Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

बैतूल के आदिवासी किसानों का गुस्सा: वन विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरे!

RKRupesh Kumar
Jul 14, 2025 13:35:32
Betul, Madhya Pradesh
एंकर- बैतूल में आदिवासी किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। आधे सैकड़े से ज्यादा आदिवासी किसान मक्का की फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और वन विभाग के खिलाफ विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि उन्हें बरसात के मौसम में अतिक्रमण के नाम पर जबरन बेदखल किया जा रहा है, साथ ही उनकी खड़ी फसल भी उजाड़ दी गई है। बैतूल जिले की सांवलीगढ़ रेंज के जंगलों में बीते कई दशकों से खेती कर रहे आदिवासी किसानों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे अपने पुरखों के ज़माने से इन जंगलों में खेती कर रहे हैं। कई बार पट्टा प्राप्त करने के लिए पंचायत में आवेदन दिया, सरपंच को पैसे भी दिए, लेकिन आज तक कोई कानूनी अधिकार नहीं मिला। किसानों का आरोप है कि अब वन विभाग के कर्मचारियों ने जबरन जमीन से बेदखल करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, खड़ी मक्का की फसल को उजाड़ भी दिया गया। पीड़ित किसान फसल के अवशेष लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया।किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि उन्हें जंगल की ज़मीन पर उनका पारंपरिक अधिकार दिया जाए और वन विभाग की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है। बाईट -1- दीवाल सिंह दर्जी,पीड़ित किसान बाईट -2- अर्जुन सिंह इरपाचे,पीड़ित किसान
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top