icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow8 Jan 2025, 05:31 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रेमी की दूसरी शादी की सूचना पर देहरादून से बारात लेकर एलम पहुंची प्रेमिका, जमकर हुआ हंगामा

Amit TararAmit TararFollow1m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार (उत्तर प्रदेश) जनपद शामली के कस्बा एलम में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब देहरादून से एक युवती अपने परिजनों के साथ ढोल-नगाड़े और हाथों में वरमाला लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पकड़ ली और उसके घर के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान युवती और प्रेमी के परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उसके परिजनों सहित चौकी ले आई। वहीं प्रेमी अंकुश के घर उसकी शादी की तैयारियां चल रही है, 21 नम्बर को दिल्ली में बारात जानी है। देहरादून के सहारनपुर चौक निवासी सोनिया ने बताया कि वह वर्ष 2016 से कस्बा एलम निवासी अंकुश के साथ रिलेशनशिप में है। युवती का आरोप है कि अंकुश ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत और प्रेम संबंध रहे, लेकिन वर्ष 2019 के बाद अंकुश ने अचानक उससे बातचीत करना बंद कर दिया। आरोप है कि उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया, जिसके चलते सोनिया का उससे संपर्क टूट गया। युवती सोनिया ने बताया कि प्रेमी से संपर्क नहीं होने के कारण वह काफी परेशान रही। इसके बाद उसने देहरादून के थाने में अंकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोनिया के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद अंकुश उसके घर पहुंचा और उससे शादी करने का आश्वासन दिया। इससे उसे उम्मीद जगी कि दोनों की शादी हो जाएगी, लेकिन आरोप है कि इसके बाद अंकुश ने फिर से उससे किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं किया। सोनिया ने बताया कि इसी बीच उसे जानकारी मिली कि अंकुश दो दिन बाद किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। यह जानकारी मिलने के बाद वह अपने परिजनों के साथ देहरादून से सीधे कस्बा एलम पहुंच गई। सोनिया अपने साथ वरमाला लेकर आई थी। प्रेमी के घर पहुंचते ही उसने अंकुश से शादी करने की जिद पकड़ ली। ढोल-नगाड़ों के साथ प्रेमिका के पहुंचने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते मामला हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। इस दौरान सोनिया और अंकुश के परिजनों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। युवती अपने प्रेमी से शादी करने की मांग पर अड़ी रही और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवती और उसके परिजनों को चौकी पहुंचाया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी रही। बीएससी पास है प्रेमिका, मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है प्रेमी सोनिया ने बताया कि वह बीएससी तक पढ़ाई कर चुकी है, जबकि अंकुश मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। युवती का कहना है कि दोनों के बीच वर्ष 2016 से प्रेम संबंध हैं और अंकुश ने उससे शादी करने का वादा किया था। उसने बताया कि दो दिन बाद अंकुश की बारात दिल्ली मेट्रो से संबंधित जगह पर जानी है। इसी बात की जानकारी मिलने के बाद वह अपने परिजनों के साथ प्रेमी के घर पहुंची और शादी की मांग करने लगी। फिलहाल प्रेमिका का प्रेमी का के घर हंगामा जारी है।
0
0
Report
Advertisement

लोहरदगा के जोंजरो में ग्राम चौपाल: वोट बचाओ-देश बचाओ पर गरम बहस

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड के जोंजरो गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जोंजरो गांव के आखड़ा शक्ति खूंटा परिसर में ग्रामीणों के साथ चौपल पर चर्चा की गई। कांग्रेस पार्टी के ग्राम चौपाल में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुआ। इस मौके पर पेशा कानून के बारे में बताया गया । साथ ही SIR और पेशा कानून पर चर्चा की गई। वोट बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा की पेशा कानून कांग्रेस की देन है। परम्परागत ग्राम सभा भी कांग्रेस की ही देन है। देश में राहुल गांधी वोट बचाओ देश बचाओ के लिए निरंतर आंदोलन कर रहे है। वोट की रक्षा के लिए दिल्ली में भीड़ उमड़ पड़ा था। अब वोट काटने का काम किया जा रहा है। गांव के लोगों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। संविधान में दिए गए वोट के अधिकार की चोरी भाजपा के द्वारा की जा रही है। हमें अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा और जागरूक होना होगा। इसी की लड़ाई राहुल गांधी और खडगे कर रहे है। हमें अपने अधिकार के लिए जागरूक होना होगा。
0
0
Report

कबीरधाम के आंगनबाड़ी कर्मियों ने तीन सूत्री मांगों के लिए आंदोलन का बिगुल फूंका

Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने काला चश्मा पहनकर जनआक्रोश रैली निकाली। शहर में पैदल भ्रमण करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। दरअसल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में नियमतिकरण के साथ 30 हजार रुपये मासिक वेतन, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये की राशि सीधे खाते में देने और उचित पदोन्नति के साथ शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग शामिल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनसे लगातार विभिन्न विभागीय कार्य लिए जा रहे हैं, लेकिन इसके एवज में उन्हें उचित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी तीनों मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी गई है।
0
0
Report

छिंदवाड़ा में जल संकट: 2027 तक निजी नलकूप खनन पर पूर्ण रोक

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिला जल अभावग्रस्त घोषित, 30 जून 2027 तक निजी नलकूप(बोरिंग) खनन पर प्रतिबंध - कलेक्टर ने जारी किया आदेश छिंदवाड़ा जिले में इस वर्ष औसत से काफी कम वर्षा होने और भू-जल स्तर तेजी से गिरने के कारण कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरेंद्र नारायण ने पूरे छिंदवाड़ा जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है. इसके साथ ही जिले में अशासकीय एवं निजी नलकूप खनन पर 30 जून 2027 तक प्रतिबंध लगा दिया गया है. कलेक्टर द्वारा आज 19 नवंबर 2026 जारी आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष जिले में मात्र 834.2 मिमी वर्षा हुई है, जो जिले की औसत वर्षा 1058.1 मिमी का मात्र 78.83 प्रतिशत है. आदेश के अनुसार, कृषि एवं व्यावसायिक कार्यों के लिए भू-जल स्रोतों का अत्यधिक दोहन होने के कारण पेयजल स्रोतों एवं नलकूपों का जल स्तर तेजी से गिर रहा है. आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की संभावना को देखते हुए मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत पेयजल से भिन्न अन्य प्रयोजन के लिए नवीन निजी नलकूपों के खनन पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो गया है. आदेश के मुताबिक, सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी निजी नलकूप खनन नहीं करा सकेगा. बोरिंग मशीनों को भी जिले की राजस्व सीमा में प्रवेश के लिए संबंधित एसडीएम से लिखित अनुमति लेनी होगी. हालांकी, सार्वजनिक मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरने वाली मशीनों को छूट दी गई है. राजस्व और पुलिस अधिकारियों को अवैध रूप से जिले में प्रवेश करने वाली या प्रतिबंधित क्षेत्र में बोरिंग का प्रयास करने वाली मशीनें जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं. संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी. मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2022 की धारा 9 के तहत पहली बार उल्लंघन करने पर 5 हजार रुपए और इसके बाद प्रत्येक उल्लंघन पर 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है. दोषी को 2 साल तक के कारावास या जुर्माने अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री सुधांशु जैन ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अपनी कार्ययोजनाओं के तहत नलकूप खनन करा सकेगा. सरकारी योजनाओं के इन कार्यों के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, अपरिहार्य परिस्थितियों और अन्य आवश्यक प्रयोजनों के लिए संबंधित एसडीएम जांच के बाद अनुमति दे सकेंगे. वही निजी नलकूपों पर प्रतिबंध लगाया गया है और कम बारिश के कारण जलस्तर लगातार गिर रहा है जिसके कारण पेयजल परीक्षण अधिनियम लागू किया गया और इसमें वैधानिक कारवाही भी की जाएगी जिसने 5 से 10 हजार तक जुर्माना और 2 साल की जेल का भी प्रावधान किया गया है. बाइट - सुधांशु जैन कार्यपालन यंत्री छिंदवाड़ा
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा आयोग जींद सफाई कर्मचारियों वेतन-स्वास्थ्य सुविधाओं के समाधान के निर्देश देता है

Jhanj Kalan, Haryana:सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर आयोग का बड़ा एक्शन, एक सप्ताह में समाधान के आदेश वेतन, ईएसआई कार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को फटकार सफाई कर्मचारियों का दर्द सुनने अस्पताल पहुंचा हरियाणा आयोग, मौके पर ही अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने जींद जिले के नागरिक अस्पताल का दौरा कर सफाई कर्मचारियों से सीधी बातचीत की. कर्मचारियों ने वेतन भुगतान, ईएसआई कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाओं, छुट्टियों और ड्यूटी समय से जुड़ी समस्याएं उठाईं. उपाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए. पीएमओ को एक सप्ताह के भीतर निदान सुनिश्चित करने को कहा. आयोग ने स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारियों को उनके अधिकारों और सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की तीन सदस्यीय टीम जींद जिले के दौरे पर पहुंची. टीम में उपाध्यक्ष भारत भूषण टांक और सदस्य चंद्र प्रकाश और रेखा शामिल रहे. टीम ने नागरिक अस्पताल जींद पहुंचकर वहां कार्यरत सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना. इस दौरान कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं आयोग के सामने रखीं. उन्होंने साफ-सफाई के लिए आवश्यक उपकरणों और समय-सीमा के साथ उचित सुविधाओं की मांग भी की. उपाध्यक्ष ने कहा कि समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने पीएमओ को एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के निदान सुनिश्चित करने को कहा. आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना दूसरों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए काम करते हैं. ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान करना आयोग की जिम्मेदारी है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों को शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाए. मीडिया से बातचीत करते हुए आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि नागरिक अस्पताल की यह पहली विजिट है. निरीक्षण के दौरान जो कमियां सामने आई हैं, उन्हें जल्द दूर करवाया जाएगा. वेतन, ईएसआई कार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं के मामलों को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर लगातार काम कर रही है. आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि कर्मचारियों को उनके अधिकारों के अनुरूप सुविधाएं मिलें और किसी भी स्तर पर उनके साथ लापरवाही न हो.
0
0
Report

पंचायती राज चुनाव परिणामों के बीच आँगई थाने का अलर्ट: सुरक्षा चौकसी बढ़ी

Dholpur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव परिणामों के मद्देनजर आँगई थाना पुलिस अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने पुलिस जाब्ते के साथ इलाके में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। थानाधिकारी कृपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि चुनाव परिणामों के बाद अशांति फैलाने वाले एवं असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा और क्षेत्र में पुलिस की निगरानी जारी रही।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में फर्जी विंटेज कारों से विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा दांव पर

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बड़ी चौपड़ पर फर्जी विंटेज कारों का खुलासा जयपुर में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला पुलिस ने दोनों फर्जी विंटेज कारों को पकड़ कर किया जब्त जिप्सी और थार को मॉडिफाई कर दिया गया था विंटेज लुक विंटेज कारों के नाम पर विदेशी सैलानियों को करवा रहे थे सैर शहर की यातायात पुलिस ने पकड़े दोनों संदिग्ध वाहन पुलिस जांच में सामने आई दोनों गाड़ियों की असलियत एक गाड़ी पर नंबर प्लेट तक नहीं, दूसरी में सुरक्षा इंतजाम नदारद दोनों गाड़ियों के चेसिस और इंजन नंबर मिटाए जाने का खुलासा बिना वैध पहचान के सड़कों पर दौड़ रही थीं गाड़ियां विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित उतारकर पुलिस ने दोनों वाहन पकड़े पर्यटकों की सुरक्षा ताक पर रखकर चल रहा था कमाई का खेल सवाल - आखिर कब से जयपुर की सड़कों पर दौड़ रही थीं ये फर्जी विंटेज कारें? पुलिस अब खंगाल रही है दोंनों गाड़ियों के संचालन और मालिकों का रिकॉर्ड
0
0
Report
Advertisement

इनरवा में 159 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार; बाइक और सामान जब्त

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने 159 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, बाइक सहित अन्य सामान बरामद। घटना खजौली थाना के इनरवा गांव की है। गिरफ्तार महिला की पहचान इनरवा गांव के उपासना देवी (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से मादक पदार्थ के अलावा एक बाइक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्टील का बाट भी जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जयनगर थाना क्षेत्र के बेतौनहा गांव निवासी मनोज दास पल्सर बाइक से ब्राउन शुगर लेकर इनरवा पहुंचा है और एक घर मे सप्लाई देगा। सूचना के बाद पुलिस टीम ने उपासना देवी के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को देखकर एक महिला पिछले कमरे से भागने का प्रयास करने लगी, जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। तलाशी में कमरे में बैग से दो पॉलीथिन पैकेट में ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से इसका कुल वजन 159 ग्राम पाया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि मनोज दास नेपाल से ब्राउन शुगर लाकर उसे देता है और वह इसकी बिक्री करती है। आज भी मनोज दास बाइक से मादक पदार्थ लेकर पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने पर वह पीछे के रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने घर के दरवाजे से उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तातार महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार मनोज दास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

छिंदवाड़ा में जल अभाव: निजी नलकूप 2027 तक खनन पर प्रतिबंध लागू

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिला जल अभावग्रस्त घोषित, 30 जून 2027 तक निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध - कलेक्टर ने जारी किया आदेश छिंदवाड़ा जिले में इस वर्ष औसत से काफी कम वर्षा होने और भू-जल स्तर तेजी से गिरने के कारण कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरेंद्र नारायण ने पूरे छिंदवाड़ा जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है. इसके साथ ही जिले में अशासकीय एवं निजी नलकूप खनन पर 30 जून 2027 तक प्रतिबंध लगा दिया गया है. कलेक्टर द्वारा आज 19 नवंबर 2026 जारी आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष जिले में मात्र 834.2 मिमी वर्षा हुई है, जो जिले की औसत वर्षा 1058.1 मिमी का मात्र 78.83 प्रतिशत है. आदेश के अनुसार, कृषि एवं व्यावसायिक कार्यों के लिए भू-जल स्रोतों का अत्यधिक दोहन होने के कारण पेयजल स्रोतों एवं नलकूपों का जल स्तर तेजी से गिर रहा है. आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की संभावना को देखते हुए मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत पेयजल से भिन्न अन्य प्रयोजन के लिए नवीन निजी नलकूपों के खनन पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो गया है. आदेश के मुताबिक, सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी निजी नलकूप खनन नहीं करा सकेगा. बोरिंग मशीनों को भी जिले की राजस्व सीमा में प्रवेश के लिए संबंधित एसडीएम से लिखित अनुमति लेनी होगी.हालांकि सार्वजनिक मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरने वाली मशीनों को छूट दी गई है. राजस्व और पुलिस अधिकारियों को अवैध रूप से जिले में प्रवेश करने वाली या प्रतिबंधित क्षेत्र में बोरिंग का प्रयास करने वाली मशीनें जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं.संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी. मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2022 की धारा 9 के तहत पहली बार उल्लंघन करने पर 5 हजार रुपए और इसके बाद प्रत्येक उल्लंघन पर 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है. दोषी को 2 साल तक के कारावास या जुर्माने अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री सुधांशु जैन ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अपनी कार्ययोजनाओं के तहत नलकूप खनन करा सकेगा .सरकारी योजनाओं के इन कार्यों के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, अपरिहार्य परिस्थितियों और अन्य आवश्यक प्रयोजनों के लिए संबंधित एसडीएम जांच के बाद अनुमति दे सकेंगे. वही निजी नलकूपों पर प्रतिबंध लगाया गया है और कम बारिश के कारण जलस्तर लगातार गिर रहा है जिसके कारण पेयजल परीक्षण अधिनियम लागू किया गया और इसमें वैधानिक कारवाही भी की जाएगी जिसने 5 से 10 हजार तक जुर्माना और 2 साल की जेल का भी प्रावधान किया गया है.
0
0
Report

नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पनडुब्बी-मोटरबोट जब्त

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदा नदी में पनडुब्बियां उतारकर बेखौफ तरीके से रेत का अवैध उत्खनन करने वालों पर आखिरकार प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। गुरुवार तड़के सुबह 5 बजे जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत कारोबारियों के खिलाफ एक साथ कई घाटों पर छापेमारी की। सिवनीमालवा तहसील के बाबरी, पथाड़ा और भिलाड़िया सहित कई घाटों पर हुई इस कार्रवाई में प्रशासन ने 7 पनडुब्बियां और 7 मोटरबोट जब्त की हैं। इसके अलावा अवैध परिवहन में इस्तेमाल होने वाले डंपर और रेत के अवैध भंडारण से जुड़ी जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया है। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, नर्मदा नदी में पनडुब्बियों के जरिए बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। जानकारी के मुताबिक, सीहोर जिले के रेत कारोबारी नर्मदापुरम जिले की सीमा में घुसकर नर्मदा नदी से अवैध रूप से रेत निकाल रहे थे। इस काम में पनडुब्बियों और मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा था। अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए गुरुवार तड़के खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने सिवनीमालवा तहसील के बाबरी, पथाड़ा और भिलाड़िया सहित कई घाटों पर एक साथ घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान नदी में चल रहे अवैध उत्खनन के नेटवर्क पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी नावों के जरिए नदी के अलग-अलग घाटوں तक पहुंचे और मौके पर चल रहे ऑपरेशन का जायजा लिया। टीम ने मौके से 7 पनडुब्बियां और 7 मोटरबोट जब्त कीं। इसके साथ ही अवैध रेत परिवहन में इस्तेमाल होने वाले डंपर और अवैध भंडारण से जुड़ी जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया। जब्त की गई सभी पनडुब्बियों और मोटरबोट को शिवपुर थाने में पुलिस की निगरानी में रखवाया गया है। वहीं, अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने एक विशेष टीम का गठन भी किया है। यह टीम नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों का नियमित निरीक्षण करेगी और अवैध उत्खनन की गतिविधियों पर नजर रखेगी। निरीक्षण के दौरान अवैध उत्खनन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top