Back
ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती पर शिक्षक संघों की आपत्ति; सत्र अप्रैल से शुरू होगा
DTDinesh Tiwari
Mar 07, 2026 13:05:12
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में आगामी शिक्षा सत्र 2026–27 से अवकाश की अवधि में कटौती की जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किए गए शिविरा पंचांग के अनुसार इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 20 जून तक किया गया है। 21 जून रविवार होने के कारण विद्यालय 22 जून से खुलने की संभावना है। ऐसे में शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस बार 45 दिनों के बजाय करीब 36 दिन का ही ग्रीष्मावकाश मिलने की संभावना है।
पिछले वर्ष शिक्षा सत्र 1 जुलाई से शुरू हुआ था और ग्रीष्मावकाश 17 मई से 30 जून तक निर्धारित किया गया था। इस बार राज्य सरकार ने नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू कर रही है। इसी के अनुरूप शिक्षा निदेशालय ने 2026-27 के लिए शिविरा पंचांग का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेज दिया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही अंतिम पंचांग जारी किया जाएगा।
उधर, शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र की तैयारियों को लेकर शिक्षक संगठनों के साथ चर्चा भी शुरू कर दी है। इसी क्रम में निदेशालय माध्यमिक शिक्षा ने सभी प्रमुख शिक्षक संघों को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। शिक्षा संकुल जयपुर में आयोजित इस बैठक में प्रवेशोत्सव, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था और नए सत्र की व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
हालांकि ग्रीष्मकालीन अवकाश में संभावित कटौती को लेकर शिक्षक संगठनों ने आपत्ति जताई है। संगठनों का कहना है कि वर्तमान नियमों के अनुसार शिक्षकों को 45 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश, 12 दिन का मध्यावधि अवकाश और 14 दिन का शीतकालीन अवकाश दिया जाता है। इसी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को वर्ष में केवल 15 उपार्जित अवकाश (ईएल) दिए जाते हैं, जबकि अन्य सरकारी कार्मिकों को 30 उपार्जित अवकाश मिलते हैं। शिक्षक संगठनों का कहना है कि यदि ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती की जाती है तो यह सेवा नियमों के विपरीत होगा। ऐसे में संगठनों ने सरकार से प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अब राज्य सरकार के अंतिम निर्णय के बाद ही नए शिक्षा सत्र के अवकाशों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
LSLaxmi Sharma
FollowMar 07, 2026 14:17:290
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 07, 2026 14:17:160
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 07, 2026 14:16:500
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 14:16:330
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 07, 2026 14:16:010
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 07, 2026 14:15:490
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 07, 2026 14:15:360
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 07, 2026 14:15:250
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 07, 2026 14:08:420
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 07, 2026 14:08:160
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 07, 2026 14:08:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 14:07:31Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- हालांकि दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है...लेकिन पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है
0
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 07, 2026 14:07:210
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 14:06:50Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा की तारीख जारी.
0
Report