Back
कौशांबी में 15 साल की बच्ची को 12 बार डसने वाला सर्प पकड़ा गया
AMALI MUKTA
Sept 16, 2025 11:20:53
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
SLUG-- किशोरी को 12 बार डसने वाला साँप का हुआ रेस्क्यू
ANCHOR-- कौशांबी में एक 15 साल की बच्ची को पिछले 40 दिनों में 12 बार सांप ने काटा। गांव में दहशत का माहौल था। अब आखिरकार सपेरों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद उस सांप को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि यह ब्लैक कोबरा है।
VO- सिराथू तहसील के भैंसहापर गांव में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। 15 साल की रिया मौर्य को पिछले 40 दिनों में 12 बार सांप ने डसा। परिजनों का कहना है कि 22 जुलाई को खेत जाते समय पहली बार सांप ने रिया को काटा। इलाज के बाद वह ठीक हुई, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से सांप के डसने की घटनाएं होने लगीं। 27 से 30 अगस्त के बीच ही चार बार सांप ने हमला किया। इलाज में जमा पूंजी खत्म होने के बाद परिवार ने झाड़-फूंक का सहारा लिया। लगातार घटनाओं से घबराकर छोटे भाई-बहन ननिहाल चले गए और परिवार ने भी अस्थायी रूप से गांव छोड़ दिया। मंगलवार की सुबह बच्ची के पिता ने घर में बड़ा काला सांप देखा। तुरंत स्थानीय सपेरों को बुलाया गया। करीब 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आधा दर्जन लोगों ने मिलकर सांप को पकड़ लिया। रिया के परिजनों का कहना है कि सांप बेहद बड़ा और खतरनाक है। फिलहाल वन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। लेकिन जिस तरह एक ही बच्ची को बार-बार सांप ने डसा, उसने पूरे गांव में डर का माहौल पैदा कर दिया है।
BYTE-- मोहम्मद साबिर, सपेरा
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowSept 16, 2025 13:05:450
Report
VKVijay1 Kumar
FollowSept 16, 2025 13:05:330
Report
RMRoshan Mishra
FollowSept 16, 2025 13:05:220
Report
0
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 16, 2025 13:05:030
Report
RMRoshan Mishra
FollowSept 16, 2025 13:04:510
Report
SSSUNIL SINGH
FollowSept 16, 2025 13:04:350
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowSept 16, 2025 13:03:480
Report
ANAbhishek Nirla
FollowSept 16, 2025 13:03:380
Report
0
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowSept 16, 2025 13:02:570
Report
RKRohit Kumar
FollowSept 16, 2025 13:02:470
Report