Back
अनूपगढ़: शहीद के घर से अशोक चक्र और नकदी चोरी, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
PKPradeep Kumar
Mar 07, 2026 12:07:27
अनूपगढ़ -अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 21/15 में एक शहीद जवान के घर से अशोक चक्र और नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अशोक चक्र भी बरामद कर लिया है। एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि शहीद के पोते विक्रम सिंह 1 नवंबर 2025 को मामला दर्ज करवाया था कि कोई उनके घर से 1961 के युद्ध में शहीद हुए उनके दादा ल Lance हवलदार शीशपाल सिंह को मिला अशोक चक्र सहित नगदी चुराकर फरार हो गया है। एसएचओ ने बताया कि एएसआई रामकुमार और एएसआई सलीम खान और उनकी टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस, तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से मामले का खुलासा करते हुए थाने के हिस्ट्रीशीटर आरोपी अभिषेक उर्फ अंकित को पदमपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 17 मामले दर्ज हैं।
शहीद के पोते विक्रम सिंह पुत्र नरपत सिंह निवासी वार्ड नंबर 21/15 अनूपगढ़ हाल वीके सिटी श्रीगंगानगर ने 1 नवंबर 2025 को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पोस्टिंग श्रीगंगानगर में होने के कारण अनूपगढ़ स्थित घर बंद रहता था। 1 नवंबर 2025 को जब वह अनूपगढ़ अपने घर पहुंचे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला और कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों और दो अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभालने पर पता चला कि उनके दादा शिशपाल सिंह को मरणोपरांत मिला अशोक चक्र, नगदी रुपये और जियो फाइबर का उपकरण चोरी हो गया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामकुमार को सौंपी। एएसआई रामकुमार ने फील्ड इंटेलिजेंस, तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से मामले का खुलासा करते हुए थाने के हिस्ट्रीशीटर आरोपी अभिषेक उर्फ अंकित पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी चक 16 ए अनूपगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया अशोक चक्र भी बरामद कर लिया गया है। अशोक चक्र की शिनाख्त परिवादी और उसके पिता से करवाई गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।थानाधिकारी जांगिड़ ने बताया कि पूछताछ के दौरान अन्य चोरियों का भी खुलासा होने की संभावना है। आरोपी के खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं में 17 मामले दर्ज हैं。
पुर्तगाली सेना के खिलाफ साहस का प्रदर्शन करने पर शहीद होने पर मिला था अशोक चक्र
एसएचओ ने बताया कि परिवादी के दादा लांस हवलदार शिशपाल सिंह वर्ष 1961 में गोवा मुक्ति संग्राम के दौरान शहीद हुए थे। उन्हें 15 अगस्त 1962 को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्होंने पुर्तगाली सेना के खिलाफ साहस का प्रदर्शन किया था और 18 दिसंबर 1961 को घायल होने के बाद शहीद हो गए थे。
बाईट- ईश्वर जागिड़, SHO
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 07, 2026 13:08:060
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 07, 2026 13:07:550
Report
RKRavi Kant
FollowMar 07, 2026 13:07:33Noida, Uttar Pradesh:A 'tsunami from heaven' over Lake Millstatt in Austria.
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 07, 2026 13:07:240
Report
ASAmit Singh
FollowMar 07, 2026 13:06:560
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 07, 2026 13:06:130
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 07, 2026 13:06:020
Report
RKRavi Kant
FollowMar 07, 2026 13:05:50Noida, Uttar Pradesh:A brand-new luxury yacht, valued at $1M USD, sank just 15 minutes after its maiden launch.
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 07, 2026 13:05:410
Report
RKRavi Kant
FollowMar 07, 2026 13:05:24Noida, Uttar Pradesh:In some indigenous Mexican communities, a bride grinds corn on a metate during the wedding as a symbol of her readiness to start a new household.
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 07, 2026 13:05:120
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 07, 2026 13:04:320
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 07, 2026 13:04:160
Report