Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gopalganj841428

गोपालगंज में 25 हजार का ईनामी अपराधी अजय नट गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग!

MTMadesh Tiwari
Jul 26, 2025 03:17:29
Bihar
ATTN :- BIHAR DESK/26.07.2025 FROM :- MADESH TIWARI/GOPALGANJ SLUG-2607_ZBJ_GOP_ENCOUNTER_R ANCHOR-गोपालगंज में 25 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी अजय नट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए व हथियार बरामद करने ले जा रही थी तभी उसने भागने की कोशिश की व पुलिस पर फायरिंग कर दी जबाबी करवाई में पुलिस ने उसके पैर में 2 गोली मारकर जख्मी कर दिया जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना आज तड़के सुबह मीरगंज थाना के जिगना ढाला की है जहाँ कुख्यात अजय नट को लेकर पुलिस हथियार बरामद करने गई थी तभी उसने फायरिंग कर दी अजय नट छपरा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है उसपर लूट के दर्जनों मामले दर्ज है गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि कुख्यात अजय नट को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था पुलिस उसे हथियार बरामद करने लेकर गई थी तभी उसने फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने गोली चलाई उसके पैर में 2 गोली लगी है उसपर थावे,मीरगंज,सिधवलिया में कई मामले दर्ज है बाइट-अवधेश दीक्षित, एसपी,गोपालगंज ,
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jul 26, 2025 13:38:08
Varanasi, Uttar Pradesh:
वाराणसी (दिनांक 26 जुलाई 205)देशभर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और फिर "काशी द्वार" से बाबा विश्वनाथ के मंदिर में जलाभिषेक कर धार्मिक और सामाजिक उद्देश्य से अपनी श्रद्धा अर्पित की।सर्वप्रथम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के लहुराबीर स्तिथि पार्टी के कैंप कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित किया।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी अपने लहुराबीर स्तिथि आवासीय कैंप कार्यालय पर शहीदों को नमन करते हुए सावन के पवित्र माह में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्
0
Report
Jul 26, 2025 13:37:16
Akbarpur, Uttar Pradesh:
महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में हुए मजदूरों के मौत के प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है । मृतक के पत्नी के शिकायत पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है । कॉलेज के एक बाबू और एक ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है । राजकीय मेडिकल कॉलेज की सीवर लाइन चोक गई थी ।सीवर लाइन का मुआयना करने के लिए सबसे पहले एक मजदूर सीवर लाइन में घुसा गया । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले एक मजदूर अंदर घुसा थोड़ी देर बाद उसने आवाज लगाई तो दो और मजदूर अंदर घुसे। इलाज के दौरान मनीराम निवासी राम पुर कला कोतवाली टांडा और देवेंद्र निवासी आलापुर की मौत हो गई थी । मृतक मनीराम की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज के एक बाबू और जलालपुर निवासी ठेकेदार आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
0
Report
PSPritesh Sharda
Jul 26, 2025 13:33:55
Neemuch, Madhya Pradesh:
नीमच। मालवा अंचल, जो अपनी अफीम और डोडाचूरा की तस्करी के लिए कुख्यात है, एक बार फिर पुलिसकर्मियों की संलिप्तता से शर्मसार हुआ है। नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक राजेंद्र सिंह सोंधिया को मंदसौर जिले की नाहरगढ़ पुलिस की बूढ़ा चौकी ने 30 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा का परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस घटना ने एक बार फिर खाकी वर्दी पर लगे दाग को गहरा कर दिया है और मालवा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि आरक्षक राजेंद्र सिंह अपनी ड्यूटी पर था, जब वह अचानक गायब हो गया। बाद में उसे मंदसौर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया। यह घटना पुलिस महकमे में हड़कंप मचाने वाली है, क्योंकि यह दर्शाता है कि कैसे कुछ भ्रष्ट तत्व अपनी वर्दी का दुरुपयोग कर अपराध में संलिप्त हो रहे हैं। आरक्षक राजेंद्र सिंह का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है, उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट के मामले भी दर्ज हैं। इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक राजेंद्र सिंह सोंधिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस की ओर से अपनी छवि को सुधारने और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश देने का प्रयास है, जो कानून के रक्षक होकर कानून को तोड़ने का काम कर रहे हैं। मालवा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, और ऐसे में जब पुलिसकर्मी ही इसमें शामिल पाए जाते हैं, तो यह जनता के विश्वास को गंभीर रूप से ठेस पहुंचाता है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं। BITE 01 अंकित जायसवाल, एसपी नीमच
0
Report
KYKaniram yadav
Jul 26, 2025 13:33:47
Agar, Madhya Pradesh:
एंकर - आगर मालवा जिले में शिक्षा व्यवस्था की ज़मीनी सच्चाई सरकार के दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। जिले के कई सरकारी स्कूल इस कदर खस्ताहाल हैं कि वे बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा उनकी जान के लिए खतरा बन चुके हैं। बरसात के मौसम में टपकती छतें, दरकती दीवारें और चारों ओर फैला खतरा – यही अब इन स्कूलों की पहचान बन चुकी है। कुछ गांवों में तो हालात इतने बदतर हैं कि बच्चों को मंदिरों और चबूतरों पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। आखिर ऐसे हालात में बच्चों का भविष्य कैसे संवरेगा? देखिए ग्राउंड से हमारे संवाददाता की ये रिपोर्ट...कनीराम यादव आगर मालवा वीओ - "ये तस्वीरें किसी पुरानी फिल्म की नहीं, बल्कि हकीकत हैं – आगर मालवा जिले के चक पचौरा गांव की। यहां सरकारी स्कूल की इमारत इतनी जर्जर हो चुकी थी कि उसे करीब 10 महीने पहले गिरा दिया गया। लेकिन नया भवन अब तक नहीं बन पाया, और बच्चों को पढ़ाई के लिए खेतों के पास बने एक मंदिर के आंगन में बैठना पड़ रहा है।" वीओ - टीन शेड के नीचे बच्चे पढ़ाई करते हैं, जहां न बारिश से बचाव है, न गर्मी से राहत। खुले मैदान में बैठकर पढ़ने वाले इन मासूमों के लिए हर मौसम एक नई चुनौती लेकर आता है। और यही नहीं – यहां जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा बना रहता है। रिपोर्टिंग के दौरान कैमरे ने एक नेवले का झुंड स्कूल परिसर के पास घूमते हुए कैद किया। वीओ - धार्मिक आयोजनों के चलते बच्चों को बीच में पढ़ाई छोड़कर मंदिर का आंगन भी खाली करना पड़ता है। न तो माहौल स्थिर है, और न ही शिक्षा का सिलसिला। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यही है वो 'सशक्त शिक्षा' का वादा, जिस पर सरकारें बार-बार जोर देती हैं? बाइट्स: बच्चों की बाइट 121- सरपंच / ग्रामीण / शिक्षिका वीओ- चक पचौरा अकेला गांव नहीं है। जिले में ऐसे कई सरकारी स्कूल हैं जो या तो गिरने की कगार पर हैं, या पहले ही जमींदोज हो चुके हैं। विभाग ने करीब 77 स्कूलों को जर्जर घोषित कर भवन तो गिरा दिए, लेकिन उनकी जगह नए स्कूल अब तक नहीं बन पाए। कहीं मंदिर स्कूल बन गया है, तो कहीं बच्चे खुले मैदान में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। वीओ- स्कूल चले हम’ जैसे अभियान ज़मीन पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। बच्चों को न तो सुरक्षित शिक्षा का माहौल मिल पा रहा है, न ही स्थायी समाधान की कोई दिशा दिख रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि अधिकारी और सरकार कब जागते हैं, और कब इन बच्चों को मिलता है उनका हक – एक सुरक्षित और सम्मानजनक स्कूल भवन।
0
Report
NSNiroj Satapathy
Jul 26, 2025 13:33:38
Koraput, Odisha:
କୋରାପୁଟ - ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲା କୋରକୋଣ୍ଡା ଅଞ୍ଚଳରେ ଅଭାବନୀୟ ଘଟଣା। ଖେଳୁଥିବା ଶିଶୁ ର ମୁଣ୍ଡ ପଶିଲା ଷ୍ଟିଲ ଗରା ଭିତରେ। ବହୁ କଷ୍ଟରେ ଉଦ୍ଧାର ହେଲା ଶିଶୁ।
0
Report
ASANIMESH SINGH
Jul 26, 2025 13:33:27
Ujjain, Madhya Pradesh:
बात सम्मान की: बेटी के लिए लड़ी लड़ाई ने देश के करोड़ों दिव्यांगों को दिलाया हक और इज़्ज़त अब रेलवे रियायत प्रमाण पत्र में ‘मानसिक कमजोर’ नहीं, ‘बौद्धिक दिव्यांग’ लिखा जाएगा बाइट
0
Report
Jul 26, 2025 13:32:51
Sawaizpur, Uttar Pradesh:
हरदोई के सवायजपुर कोतवाली में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष प्रेम सागर सिंह व राजस्व निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। यहां मात्र एक शिकायत दर्ज की गई जिसका निस्तारण टीम भेज कर कर दिया गया ।थाना दिवस में राजस्व व चकबन्दी विभाग के लेखपाल मौजूद रहे।
0
Report
PCPartha Chowdhury
Jul 26, 2025 13:32:45
Bardhaman, West Bengal:
প্রতারণার অভিযোগে এক ব্যক্তিকে গ্রেপ্তার করল পুলিশ। শনিবার তাকে বর্ধমান আদালতে তোলা হয়। জানা গেছে, জমি বিক্রির কথা বলে নগদ টাকা ও গয়না নিয়ে প্রতারণার অভিযোগ রয়েছে ওই ব্যক্তির বিরুদ্ধে। ধৃতের দাম অরূপ দাস ওরফে বাবলু দাস। বাড়ি বর্ধমানের আমাড় গ্রামে। তার বিরুদ্ধে অভিযোগকারী গৌতম মাঝি নামে খড়গপুরের বাসিন্দার অভিযোগ, তিনি জমি কেনার জন্য অরূপ দাসের সঙ্গে যোগাযোগ করেছিলেন। বর্ধমানের বীরপুরে জমি কেনার কথা হয়েছিল। তিনি নাকি সেজন্য অরূপ দাসকে ৯২ হাজার টাকা দেন। অভিযোগ, এরপর জমির কাগজ চাইলে তা না দিয়ে রিভলভার দেখিয়ে প্রাণনাশের হুমকি দেয় অরূপ দাস। এছাড়াও সোনার গয়না সহ মূল্যবান সামগ্রী কেড়ে নেয়। গৌতম মাঝির করা অভিযোগের ভিত্তিতে অরূপ দাসকে গ্রেফতার করেছে বর্ধমান থানার পুলিশ। 260725ZG_BWN_ARREST
0
Report
SPSatya Prakash
Jul 26, 2025 13:32:20
Raipur, Chhattisgarh:
लघु उद्योग भारती की ओर से राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें राज्यभर के छोटे-बड़े उद्यमी शामिल हुए. उद्यमी सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश में लघु उद्योग को बढ़ावा देने पर चर्चा चर्चा हुई. कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार की नई उद्योग नीति लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करती है. सरकार का उद्देश्य उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान करना है. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उद्योगपतियों को टैक्स भरने की सलाह देते हुए कहा कि GST में किसी उद्यमी की 10 से 30 प्रतिशत की कमी हुई तो सरकार मौका देगी लेकिन संगठित तौर पर टैक्स चोरी करने पर सरकार कड़ी कारवाई के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने प्रदेश सरकार की नई उद्योग नीति की खूबियां भी बताई बाइट- ओपी चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ बाइट- लखनलाल देवांगन, उद्योग मंत्री, छत्तीसगढ़.....
0
Report
RVRajat Vohra
Jul 26, 2025 13:32:07
Jammu, :
BRIGADIER RAJAN JAMWAL (RETIRED) FEED INGESTED THROUGH TVU29 REPORTER: RAJAT VOHRA VIDEO JOURNALIST: MANIK KERNI *FOR 10.30 PM* सेना ने दो इन्फैंट्री ब्रिगेड को रुद्र ब्रिगेड में तब्दील कर दिया है, जो सीमाओं पर तैनात हैं. जबकि नई भैरव लाइट कमांडो बटालियन का गठन भी हुआ है, जो दुश्मन को चौंका देने के लिए तैयार हैं. ये बदलाव भारत की सीमा सुरक्षा और सैन्य शक्ति को कैसे मजबत करेंगे.. ये रुद्र और भैरव क्या हैं? कैसे काम करेंगे? भावी जंगी हालात को लेकर ये भारत की प्लानिंग का कितना बड़ा हिस्सा है इसके अलावा इन की खूबियों, आधुनिक हथियारों और जवानों के सेलेक्शन पर भी बात करें...
0
Report
DSdevendra sharma2
Jul 26, 2025 13:31:59
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
@devendra_jpr राजसमंद झालावाड़ जिले में हुए हादसे के बाद जी मीडिया की राजसमंद जिले में ग्राउंड रिपोर्ट, ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान जी मीडिया संवाददाता देवेंद्र शर्मा पहुंचे धोइंदा स्थित सरकारी स्कूल में, धोइंदा का सबसे बड़ा सरकारी स्कूल कहा जाता है राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धोइंदा, राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र में आता है धोइंदा का यह सरकारी विद्यालय, ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान विद्यालय में छत के लीकेज की समस्या, प्रार्थना हाल में प्लास्टर गिरने और ग्राउंड में पानी भरे होने की समस्या आई सामने, जी मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान जर्जर भवन में बैठे हुए थे बच्चे, जी मीडिया के कहने पर ऐसे में तुरंत प्रभाव से स्कूल के अध्यापकों ने बच्चों को दूसरे कक्ष में किया शिफ्ट, धोइंदा स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता हुआ है खेल में कई पदक, राजस्थान स्तर पर 16 विद्यार्थी, तो भारत स्तर पर 8 विद्यार्थियों ने जीता हुआ है पदक, राजसमंद। राजस्थान के झालावाड़ा जिले में स्कूल की छत गिरने के दौरान 7बच्चों की मौत हुई और 20 से ज्यादा बच्चे घायल हुए। इस घटना ने प्रदेश ही नहीं देश को भी हिला कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों के साथ वीसी के माध्यम से वार्ता की और सभी सरकारी जर्जर विद्यालयों के भवनों की रिपोर्ट मांगी गई। जिसमें साफ निर्देश दिए गए है कि जर्जर भवनों में बच्चों को किसी भी सूरत में नहीं बैठाया जाए। ऐसे में जी मीडिया द्वारा मुहिम छेड़ते हुए जिलों के सभी जर्जर भवनों की ग्राउंड रिपोर्ट की गई। जिसमें संवाददाताओं ने विद्यालयों में पहुंचकर छात्रों और अध्यापकों से बात करते हुए जर्जर भवनों को गंभीरता से दिखाया। आपको बता दें राजसमंद जिले के धोइंदा में स्थित राउप्रा विद्यालय के ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान छत में लीकेज मिला। स्कूल के खेल मैदान में पानी भरा मिला और जंगली घास उगी हुई मिली। तो वहीं विद्यालयय के कक्ष का निरीक्षण किया तो एक कमरे में लीकेज की समस्या सामने आई तो वहीं प्रार्थनना हॉल का दो जगह से प्लास्टर गिरा हुआ मिला और इस बीच बच्चे वहां पर बैठकर पढाई करते हुए नजर आए। ऐसे में जी मीडिया संवाददाता देवेंद्र शर्मा द्वारा अध्यापकों से बात करते हुए बच्चों को अन्य कक्ष में शिफ्ट करने की बात कही। इस पर रिर्पोटिंग करने के दौरान ही बच्चों को अन्य कक्ष में शिफ्ट किया गया। स्कूल के खेल मैदान की बात करे तो यहां पर बच्चों का अभी बारिश के दिनों में जाना बिल्कुल मना है। दरअसल वो इसलिए कि मैदान में पानी भरा हुआ है और जंगली घास उगी हुई है। जिसके कारण मैदान में सांप,बिच्छू का डर रहता है। सबसे खास बात यह है कि यह स्कूल राजसमंद नगर परिषद के क्षेत्र में आता है। जब नगर परिषद क्षेत्र के स्कूल के हालात यह है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल किस हाल में होंगे। स्पोर्टस टीचर ने बताया कि इस विद्यालय के बच्चों ने देश प्रदेश में नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के बच्चे खेल में प्रदेश स्तर पर 16 पदक जीत चुके हैं तो वहीं भारत स्तर पर 8बच्चे खेल में नाम रोशन कर चुके हैं। ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान बताया गया कि विद्यालय की सभी समस्याओं को आला अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करवाया जा चुका है। जिला,राजसमंद जिला संवाददाता,देवेंद्र शर्मा https://we.tl/t-4WzBn9nH3K नोट—————महोदय आपसे ​निवेदन है कि खबर के विजुअल और वन टू वन की साइज बड़ी थी इस कारण वी ट्रांसफर के इस ​लिंक भेजे गए हैं,,,कृपया लिंक से विजुअल उठाने का कष्ट करें। https://we.tl/t-4WzBn9nH3K
0
Report
PSPramod Sharma
Jul 26, 2025 13:31:54
Noida, Uttar Pradesh:
*जो सड़क पिता के नाम उसी पर निकाला बेटे शाहवर मछली का जुलूस,नबाबों के शहर में D गैंग पर गर्जी मोहन फोर्स* - जो सड़क पिता के नाम उस सड़क पर बेटे का निकाला गया जुलूस... - नवाबों की नगरी में D गैंग का जुलूस... - भोपाल में ड्रग्स तस्करों का जहां जलवा वही मोहन फोर्स में जुलूस निकालकर हेकड़ी निकाल दी... - ड्रग्स तस्कर शाहवर मछली का उस सड़क पर जुलूस निकाला गया जो सड़क उसके पिता शरीफ अहमद के नाम पर है यह D गैंग लड़कियों को नशा करा कर धर्मांतरण मामले से भी जुड़ी हुई है... (PTC - PRAMOD SHARMA ZEE MEDIA)
0
Report
PJPurshottam Joshi
Jul 26, 2025 13:31:49
Tonk, Rajasthan:
दूनी टोंक झालावाड़ हादसे के बाद राजस्थान शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने दूनी विद्यालयों का किया निरीक्षण पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी विद्यालय दूनी में राजस्थान शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने बच्चों से किया संवाद वही विद्यालयों का किया निरीक्षण महात्मा गांधी विद्यालय के कमरों में बारिश की सीलन और छत का फूला हुआ फ्लास्टर देख नाराजगी जताई अधिकारियों को दिए उचित दिशा निर्देश साथ में दूनी तहसीलदार नरेन्द्र बापेडिया दूनी पटवारी आशीष गोयल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद। ज़िला संवाददाता पुरुषोत्तम जोशी इनफॉर्मर सुरेंद्र सिंह शेखावत Mo 9799799643 @surendr 78016682
0
Report
RMRAJESH MISHRA
Jul 26, 2025 13:31:32
Danti, Uttar Pradesh:
राजेश मिश्र मीरजापुर-महिला के गले से टप्पेबाज महिलाओं ने सोने की जंजीर काटी। टप्पेबाज महिलाओं ने ई रिक्शा पर सवार महिला की सोने की जंजीर काट ली। पीड़ित महिला ने पीछा कर महिलाओं को पकड़ लिया। दो महिलाएं मौका पाकर भाग गईं।शहर कोतवाली पुलिस पकड़ी गईं महिलाओं से जानकारी कर रही है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला तरकापुर डीजे कालोनी निवासी नन्हे की पत्नी शबाना बानो दोपहर अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ बाजार आई थीं। लोग ई रिक्शा पर बैठकर घर जा रहे थे। ई-रिक्शा पर पहले से ही चार महिलाएं बैठी थीं। इन महिलाओं ने शबाना बानो के गले में पड़ी सोने की जंजीर किसी तरह काट ली।
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Jul 26, 2025 13:31:22
Kanpur, Uttar Pradesh:
वीओ- वहीं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जी मीडिया रिपोर्टर अतुल कुमार यादव के सवाल पर मोहम्मद फैजान और उनके परिजनों पर लगे धर्मांतरण के आरोपों को लेकर के कहा कि गोंडा में और भी मामले हैं प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। बाइट- बृजभूषण शरण सिंह- पूर्व सांसद कैसरगंज।
0
Report
Advertisement
Back to top