Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalore343001

भीनमाल में विधवा महिला का आशियाना बारिश में ढहा, मदद की गुहार!

HBHeeralal Bhati
Jul 08, 2025 09:30:51
Jalore, Rajasthan
जालोर - भीनमाल शहर में चार दिन पूर्व हुई तेज बारिश ने शहर के गुणी नाडा क्षेत्र में एक विधवा महिला का आशियाना छीन लिया। बारिश के कारण कच्चे मकान की छत और दीवारें अचानक ढह गईं, जिससे महिला बेघर हो गई है। गनीमत रही कि घटना के वक्त कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन महिला खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर है। पीड़ित महिला ने सरकार व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि मकान कच्चा होने की वजह से बारिश में ढह गया। जिससे रहने के लिए जगह और जीवन यापन के साधनों का अभाव हो गया है।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top