Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna801104
बांकीपुर विधायक के इस्तीफे पर बिहार विकास की नई भूमिका की तैयारी: नेता ने कहा बिहार के लिए प्रतिबद्ध...
SKSunny Kumar
Mar 30, 2026 05:34:51
Bikram, Bihar
बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी, जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की。 पिछले 20 वर्षों में पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है。 मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया । इसी का प्रतिफल है कि यहाँ की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया। सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, दोनों ही स्थानों का उपयोग मैंने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज़ उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालने के लिए किया। बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में मुझे सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ विधायकों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। मैंने अपने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों का समाधान जनता और कार्यकर्ताओं के सुझावों से ही निकाला है。 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी के नेतृत्व में पार्टी ने जब मुझे बिहार सरकार के मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया, तब मुझे कई अहम फैसलों, नीतियों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सफलता मिली। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद व्यक्त करता हूँ。 मैंने यह हमेशा कहा है कि जनता ने मुझे समस्याएँ भी बताईं, और उन समस्याओं के समाधान का रास्ता भी मुझे जनता ने हीं दिखाया। कार्यकर्ताओं ने मुझे भाई के रूप में, परिवार के सदस्य के रूप में और अभिभावक के रूप में अंगुली पकड़कर आज इस मुकाम तक पहुँचाया है। मैं पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि जो परिवार का भाव उन्होंने मुझे दिया है, उसका मैं सदैव सम्मान करता रहूँगा。 आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूँ। पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूँगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूँगा। नमन् बाँकीपुर!! जय बिहार !!
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HGHarish Gupta
Mar 30, 2026 06:51:15
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव से एक 26 वर्षीय महिला कैश के साथ भाग गई। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि वह घर से करीब 12 लाख रुपये के जेवर और 70 हजार रुपये नकद लेकर चली गई है। साथ ही उसने प्रेम प्रसंग की आशंका भी जताई है। निवासी नंदकिशोर प्रजापति ने बताया कि उसका विवाह करीब 2 वर्ष पूर्व रानी प्रजापति से हुआ था। वह स्थानीय बुक डिपो पर कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। घटना के दिन वह अपनी दुकान पर गया हुआ था, जबकि उसकी मां गांव गई हुई थी। इसी दौरान उसकी पत्नी घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में महिला की तलाश की तथा रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद नंदकिशोर प्रजापति ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने की आशंका भी व्यक्त की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 30, 2026 06:50:22
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_झालावाड़-इंदौर हाईवे पर रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को झालावाड़ के जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना के एएसआई गौतम बिश्नोई ने बताया कि डाबली गांव निवासी 24 वर्षीय दुर्गेश और 26 वर्षीय मुकेश झालरापाटन की दुकानों पर काम करते हैं। रविवार रात काम खत्म होने के बाद वे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर जरेल चौकी के समीप 45 वर्षीय हरलाल अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया। इस टक्कर से बाइक सवार दुर्गेश और मुकेश के साथ-साथ हरलाल भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का उपचार जारी है।
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 30, 2026 06:48:42
Karnaprayag, Uttarakhand:देवभूमि उत्तराखण्ड में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए मातृ शक्ति ने नशे के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जिलासू गांव की महिलाओं ने बैठक कर सार्वजनिक कार्यों में शराब पिलाने वाले परिवार के खिलाफ तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने का निर्णय ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे के कारण नई पीढ़ी के बच्चों का भविष्य बर्बादी के कगार पर है । ऐसे में शराब न सिर्फ परिवार में कलह का कारण बन रही है हल्की इससे समाज भी दूषित हो रहा है । शराब न पिलाने को लेकर ग्रामीणों ने शपथ भी ली। उत्तराखण्ड के पहाड़ी अंचलों में नशे की जड़ो को उखाड़ फेंकने के लिए ग्रामीण एक होने लगे है । शराब को के खिलाफ गांव गांव से आवाज उठाने लगी है । जिससे महिलाओ द्वारा शराब बंदी को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। जिलासू गांव की महिलाओं ने आज गांव में बैठक कर सार्वजनिक कार्यो में शराब का बहिष्कार करने को लेकर बैठक की , बैठक के दौरान महिलाओं ने कहा कि शादी समारोह के दौरान शराब को लेकर गरीब परिवार को कार्य निभाना मुश्किल हो रहा है । शराब से नई पीढ़ी के बच्चे बर्बाद हो रहे है तो स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर हो रहा है । ग्रामीणों ने कहा कि शराब से पैसे की बर्बादी होती है तो वही और नशा करने से लड़ाई झगड़े भी इसका मुख्य कारण बनता है । इसलिए शराब को पूर्ण रूप से बन्द किया जाना अत्यन्त जरूरी है । बैठक के दौरान ग्रामीणों ने शराब न पिलाने को लेकर शपथ भी ली । कहा कि जो भी परिवार गांव में शराब पिलायेगा उस पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा ।
0
comment0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Mar 30, 2026 06:48:14
Sultanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम अरुण द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के मामले में सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे जब अरुण द्विवेदी अपने आवास पर थे, तब उनके कमरे में गोली चलने की आवाज आई। थाने के लोग उनके आवास की तरफ दौड़े, तब तक अरुण द्विवेदी स्वयं गोली लगने के बावजूद बाहर निकले और अपने स्टाफ के लोगों को बताया; तत्काल अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेज दिया गया। जब वे अपने थाने के निजी आवास में तैयार हो रहे थे, उस समय कुर्सी पर रखी तोलिया को खींचने पर गोली चली जो उनके कंधे पर जाकर लगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल डीआईजी और आईजी सहित आलाधिकारियों को बता दी गई थी; सूचना मिलते ही सबसे पहले सीओ कादीपुर को थाने भेजा गया था, लेकिन उससे पहले ही अरुण द्विवेदी को बेहतर और तत्काल उपचार के लिए लखनऊ के पीजीआई ट्रामा सेंटर भेज दिया गया था और उनकी हालत अब स्थिर है। फॉरेंसिक टीम को लगाकर सभी साक्ष संकलित किए जा रहे हैं; उनके बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों की टीम लगी हुई है; आज उनके ऑपरेशन होने के बाद उनका और बयान दर्ज किया जाएगा।
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 06:47:04
Masaurhi, Bihar:।मसौढ़ी। मैट्रिक परीक्षा में 98.5 फ़ीसदी अंक लेकर जिले के टॉप थ्री में जगह बनाने वाला छात्र पुनपुन से जुड़ा है। छात्र आनंद कुमार नालंदा जिला के बड़ीमीसियां गांव निवासी है। जो पुनपुन प्रखंड स्थित अम्बेडकर छात्रावास विद्यालय में रहकर पढ़ाई करता था। उसके पिता उपेंद्र राम पेशे से एक किसान हैं। तीन भाई बहन में वह सबसे छोटा है। सफलता पर आनंद कुमार ने कहा कि उसने नियमित और दिनचर्या के अनुरूप पढ़ाई की। इस दौरान उसने सहपाठियों के साथ एक ग्रुप बनाया और प्रतिदिन पढ़ाई वाले बिंदुओं पर खाली समय में ग्रुप डिस्कशन होता था। इससे सभी छात्रों को अपने पाठ के याद करने की क्षमता का पता चलता था। इस कारण ही सभी छात्रों ने बेहतर परिणाम दिए। आनंद ने सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया।साथ ही कहा कि उसका सपना है कि वह आईएएस बने।
987
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 30, 2026 06:46:56
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 30, 2026 06:46:45
Kota, Rajasthan:रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, रामगंजमंडी क्षेत्र के मोड़क इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार डॉ. अंबेडकर नगर नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय ट्रेन रामगंजमंडी से कोटा की ओर जा रही थी। सोमवार जीआरपी के अनुसार यह हादसा रविवार रात करीब 8:30 बजे के आसपास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व थाना पुलिस की मदद से शव के अंगों को एकत्रित किया गया। शव की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे प्लास्टिक बैग में रखकर रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। फिलहाल जीआरपी पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top