Back
नगर निगम की स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए तैयारी तेज, डोर-टू-डोर कचरा संग्रह पर जोर
DGDeepak Goyal
Mar 07, 2026 13:07:24
Jaipur, Rajasthan
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने मुख्यालय में सभी जोन व मुख्यालय के उपायुक्तों, अधिशासी अभियंताओं और अन्य अधिकारियों की मैराथन बैठक ली, जो चार घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक में पीपीटी के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। आयुक्त ने विजिबल क्लीनलीनेस, सीएनडी वेस्ट प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, उद्यानों की सफाई और रखरखाव सहित कई मुद्दों पर अधिकारियों को निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ धरातल पर काम करना होगा। उन्होंने सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट हब और कमर्शियल क्षेत्रों में पर्याप्त डस्टबिन लगाने, निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट अनिवार्य करने और अवैध व अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने किया कि कमर्शियल एरिया, बैकलेन, शैक्षणिक संस्थानों, पर्यटन स्थलों, स्मारकों और आवासीय क्षेत्रों में विजिबल क्लीनलीनेस सुनिश्चित की जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को निर्धारित यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड के साथ ही ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि किसी भी जोन में ओपन कचरा डिपो नहीं होना चाहिए। यदि कोई सफाई कर्मचारी कार्य में लापरवाही करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक लापरवाही बरतने वाले 25 से अधिक सफाई कर्मचारियों को 17 सीसी चार्जशीट जारी की जा चुकी है। स्ट्रीट वेंडिंग जोन में दुकानों पर ढके हुए कचरा पात्र अनिवार्य करने और खुले में कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर भारी जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल, उपायुक्त स्वास्थ्य प्रवीण कुमार और ओम प्रकाश थानवी, वित्तीय सलाहकार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
LSLaxmi Sharma
FollowMar 07, 2026 14:17:290
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 07, 2026 14:17:160
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 07, 2026 14:16:500
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 14:16:330
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 07, 2026 14:16:010
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 07, 2026 14:15:490
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 07, 2026 14:15:360
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 07, 2026 14:15:250
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 07, 2026 14:08:420
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 07, 2026 14:08:160
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 07, 2026 14:08:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 14:07:31Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- हालांकि दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है...लेकिन पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है
0
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 07, 2026 14:07:210
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 14:06:50Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा की तारीख जारी.
0
Report