Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
Abdul Gani Vakil की मांग: UT सरकार बिजली एम्नेस स्कीम छह महीने और बढ़ाए
WMWaqar Manzoor
Mar 30, 2026 04:32:31
Ganderbal,
Senior Leader Peoples Conference and former Minister Abdul Gani Vakil has urged the UT Government to extend the ongoing electricity Amnesty Scheme, which is set to expire on March 31, 2026. Highlighting the financial distress faced by people across Jammu and Kashmir, Vakil said that poor farmers, BPL families, and economically weaker sections are struggling to clear their pending electricity dues due to economic challenges over the past year. He warned that if the scheme is not extended, many households may face power disconnections as they would be unable to pay outstanding bills at once. Calling for a humanitarian approach, Vakil urged the government to extend the scheme for at least six months so that maximum people can benefit and settle their dues without pressure. He appealed to the administration to consider public hardships and take a decision in the larger interest of the people.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMrinal Sinha
Mar 30, 2026 05:45:41
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:महावीर जयंती पर शहर में जैन धर्मावलंबियों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली. बड़ा चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें काफी संख्या में महिला, पुरुष एंव बच्चे शामिल हुए. यह शोभा यात्रा शहर के टुंडी रोड, गद्दी मोहल्ला होते हुए वापस जैन मंदिर में समाप्त हुई. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भगवान महावरी को पालकी पर बैठाकर शोभा यात्रा निकाली. इसके बाद मंदिर में भगवान महावीर का अभिषेक हुआ. शोभा यात्रा के दौरान भगवान महावीर के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. शोभा यात्रा के दौरान जैन समाज के लोगों ने कहा कि भगवान महावीर ने पृथ्वी पर सभी मनुष्यों को जियो और जीने दो का उपदेश दिया है. कहा कि विश्व कल्याण के लिए 24वें तीर्थकंर भगवान महावीर ने जन्म लिया था. महावीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय सेठी अध्यक्ष ,अशोक पांड्या,अजय सेठी ,अ Ajay जैन ,धीरज जैन , राजन जैन ,राकेश जैन ,सरोज सेठी ,हेमलता सेठी आदि लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाई.
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Mar 30, 2026 05:45:29
New Delhi, Delhi:इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर भी छोटू सिलेंडर यानी की पांच किलो वाले घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर रखे जाएंगे हालाँकि इंडियन ऑयल ने इस सुविधा का ऐलान तो कर दिया है लेकिन फ़िलहाल सिलेंडर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर उपलब्ध नहीं है पेट्रोल पंप पर काम करने वालों के मुताबिक़ आज शाम से ये सिलेंडर पेट्रोल पंप पर रखे जाएंगे इन सभी छोटू सिलेंडर यानी की 5 किलो वाले सिलेंडर के अलग अलग रेट होंगे अगर कोई बिना कनेक्शन के सीधे यहां से छोटू सिलेंडर ले जाएगा तो उसे 1476 रुपये देने होंगे जबकि अगर किसी के पास पहले से छोटू सिलेंडर है और वो उसके बदले नया सिलेंडर लेना चाहता है तो उसे 976 रुपये में यह सिलेंडर उपलब्ध होगा refill का दाम 586 रुपया रखा गया है जो कि पाँच kilo के LPG भरी जाएगी ऐसे ही कमर्शियल छोटू सिलेंडर भी इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर उपलब्ध होंगे लेकिन आज शाम तक यह सुविधा शुरू की जाएगी वॉक थ्रू INdian Oil पेट्रोल पम्प से
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 30, 2026 05:45:17
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र के ब्रिक्च्यावास गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां हनुमान पुत्र सोमपाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सिविल डिफेन्स के गोताखोर मानसिंह रावत बोराज ने बताया कि बुजुर्ग गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके, जिससे उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना पुलिस ने सिविल डिफेन्स टीम को मौके पर भेजा। सिविल डिफेन्स टीम ने करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 30, 2026 05:36:44
Noida, Uttar Pradesh:जिले के मालीपुरा के माल में भीषण आग, कई बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक नमाना क्षेत्र के मालीपुरा के माल में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता हरि सिंह हाड़ा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायाजा लिया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर किसानों को हुए नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। पीड़ित किसानों ने बताया कि यह फसल ही उनके परिवार के पालन-पोषण का सहारा थी, जो आग की भेंट चढ़ गई। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
403
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 30, 2026 05:36:28
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क हादसों की घटनाओं में तीन की मौत, परिवारों में मचा कोहराम अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसों ने रविवार और शनिवार की रात कहर बरपा दिया। अलग-अलग स्थानों पर हुए भीषण हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। इन घटनाओं से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पहला हादसा मंडी धनौरा क्षेत्र में डींगरा चौकी के पास पाखराबाद गांव के नजदीक हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिजनौर जनपद के गांव सुनगढ़ निवासी राहुल चौहान (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी अमर सिंह (40) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे साथी दीपक सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक रिश्तेदारी में धनौरा जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरा हादसा बछरायूं क्षेत्र में बिजलीघर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अल्टो कार ने लापरवाही से चलाते हुए दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बिजनौर के धामपुर निवासी अरशद की मौत हो गई, जो अपनी भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद अरशद की जान नहीं बच सकी। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालकों की तलाश तेज कर दी गई है। उधर, इन हादसों के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
348
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Mar 30, 2026 05:35:57
Shivpuri, Madhya Pradesh:थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी रमेश आदिवासी को पाडरखेडा रेल्वे स्टेशन प्रतिक्षालय के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग पोहरी श्री आनंद राय जी के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 27.03.26 को उनि विनोद यादव थाना प्रभारी थाना गोपालपुर एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर अप.क्र. 14/26 धारा 103(1)बीएनएस में आरोपी रमेश पिता कारे आदिवासी नि. ग्राम पटेवरी थाना गोपालपुर को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 23.03.26 को सूचनाकर्ता असरफी पति माधो आदिवासी उम्र 55 साल नि. ग्राम पटेवरी ने रिपोर्ट किया कि वह एवं उसके परिवार के सदस्य आलू खोदकर आगरा तरफ से वापस अपने गांव पटेवरी आये थे, शाम करीब 06.30 बजे वह, उसका पति माधो आदिवासी, दामाद रामवीर आदिवासी एवं जेठ की बहु भूरो आदिवासी घर के बाहर गली में खड़े थे, इतने में गांव का रमेश पिता कारे आदिवासी आया और उनसे आलू की बोरी मांगी तब उन्होंने रमेश से कहा कि तुम्हारी आलू की बोरी का किराया गाड़ी वाले को दिया है वह किराया दे दो और अपनी बोरी ले जाओ तो रमेश आदिवासी ने अपनी बांयी तरफ कमर से चाकू निकालकर उसके पति माधो आदिवासी को जान से मारने की नीयत से चाकू पेट में मारकर भाग गया, जिसके कुछ देर बाद उसके पति माधो आदिवासी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचनाकर्ता की उक्त रिपोर्ट पर थाने गोपालपुर पर अप.क्र. 14/26 धारा 103(1)बीएनएस का पंजीकरण कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश ग्राम पटेवरी, खटका, देवपुर, शंकरपुर एवं आस-पास के जंगल क्षेत्र में की गई लेकिन आरोपी रमेश आदिवासी बार-बार जंगल क्षेत्र में अपना स्थान बदलता रहा। दिनांक 27.03.26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रमेश आदिवासी ग्राम पाडरखेडा के रेल्वे स्टेशन के पास देखा गया है तथा रात वाली ट्रेन से बाहर जाने की फिराक में है। उक्त मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रमेश पिता कारे आदिवासी को पाडरखेडा रेल्वे स्टेशन प्रतिक्षालय के पास से विधिवत गिरफ्तार किया गया और दिनांक 28.03.26 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट बनाया गया जिससे आरोपी रमेश पिता कारे आदिवासी नि. ग्राम पटेवरी को सर्किल जेल शिवपुरी में दाखिल किया गया। सराहनीय योगदान- उपरोक्त कार्यवाही में उनि विनोद यादव थाना प्रभारी गोपालपुर, सउनि श्यामलाल खरगे, प्रआर.चा. 889 दिलीप ओझा, आर. 832 तरूण मांढरे, आर. 854 राहुल जाट, आर. 370 देवहंस गुर्जर, आर. 421 दधिराम गुर्जर, आर. 763 दिग्विजय सिंह एवं आर. 301 विमल बोहरे का सराहनीय योगदान रहा।
263
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 30, 2026 05:35:09
Ujjain, Madhya Pradesh:नागदा (जिला उज्जैन)। अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस ने इस बार अनोखे अंदाज में जुआरियों पर शिकंजा कसा। थाना बिरलाग्राम पुलिस ने किसानों का वेश धारण कर खेत में दबिश दी और मौके से 8 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम झिरनिया में एक खेत की झोपड़ी में कुछ लोग दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रणनीति बनाई और संदेह से बचने के लिए गमछा और टोपी पहनकर किसान के भेष में मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस टीम अहमद उर्फ पप्पू के खेत में बनी झोपड़ी तक पहुंची, वहां जुआ खेल रहे लोगों को घेरकर दबिश दी गई। कार्रवाई के समय कुल 51 हजार 550 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। पुलिस ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और नगर पुलिस अधीक्षक नागदा विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार सहित पुलिस टीम की इस सूझबूझ भरी कार्रवाई को सराहनीय माना जा रहा है।
382
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Mar 30, 2026 05:35:00
Hazaribagh, Jharkhand:हज़ारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र के कुसुंभा में बीते दिनों 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने वाले मामले में अब तक किसी के भी गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध आज भारतीय जनता पार्टी ने हजारीबाग बंद बुलाया है। बताते चलें पिछले मंगलवार रात घटे इस घटना जिसमें एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की हद पार करते हुए उसकी हत्या कर दी गई, शव को स्कूल के पीछे फेंक दिया गया, चश्मदीदों के मुताबिक बच्ची आखरी बार रात 8 बजे मंगला जुलूस में नृत्य करती देखी गई थी इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला था वो लापता हो गई थी। रात भर परिजन उसे ढूंढते रहे सुबह 8:30 बजे उसका शव मध्य विद्यालय कुसुंभा के पीछे एक बांस के पेड़ के साए में पड़ा मिला था, आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म कर साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या कर दी गई है। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। लोग आक्रोशित हैं और जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं। अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ बीजेपी ने आज हज़ारीबाग़ बंद का आह्वान किया है。
306
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 30, 2026 05:34:51
Bikram, Bihar:बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी, जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की。 पिछले 20 वर्षों में पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है。 मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया । इसी का प्रतिफल है कि यहाँ की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया। सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, दोनों ही स्थानों का उपयोग मैंने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज़ उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालने के लिए किया। बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में मुझे सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ विधायकों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। मैंने अपने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों का समाधान जनता और कार्यकर्ताओं के सुझावों से ही निकाला है。 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी के नेतृत्व में पार्टी ने जब मुझे बिहार सरकार के मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया, तब मुझे कई अहम फैसलों, नीतियों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सफलता मिली। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद व्यक्त करता हूँ。 मैंने यह हमेशा कहा है कि जनता ने मुझे समस्याएँ भी बताईं, और उन समस्याओं के समाधान का रास्ता भी मुझे जनता ने हीं दिखाया। कार्यकर्ताओं ने मुझे भाई के रूप में, परिवार के सदस्य के रूप में और अभिभावक के रूप में अंगुली पकड़कर आज इस मुकाम तक पहुँचाया है। मैं पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि जो परिवार का भाव उन्होंने मुझे दिया है, उसका मैं सदैव सम्मान करता रहूँगा。 आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूँ। पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूँगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूँगा। नमन् बाँकीपुर!! जय बिहार !!
342
comment0
Report
Advertisement
Back to top