Back
धनपुरी में चोरी करते समय चोर गिरा, CCTV में कैद हुआ मजेदार वीडियो!
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Aug 31, 2025 05:46:43
Shahdol, Madhya Pradesh
दुकान की छत तोड़कर चोरी करने गया चोर धड़ाम से गिरा, CCTV में कैद वारदात – वीडियो वायरल
एंकर – शहडोल जिले के धनपुरी में चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। किराना दुकान की छत तोड़कर घुसा चोर धड़ाम से नीचे गिर पड़ा… फिर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सामान समेटता रहा। लेकिन इस बार उसकी करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं – “चोर चोरी से पहले स्टंट की प्रैक्टिस करना भूल गया।”
वीओ01–जिले के धनपुरी गोल बाजार स्थित राय किराना स्टोर में देर रात चोरी की वारदात हुई। पूर्व कर्मचारी ही छत की एल्बेस्टार सीट तोड़कर अंदर घुसा। कुछ देर तक लटकने के बाद अचानक धड़ाम से नीचे गिर पड़ा। खुद को संभालने के बाद मोबाइल टॉर्च की रोशनी में दुकान के कीमती सामान और कैश पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि इसी दुकान में अप्रैल महीने में भी छत तोड़कर चोरी हुई थी। उसी घटना के बाद दुकानदार ने CCTV लगवाया था और अब यही कैमरे दूसरी चोरी का राज खोल रहे हैं।
वीओ02 –फिल्मी अंदाज़ में चोरी करने पहुंचा चोर इस बार CCTV में कैद हो गया है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। चोरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग मज़ाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि चोर चोरी से पहले स्टंट की प्रैक्टिस करना भूल गया।
बाइट 01 – महेश राय भोला (चोरी का शिकार व्यापारी)
बाइट 02 – विकास पाण्डेय (SDOP)
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 01, 2025 07:47:48Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। सब्जी व्यापारी ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में चार रिश्तेदारों संग मिलकर पुजारी की हत्या कर दी है।आरोपियों ने पुजारी को बाइक की पूजा के बहाने बुलाया और सस्पेंशन पाइप व ईंट से बेरहमी से मार डाला।हत्या के बाद पुजारी की खून से लथपथ लाश मंदिर के बाहर मिली।घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के परसाकांपा गांव की बताई जा रही है।
पुलिस ने फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की।सिर्फ 12 घंटे के भीतर पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है।मुख्य आरोपी सुरेश धुरी सहित सभी ने जुर्म कबूल किया है।पत्नी के अफेयर और तलाक की वजह से हुई थी हत्या, पुलिस कर रही पूछताछ।
दरअसल, परसाकांपा गांव निवासी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू गांव के ही पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। वो मंदिर में ही रहता था। रोजाना की तरह रविवार सुबह 6 बजे उसकी मां बेटे जागेश्वर को चाय देने मंदिर पहुंची। तब, मंदिर के बाहर बेटे की खून से लथपथ लाश देखी। वो चिल्लाने लगी और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा, कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।जिस तरीके से पुजारी की हत्या की गई थी, उसे देखकर एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को भांप लिया। उन्होंने जांच के लिए टीम बनाई और सभी को अलर्ट कर अलग-अलग एंगल पर जांच करने के निर्देश दिए।सर्च डॉग एक आरोपी के घर तक गई, जिसके आधार पर पुलिस ने संदेहियों की धरपकड़ शुरू की। जांच में पता चला कि पुजारी का महिला से अवैध संबंध है।लिहाजा, महिला से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, शुरुआती जांच में पता चला कि पुजारी जागेश्वर पाठक मंदिर के खेत को सब्जी व्यापारी सुरेश धुरी को अधिया दिया था। सुरेश और उसकी पत्नी उसमें फसल उगाते थे। इस दौरान पुजारी और सुरेश की पत्नी के बीच अवैध संबंध बन गया।इसकी जानकारी होने पर सुरेश ने अपनी पत्नी को मना किया और पुजारी को भी समझाइश दी। लेकिन, दोनों के बीच बातचीत चलती रही। जिससे सुरेश ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। करीब 6 महीने पहले उससे सामाजिक तलाक भी हो गया था। पुलिस ने सबसे पहले सुरेश धुरी का रिश्तेदार मुकेश धुरी को मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र के अमौरा से पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सुरेश धुरी समेत पांच लोगों ने मिलकर पुजारी को सस्पेंशन पाइप और ईंट से ताबड़तोड़ वार किया।जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी भाग गए। उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की पहचान कर धरपकड़ की गई।पुलिस की टीम मुख्य आरोपी सुरेश धुरी के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। घटना की रात करीब 9 बजे उसका लोकेशन गांव में मिला था। उसके रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि वो धमतरी भाग गया है।जिस पर एसएसपी रजनेश सिंह ने धमतरी एसपी को कॉल किया और उनकी टीम की मदद से मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को धमतरी के भखारा में पकड़ लिया गया।जिसके बाद एसीसीयू की टीम धमतरी पहुंची और आरोपी सुरेश को लेकर देर रात बिलासपुर पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए अपने रिश्तेदारों की मदद से पुजारी की हत्या करना बताया।साथ ही कहा कि पुजारी ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाया, जिसके चलते उसका तलाक हो गया। इसलिए उसने उसकी हत्या की साजिश रची।
बाइट– रजनेश सिंह SSP बिलासपुर
0
Report
Kanpur, Uttar Pradesh:
अखिल भारतीय ओमर महासभा ने मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान कानपुर जे के मंदिर सभागार में किया जिसमें हाइस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं का सम्मान हुआ, संस्था लगातार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में विशेष योगदान कर रही है, इस मौके पर ७० से अधिक छात्राओं का सम्मान किया गया, संस्था के प्रमुख और देश के जाने माने उद्योगपति सुरेंद्र कुमार गुप्ता,राष्ट्रीय ओमर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता और सुरेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और अपने वक्तव्य से सभी का मनोबल बढ़ाया, संस्था का ये कार्य काफी सराहा जा रहा है ।
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 01, 2025 07:47:39Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:
ब्रेकिंग
जगदलपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे जगदलपुर, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी सीएम के साथ दौरे में मौजूद, सीएम ने लोहंडीगुड़ा ब्लॉक का स्टेट प्लेन से किया हवाई दौरा, हवाई सर्वेक्षण कर मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित मांदर गांव का जाना हाल, जगदलपुर एयरपोर्ट में सीएम का स्थानीय नेताओं ने किया स्वागत, यहां से सीएम दंतेवाडा के लिए सड़क मार्ग से हुए रवाना, दंतेवाडा में चार जिलों के अधिकारियों की सीएम लेंगे बैठक। बाढ़ पीड़ितों से सीएम करेंगे मुलाकात।
0
Report
APAnand Priyadarshi
FollowSept 01, 2025 07:47:33Chaibasa, Jharkhand:
चाईबासा: बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चाईबासा शाखा मैं पैसे जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के साथ लूट की घटना हुई है। यह घटना बैंक ठीक बाहर रोड पर हुई है। घटना करीब 10:30 बजे हुईहै। गांधी मैदान के पास स्थित आईबीपी पैट्रोल पंप के मालिक पुनित सेठिया के दो कर्मचारी विमलेश कुमार और संजय नदी 5 लाख रुपए लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। जैसे ही दोनों बैंक के गेट के पास पहुंचे। पहले से घात लगाकर बैठे 3 अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। रिवाल्वर के बट से मारकर विमलेश कुमार कॉल राहुल वहां कर दिया। पिस्तौल का भाई दिखाकर उनसे पैसे लूट लिए और फरार हो गए। हालांकि घटना जहां हुई है वहां दिन के समय खास भीड़भाड़ रहती है। लेकिन किसी ने भी अपराधियों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और उनके बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
बाईट - विमलेश कुमार, पेट्रोल पंप कर्मचारी
0
Report
MPManish Purohit
FollowSept 01, 2025 07:47:24Mandsaur, Madhya Pradesh:
मनीष पुरोहित/मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में अच्छी बारिश की मन्नत पूरी होने पर गधों को गुलाब जामुन खिलाई जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक थाल में गुलाब जामुन भरकर गधों को खिलाई जा रहे हैं पिछले साल भी बारिश की कामना पूरी होने पर गधों को गुलाब जामुन खिलाई गए थे गधों को गुलाब जामुन खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,, zee मीडिया वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है
0
Report
PMProsenjit Malakar
FollowSept 01, 2025 07:47:14Birbhum, West Bengal:
সিউড়ির চন্দ্রগতি প্রাথমিক বিদ্যালয়ে পড়ুয়াকে জামা খুলে শাস্তি দেওয়ার অভিযোগ ঘিরে ব্যাপক চাঞ্চল্য। অভিযোগ, এক ছাত্রের জামায় স্কুল ব্যাজ না থাকায় প্রধান শিক্ষিকার নির্দেশে তাকে জামা খুলতে বাধ্য করা হয়। এ নিয়ে ক্ষোভে ফেটে পড়েন একাংশ অভিভাবক। তাঁরা স্কুল প্রাঙ্গণে বিক্ষোভ দেখান এবং প্রধান শিক্ষিকাকে ঘিরে ধরেন।
অভিভাবকদের দাবি— ছাত্রদের জামা না থাকলে বা সঠিক না হলে বাড়িতে জানানো যেত, কিন্তু জামা খুলে শাস্তি দেওয়া কোনোভাবেই গ্রহণযোগ্য নয়। অন্যদিকে, প্রধান শিক্ষিকা দীপা দত্ত দে’র বক্তব্য, সরকারের পক্ষ থেকে ছাত্রদের সরকারি পোশাক দেওয়া হয়েছে, কিন্তু কিছু ছাত্র নোংরা বা ছেঁড়া জামা পরে এসেছিল। তাই শৃঙ্খলা রক্ষার্থে তাঁদের কেবল দেখানো হয়েছিল জামা ছাড়া কেমন লাগে, সঙ্গে সঙ্গে জামা ফের পরিয়ে দেওয়া হয়।
প্রধান শিক্ষিকার অভিযোগ, ঘটনাকে কেন্দ্র করে অভিভাবকদের একাংশ অশালীন ভাষায় তাঁকে অপমান করেন এবং এমনকি শারীরিক আক্রমণেরও চেষ্টা করেন। সোমবার সকালে ঘটে যাওয়া এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে ইতিমধ্যেই বিক্ষোভের ভিডিও ভাইরাল হয়েছে সামাজিক মাধ্যমে।
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowSept 01, 2025 07:46:41Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल जिले की पवित्र नगरी मुलताई में शराब बिक्री पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद बाहर से अवैध शराब लाकर नगर में खपाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। लेकिन पुलिस की सतर्कता से ऐसे प्रयास बार-बार नाकाम हो रहे हैं। बीती रात पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 306 लीटर अवैध शराब जप्त की है। मुलताई में देर रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बड़ी खेप अवैध शराब नगर में लाई जा रही है। सूचना पर नगर में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने जब पीछा किया तो ड्राइवर कार को एक गली में छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार से शराब की पेटियां मिलीं, जिनमें करीब 306 लीटर शराब भरी हुई थी। जब्त शराब की कीमत लगभग पौने दो लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस ने कार और शराब दोनों जप्त कर लिए हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
0
Report
UCUmesh Chouhan
FollowSept 01, 2025 07:46:34Jhabua, Madhya Pradesh:
झाबुआ बड़ी खबर
आजादी के 79 साल बाद भी नही बन पाया मुक्तिधाम का शेड.....*वायरल वीडियो ने खोल दी सिस्टम की पोल.....पेटलावद विकासखंड के कचरा खादन का मामला....प्लास्टिक की पनी (त्रिपाल) के सहारे किया जा रहा अंतिम संस्कार..... सोशियल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल.......यायरल वीडियो ने सिस्टम की खोल दी पोल....अंतिम संस्कार के लिए जदोजहद......बरसते पानी मे प्लास्टिक की पनी (त्रिपाल) के नीचे अंतिम संस्कार की तैयारी...इसे परिवार की बेबसी कहे ...या सिस्टम की विफलता .....बरसात के मौसम में अपने प्रियजन की अंतिम विदाई सबसे बड़ी चुनोती..... जिम्मेदार का नही इस ओर ध्यान... बारिश में इसी तरह किया जाता है अंतिम संस्कार....आखिर कब जागेगा प्रशासन......?
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowSept 01, 2025 07:46:17Ratlam, Madhya Pradesh:
Chandarsgekhar solanki /Ratalam
रतलाम जिले के धोलावाड़ डेम के3 गेट एकसाथ सालों बाद खुले हैं। 5 गेट वाले इस डेम के 3 गेट खोल दिए गए हैं, जिनसे करीब 10 हज़ार 490 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डेम की क्षमता 395 मीटर है, जो पूरी तरह भर चुकी है। इस बार बारिश अधिक होने के कारण धोलावाड़ डेम के गेट तीसरी बार खोले गए हैं। यदि बारिश लगातार जारी रही तो डेम के बाकी 2 गेट भी खोले जा सकते हैं। प्रशासन ने नहर से लगे गांवों में सूचना जारी कर दी है कि ग्रामीण सतर्क रहें और पानी के किनारे न जाएं। बरसों बाद धोलावाड़ डेम का यह नजारा देखने के लिए लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
रतलाम
चंन्दरशेखर सोलंकी
9039441511
0
Report
SPSatya Prakash
FollowSept 01, 2025 07:46:05Raipur, Chhattisgarh:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहें. बता दें कि पिछले दिनों बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात पैदा हुए, जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ, मुख्यमंत्री ने विदेश दौरे के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से राहत-बचाव कार्य की समीक्षा भी की थी.....
0
Report
ASAnjani Sharma
FollowSept 01, 2025 07:45:41Noida, Uttar Pradesh:
NEWS- बिहार में छोटी सी AV चलवा सकते हैं तो देखें
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का रांची में जेईई-नीट डिवीजन शुरूरांची में ही पूरे होंगे स्टूडेंट्स के डॉक्टर व इंजीनियर बनने के सपने
एलन ने महेन्द्र सिंह धोनी से किया वादा निभाया, जनवरी से शुरू होगी कक्षाएं
रांची. पिछले दस वर्षों से प्री-नर्चर कॅरियर फाउंडेशन (पीएनसीएफ) के रूप में सेवाएं दे रहा एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने राजधानी रांची में सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है। एलन रांची में नीट-जेईई डिवीजन की शुरूआत 31 अगस्त से हो चुकी है। यहां चाणक्य बीएनआर होटल में आयोजित समारोह में यह घोषणा की गई। इस अवसर पर एलन के झोनल हेड एवं वाइस प्रसीडेंट डॉ. विपिन योगी मुख्य अतिथि रहे। इसके साथ ही एलन कोटा के एक्सपर्ट फैकल्टीज व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में स्टूडेंट्स व पेरेन्ट्स की मौजूदगी में पोस्टर का विमोचन किया गया। एलन रांची में वर्ष 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेईई मेन, एडवांस्ड और नीट-यूजी के बैच जनवरी माह से शुरू होंगे...इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विपिन योगी ने बताया कि फरवरी माह में एलन के कार्यक्रम में आए कैप्टन कूल और भारतीय क्रिकेट जगत के बादशाह रांची के सपूत महेन्द्र सिंह धोनी से एलन ने रांची में सेंटर शुरूआत करने का वादा किया था। इस वादे को निभाते हुए एलन सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए जेईई-नीट डिवीजन शुरू करने की घोषणा कर चुका है। अब रांची के स्टूडेंट्स को डॉक्टर व इंजीनियर बनने का सपना पूरा करने के लिए किसी दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां की प्रतिभाओं को यहीं संबल मिलेगा और वो आगे बढ़ेंगे। रांची में कोटा जैसा श्रेष्ठ शिक्षा और श्रेष्ठ माहौल दिया जाएगा... डॉ. योगी ने झारखंड सरकार द्वारा कोचिंग रेगुलेशन बिल पारित करने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एलन, सरकार और प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार गाइडलाइन की पालना करते हुए विद्यार्थियों के कॅरियर को दिशा देगा। गाइड लाइन का अध्ययन किया जा रहा है और हर कदम सरकार के निर्देशानुसार ही उठाया जाएगा....हेमन्त योगी जो विगत 22 वर्षों से एलन कोटा में फिजिक्स पढ़ा रहे हैं उनको सेंटर हेड बनाया गया है और मुख्य रुप से कोटा की एक्सपर्ट फैकल्टीज के द्वारा ही अध्यापन कार्य होगा। सेंटर हेड ने बताया कि रांची में हरमू, हवाई नगर व लालपुर कैम्पस में पढ़ाई होगी। जेईई-नीट के बैच जनवरी माह से लालपुर कैम्पस में लगाए जाएंगे। स्टूडेंट्स एलन टैलेंटेक्स एग्जाम में शामिल होकर एलन फीस में 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा आगामी 12 अक्टूबर को होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। उन्होंने कहा कि गत दस वर्षों में जूनियर डिवीजन सें जो विश्वास एलन का रांची से जुड़ा है। अब स्टूडेंट्स एलन रांची से नीट-जेईई परीक्षा में रांची में रहकर ही राष्ट्रीय स्तर के परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्रा.लि.
18 अप्रैल 1988 को स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड वर्तमान में 7 देशों के साथ भारत के 24 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों के 65 शहरों में स्टडी सेंटर्स के माध्यम से शिक्षा मुहैया करवा रहा है। इन शहरों में 285 से अधिक क्लासरूम कैम्पस हैं तथा 400 से अधिक शहरों में टेस्ट सेंटर्स हैं। स्थापना से अब तक 35 लाख से अधिक विद्यार्थी एलन से मार्गदर्शन प्राप्त कर चुके हैं। एलन प्री-इंजीनियरिंग जेईई-मेन, एडवांस्ड, प्री-मेडिकल नीट-यूजी, प्री-नर्चर एंड कॅरियर फाउंडेशन (कक्षा 6 से 10 और ओलंपियाड) की तैयारी के लिए भारत का प्रमुख कोचिंग संस्थान है। एलन का फोकस स्टूडेंट्स के नॉलेज और कॉन्सेप्ट के फाउंडेशन को मजबूत करना है। गत 16 वर्षों में एलन के 27 स्टूडेंट्स ने इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की।
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 01, 2025 07:34:42Chittorgarh, Rajasthan:
#कपासन, चित्तौड़गढ़ –
एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में मंगलवार मध्य रात्रि को गूगल मैप की गलती के कारण एक परिवार वैन में सवार होकर टूटी पुलिया पर पहुंच गया। वैन पानी के तेज बहाव में करीब 300 मीटर बह गई। हादसे में चार लोग—25 वर्षीय चंदा, 25 वर्षीय ममता, 4 वर्षीय खुशी और 6 वर्षीय मासूम रूत्वी—तेज बहाव में बह गए थे। जिनमें से तीन के शव बुधवार को मिले थे। छह वर्षीय रूत्वी का शव छठे दिन रेस्क्यू के बाद बरामद किया गया। पांच अन्य लोग सुरक्षित बचाए गए। लगातार पांच दिन की तलाश के बाद रविवार को मासूम रूत्वी का शव रतनखेड़ी एनीकट से बरामद किया गया। देखिये जी मीडिया संवाददाता अभिषेक शर्मा की खास रिपोर्ट।
वीओ – 1
परिवार गूगल मैप के बताए मार्ग पर बढ़ रहा था। हितेश ने बताया कि मैप ने उन्हें सोमी-उपरेड़ा पुलिया के रास्ते से गांव तक पहुंचने का मार्ग दिखाया। परिवार को जानकारी नहीं थी कि यह पुलिया तीन साल से टूटी हुई है और बंद पड़ी है। वहां न कोई चेतावनी बोर्ड था और न ही मार्ग अवरुद्ध किया गया था। रात करीब डेढ़ बजे अंधेरे में यह पुलिया दिखाई नहीं दी और वैन सीधे पानी के तेज बहाव में बह गई। वैन के बहाव के साथ तेज पानी ने लोगों को भयभीत कर दिया और उनका संतुलन बिगड़ गया।
बाइट – हितेश ........ परिजन
वीओ – 2
हादसे के समय वैन में कुल 9 लोग सवार थे। लोग वैन की छत पर खड़े थे। पानी के तेज बहाव से वैन का बैलेंस बिगड़ा और आपस में पकड़ रखे हाथ छूट गए। मोबाइल सूचना के आधार पर स्थानीय लोग और SDRF टीम मौके पर पहुंचे और पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें मदनलाल, हितेश, लीला, काव्यांश और आयांश शामिल थे। बचाव के दौरान SDRF टीम ने नाव और रस्सी का उपयोग किया।
बाइट – अब्दुल जब्बार ........ चश्मदीद
वीओ – 3
हादसे में चंदा, ममता और 4 वर्षीय खुशी की मौत हो गई। छह साल की मासूम रूत्वी लापता रही। SDRF और पुलिस ने नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान शुरू किया। बोट, सिलेंडर और डीप डाइविंग सहित सभी तकनीक का उपयोग किया गया। ग्रामीण लगातार तलाशी में मदद कर रहे थे। टीम ने नदी के किनारे-किनारे, झाड़ियों और पानी के गहरे हिस्सों में खोज की। शुक्रवार तक लगातार प्रयास के बावजूद रूत्वी का कोई सुराग नहीं मिला।
बाइट – कैलाश मेनारिया ........ डीसीपी, सिविल डिफेंस उदयपुर
वीओ – 4
एसडीआरएफ टीम ने लाईन कॉम्बिंग के साथ नदी के 12-15 किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी जारी रखी। उदयपुर रेंज मुख्यालय से लाए गए हाई-रेजोल्यूशन और लंबी दूरी के ड्रोन से नदी का निरीक्षण किया गया। भोईखेड़ा से अतिरिक्त गोताखोर बुलाए गए। तेज बहाव और पानी की गहराई के बावजूद जवानों ने हार नहीं मानी।
बाइट – अनूप सिंह ........ SDRF टीम
वीओ – 5
रविवार को SDRF टीम ने छठे दिन रतनखेड़ी एनीकट से रूत्वी का शव बरामद किया। शव घटना स्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर मिला। डीएसपी गंगरार, पुलिस निरीक्षक जोधाराम गुर्जर, एसडीएम और तहसीलदार भी तलाशी अभियान में मौजूद थे। प्रशासन ने सभी स्टेकहोल्डर्स और ग्रामीणों की मदद की सराहना की।
बाइट – अंजू शर्मा ......... उपखंड अधिकारी
वीओ – 6
तलाशी अभियान में SDRF, सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय ग्रामीण लगातार सहयोग करते रहे। शव की पहचान के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया। यह हादसा पूरे इलाके के लिए एक चेतावनी बन गया कि तकनीक पर आंख मूंदकर भरोसा करना कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों के समन्वित प्रयासों से मासूम रूत्वी का शव सुरक्षित बरामद हुआ। हादसे ने यह भी दिखाया कि सामूहिक प्रयास और जागरूकता ही जीवन बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है।
बाइट – रमेश मीणा ........ थानाधिकारी
विओ - 7
यह हादसा तकनीक और चेतावनी के प्रति सतर्क रहने की सीख देता है। गूगल मैप की गलती ने चार जिंदगियां प्रभावित कीं, लेकिन प्रशासन, SDRF और ग्रामीणों के समन्वित प्रयासों से मासूम रूत्वी का शव सुरक्षित बरामद हुआ। इस दुखद घटना ने स्थानीय प्रशासन और समाज को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता और भी स्पष्ट कर दी है। परिवार को अब अंतिम संस्कार के लिए शव सुपुर्द किया गया और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
पिटीसी – अभिषेक शर्मा, ज़ी मीडिया, चित्तौड़गढ़
4
Report
RSRanajoy Singha
FollowSept 01, 2025 07:34:36Malda, West Bengal:
কলকাতায় প্রদেশ কংগ্রেসের দপ্তর বিধান ভবনে হামলার প্রতিবাদে। মালদার ইংরেজবাজার শহরের মালদা দক্ষিণের সংসদ ঈসা খান চৌধুরীর নেতৃত্বে ৩৪ নম্বর জাতীয় সড়ক অবরোধ করে বিক্ষোভ কংগ্রেসের। বেশ কিছুক্ষণ বিক্ষোভ করার পর, অবরোধ তুলে নেয় কংগ্রেস কর্মী সমর্থকরা। অবিলম্বে রাজ্য সরকারকে ব্যবস্থা নিতে হবে অভিযুক্তর বিরুদ্ধে আর সেই কারণেই এই অবরোধ। পাশাপাশি এস আই আর ইস্যুতে বিজেপিকে তীব্র আক্রমণ কংগ্রেস সংসদের
2
Report
KCKumar Chandan
FollowSept 01, 2025 07:34:30Ranchi, Jharkhand:
रांची
कुमार चंदन
Slug
ZBJ_RNC_BJP_MAHILA_R
झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के घेराव का आयोजन किया गया। बीजेपी महिला मोर्चा जयपाल सिंह स्टेडियम से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के घेराव के लिए रवाना हुई।
WT
0
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowSept 01, 2025 07:31:40Kaithal, Haryana:
Kaithal News
Reporter Vipin Sharma
0109ZDN_KTH_BJP_R
कैथल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी पर जताया विरोध
एंकर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने आज कैथल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने इसे न केवल प्रधानमंत्री का अपमान, बल्कि समस्त नारी जाति का अपमान करार दिया।भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी कैथल के भाजपा कार्यालय से रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान माहौल गरमाया रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया।पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी निंदनीय है। यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज और नारी जाति का अपमान है। हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी तत्काल माफी मांगें।"अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस टिप्पणी को महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताते हुए कहा, "ऐसी टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। राहुल गांधी को न केवल प्रधानमंत्री की माता से, बल्कि देश की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।" उन्होंने समाज में इस मुद्दे पर रोष होने की बात दोहराई और कांग्रेस के रवैये की कड़ी निंदा की।यह प्रदर्शन कैथल में भाजपा की ओर से एकजुटता और आक्रोश का प्रतीक रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
बाइट कमलेश ढांडा पूर्व राज्य मंत्री
बाइट हिमांशु गोयल मीडिया प्रभारी
0
Report