Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

अजमेर के मांगलियावास में तालाब डूबने से बुजुर्ग की मौत, शव निकाला

ADAbhijeet Dave
Mar 30, 2026 05:45:17
Ajmer, Rajasthan
अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र के ब्रिक्च्यावास गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां हनुमान पुत्र सोमपाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सिविल डिफेन्स के गोताखोर मानसिंह रावत बोराज ने बताया कि बुजुर्ग गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके, जिससे उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना पुलिस ने सिविल डिफेन्स टीम को मौके पर भेजा। सिविल डिफेन्स टीम ने करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
OSONKAR SINGH
Mar 30, 2026 07:00:53
Indore, Madhya Pradesh:चित्रकूट के राजापुर में स्टेट बैंक की शाखा में भीषण आग लग गई है… आग लगने से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि अज्ञात कारणों के चलते अचानक बैंक के अंदर से धुआं निकलने लगा… मौके पर तैनात एटीएम गार्ड ने सबसे पहले धुआं उठता देखा… जिसके बाद उसने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी… सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं… काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया… फिलहाल मौके पर दमकल की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं… आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है… लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है… गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया… बैंक मैनेजर पंकज ने बताया कि समय रहते सूचना मिलने और दमकल टीम की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया… साथ ही बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और संपत्ति को भी काफी हद तक सुरक्षित बचा लिया गया.
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 30, 2026 07:00:42
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में भव्य दीक्षांत परेड समारोह.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह को लेकर कहा - आज सौभाग्य का विषय है की चरन्द्रखुरी में दीक्षांत समारोह हुआ, 860 प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया दीक्षांत, सभी को बहुत बहुत बधाई, छत्तीसगढ़ की सुरक्षा निहित है सभी ने सपथ लिया है, और इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी के परिजन भी यहाँ मौजूद थे, लोकसभा में आज भारत में नक्सलवाद मुक्ति को लेकर होने वाली चर्चा पर कहा- छत्तीसगढ़ की मुख्य रूप से चर्चा होगी, जिस तरह से बड़ी संख्या में यहाँ सफलता मिली है, अंबिकापुर से दिल्ली फ्लाइट का शुभारम्भ को लेकर कहा- अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता की डायरेक्ट फ्लाइट का संचालन शुरू, कल हमने बिलासपुर से भी इवनिंग फ्लाइट की शुरुआत की है.. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Mar 30, 2026 07:00:32
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-100 रुपये की उधारी को लेकर तीन युवकों ने ली 35 वर्षीय फुलसिंग नामक व्यक्ति की जान, 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार. पाटी थाना क्षेत्र के जमरिया फलिया में सौ रूपयों की उधारी को लेकर हत्या करने का मामला सामने आया है जहाँ फुलसिंग(35) पिता मोहनिया की तीन युवकों ने 100 रुपये की उधारी को लेकर हत्या कर दी पुलिस ने बताया कि उधारी चुकाने को लेकर विवाद हुआ बहस से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने फुलसिंग के सिर, सीने व गुप्तांग में मारपीट कर हत्या कर दी जानकारी अनुसार फुलसिंग एक कृषक है जिससे युवक मनीष पिता काशीराम ने 100 रुपये उधार लिये थे जब उसने रुपये वापस मांगे तो लौटाने की बजाय मनीष ने अपने साथियों के साथ उससे मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 30, 2026 07:00:14
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के जबलपुर में 3 बाइक पर सवार पांच लुटेरों ने कलेक्शन एजेंट से 27000 नगद लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। भागते समय एक लुटेरे की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया उसे ग्रामीणों ने दबोच लिया हाथ पैर बांधकर पिटाई कर दी। पुलिस की मार के डर से उसने अपनी बाकी साथियों के नाम और पता बता दिए। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी पाटन और दमोह इलाके के रहने वाले हैं। अब पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है कि उन्होंने पहले और किन-किन जगहों पर वारदात को अंजाम दिया था। दमोह जिले के सामना गांव के रहने वाले हेमेंद्र पटेल कंपनी के कलेक्शन एजेंट है वह हर महीने दमोह और जबलपुर के आसपास के गांव वालों से किस्त वसूलकर रुपए दफ्तर में जमा करते हैं। हेमेंद्र के साथ आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 30, 2026 06:53:08
Dungarpur, Rajasthan:भीलूड़ा में भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रजत रथ में विराजमान भगवान महावीर की प्रतिमा को सजाकर नगर और गांव के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह समाज के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा प्रभु को श्रीफल अर्पित किए गए। भक्ति से सराबोर इस शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई स्थानों पर लोक नृत्य और गरबा प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण और भी आनंदमय हो गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु प्रभु की भक्ति में झूमते हुए नजर आए। शोभायात्रा नगर और गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची, जहां आरती और मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। महावीर जयंती के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के बताए अहिंसा, सत्य, प्रेम और करुणा के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
303
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 30, 2026 06:52:47
Alwar, Rajasthan:अलवर में घर के बाहर बंधी गाय चोरी, CCTV में कैद हुई तस्करी की वारदात; लोगोंने रोष अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में होम्योपैथिक कॉलेज के पास से गाय चोरी का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है जब घर के बाहर सड़क किनारे बंधी गाय को कुछ तस्कर पिकअप वाहन में डालकर ले गए। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक पिकअप वाहन घर के बाहर आकर रुकता है और मौका मिलते ही तस्कर सड़क किनारे बंधी गाय को उठाकर वाहन में डालकर फरार हो जाते हैं। घटना के बाद पीड़ित सतीश शर्मा सहित स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही गौ तस्करी की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौ तस्करों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है और वे खुलेआम इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित सतीश शर्मा ने शिवाजी पार्क थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है。
78
comment0
Report
Mar 30, 2026 06:51:50
Basti, Uttar Pradesh:अजीत मिश्रा (खोजी) 🙈"वीडियो ने खोली पोल: मिर्जापुर–सुअरहा मार्ग बना लूट का अड्डा, सरकारी खजाने पर डकैती!" 🙈"बस्ती में 'जीरो टॉलरेंस' को ठेंगा: भ्रष्टाचार के नंगे नाच पर PWD के जिम्मेदार मौन, जनता में आक्रोश!" 🙈"कुदरहा कांड: सड़क के नाम पर जनता से धोखा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नई पिच!" ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश बस्ती। जनपद के कुदरहा विकास खंड में भ्रष्टाचार का ऐसा नंगा नाच देखने को मिल रहा है, जिसने सरकारी दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। मिर्जापुर-सुअरहा मार्ग पर प्रांतीय खंड PWD विभाग द्वारा बनाई जा रही नई नवेली सड़क जनता के लिए सुविधा नहीं, बल्कि विभाग और ठेकेदारों की 'अवैध कमाई' का जरिया बन गई है। आलम यह है कि सड़क बनने के कुछ ही घंटों बाद ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगी है। ✍️सड़क है या काली पुताई? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने विभाग की पोल खोल दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण जैसे ही सड़क पर हाथ लगाते हैं, डामर और गिट्टी उखड़कर हाथ में आ जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है मानो डामर की जगह केवल 'थूक' का इस्तेमाल किया गया हो या फिर राख की एक पतली परत बिछा दी गई हो। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों ने मिलकर जनता की गाढ़ी कमाई का बंदरबांट कर लिया है। ✍️जेई की ढिठाई: 'सब चंगा है' का राग हैरानी की बात तो यह है कि एक तरफ सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है, वहीं दूसरी तरफ विभाग के जिम्मेदार जेई (JE) अपनी अंधेरगर्दी और ढिठाई पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद विभाग का कहना है कि 'काम सही हो रहा है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है।' यह बयान भ्रष्टाचार की उस जड़ को दर्शाता है जो PWD विभाग में गहराई तक धंसी हुई है। क्या विभाग के लिए भ्रष्टाचार का यह नंगा खेल ही 'सही काम' है? ✍️कमीशनखोरी की भेंट चढ़ा विकास मिर्जापुर-सुअरहा मार्ग अब PWD की लूट का खुला अड्डा बन चुका है। उद्घाटन से पहले ही सड़क का 'शहीद' हो जाना यह साबित करता है कि गुणवत्ता के नाम पर यहां केवल धोखा परोसा गया है। कमीशनखोरी के चक्कर में जनता के भरोसे का कत्ल किया गया है। 🔥डीएम साहब जागिए! जनता पूछ रही सवाल कुदरहा की जनता अब शासन और प्रशासन से सवाल पूछ रही है। क्या मुख्यमंत्री जी के 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का बस्ती में यही हश्र होगा? वायरल वीडियो ने भ्रष्टाचार के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन इन भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों पर नकेल कसेगा या फिर जांच के नाम पर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा। "यह सड़क नहीं, धोखा है!" "हम सालों से इस सड़क का इंतजार कर रहे थे, लेकिन PWD ने हमें विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का जहर दिया है। अगर हाथ से सड़क उखड़ रही है, तो पहली बारिश में इसका क्या होगा? हम इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर करेंगे।"— क्षेत्रीय ग्रामीण 🙊शर्म करो विभाग! सड़क नहीं, यह जनता के पसीने की कमाई की लूट है।🙊
165
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 30, 2026 06:51:15
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव से एक 26 वर्षीय महिला कैश के साथ भाग गई। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि वह घर से करीब 12 लाख रुपये के जेवर और 70 हजार रुपये नकद लेकर चली गई है। साथ ही उसने प्रेम प्रसंग की आशंका भी जताई है। निवासी नंदकिशोर प्रजापति ने बताया कि उसका विवाह करीब 2 वर्ष पूर्व रानी प्रजापति से हुआ था। वह स्थानीय बुक डिपो पर कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। घटना के दिन वह अपनी दुकान पर गया हुआ था, जबकि उसकी मां गांव गई हुई थी। इसी दौरान उसकी पत्नी घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में महिला की तलाश की तथा रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद नंदकिशोर प्रजापति ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने की आशंका भी व्यक्त की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही
310
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 30, 2026 06:50:22
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_झालावाड़-इंदौर हाईवे पर रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को झालावाड़ के जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना के एएसआई गौतम बिश्नोई ने बताया कि डाबली गांव निवासी 24 वर्षीय दुर्गेश और 26 वर्षीय मुकेश झालरापाटन की दुकानों पर काम करते हैं। रविवार रात काम खत्म होने के बाद वे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर जरेल चौकी के समीप 45 वर्षीय हरलाल अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया। इस टक्कर से बाइक सवार दुर्गेश और मुकेश के साथ-साथ हरलाल भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का उपचार जारी है।
88
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 30, 2026 06:48:42
Karnaprayag, Uttarakhand:देवभूमि उत्तराखण्ड में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए मातृ शक्ति ने नशे के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जिलासू गांव की महिलाओं ने बैठक कर सार्वजनिक कार्यों में शराब पिलाने वाले परिवार के खिलाफ तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने का निर्णय ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे के कारण नई पीढ़ी के बच्चों का भविष्य बर्बादी के कगार पर है । ऐसे में शराब न सिर्फ परिवार में कलह का कारण बन रही है हल्की इससे समाज भी दूषित हो रहा है । शराब न पिलाने को लेकर ग्रामीणों ने शपथ भी ली। उत्तराखण्ड के पहाड़ी अंचलों में नशे की जड़ो को उखाड़ फेंकने के लिए ग्रामीण एक होने लगे है । शराब को के खिलाफ गांव गांव से आवाज उठाने लगी है । जिससे महिलाओ द्वारा शराब बंदी को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। जिलासू गांव की महिलाओं ने आज गांव में बैठक कर सार्वजनिक कार्यो में शराब का बहिष्कार करने को लेकर बैठक की , बैठक के दौरान महिलाओं ने कहा कि शादी समारोह के दौरान शराब को लेकर गरीब परिवार को कार्य निभाना मुश्किल हो रहा है । शराब से नई पीढ़ी के बच्चे बर्बाद हो रहे है तो स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर हो रहा है । ग्रामीणों ने कहा कि शराब से पैसे की बर्बादी होती है तो वही और नशा करने से लड़ाई झगड़े भी इसका मुख्य कारण बनता है । इसलिए शराब को पूर्ण रूप से बन्द किया जाना अत्यन्त जरूरी है । बैठक के दौरान ग्रामीणों ने शराब न पिलाने को लेकर शपथ भी ली । कहा कि जो भी परिवार गांव में शराब पिलायेगा उस पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा ।
259
comment0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Mar 30, 2026 06:48:14
Sultanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम अरुण द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के मामले में सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे जब अरुण द्विवेदी अपने आवास पर थे, तब उनके कमरे में गोली चलने की आवाज आई। थाने के लोग उनके आवास की तरफ दौड़े, तब तक अरुण द्विवेदी स्वयं गोली लगने के बावजूद बाहर निकले और अपने स्टाफ के लोगों को बताया; तत्काल अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेज दिया गया। जब वे अपने थाने के निजी आवास में तैयार हो रहे थे, उस समय कुर्सी पर रखी तोलिया को खींचने पर गोली चली जो उनके कंधे पर जाकर लगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल डीआईजी और आईजी सहित आलाधिकारियों को बता दी गई थी; सूचना मिलते ही सबसे पहले सीओ कादीपुर को थाने भेजा गया था, लेकिन उससे पहले ही अरुण द्विवेदी को बेहतर और तत्काल उपचार के लिए लखनऊ के पीजीआई ट्रामा सेंटर भेज दिया गया था और उनकी हालत अब स्थिर है। फॉरेंसिक टीम को लगाकर सभी साक्ष संकलित किए जा रहे हैं; उनके बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों की टीम लगी हुई है; आज उनके ऑपरेशन होने के बाद उनका और बयान दर्ज किया जाएगा।
174
comment0
Report
Advertisement
Back to top