Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

Modi जन्मदिन से गांधी जयंती तक, सेवाशक्ति का महा पखवाड़ा!

RMRoshan Mishra
Sept 16, 2025 13:04:51
Noida, Uttar Pradesh
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाते है। इसमें स्वच्छता, हेल्थ केयर सहित विभागों द्वार विभिन्न आयोजन किए जाएंगे - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Sept 16, 2025 15:04:41
Paradeep, Odisha:Slug - Congress Team Dt - 15/09/2025 Place - Paradip Format - Avb Anchor - ଢ଼ିଙ୍କିଆ ଚାରିଦେଶ ରେ ପହଞ୍ଚିଲେ କଂଗ୍ରେସର ଦୁଇଜଣିଆ ଟିମ୍। ପରିବେଶ ସୁରକ୍ଷା ସମିତି ତରଫରୁ ଏହି ଟିମ୍ ରେ ଭବାନୀପାଟଣା ଓ ଗୁଣୁପୁର ର ବିଧାୟକ ଢିଙ୍କିଆ ଚାରିଦେଶରେ ପହଞ୍ଚି ଲୋକ ମାନଙ୍କ ସହିତ ଆଲୋଚନା କରିଛନ୍ତି। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ଏରସମା ବ୍ଲକ ଢିଙ୍କିଆ ଅଞ୍ଚଳ ଲୋକଙ୍କ ର ଅନେକ ଦିନର ବିଭିନ୍ନ ସମସ୍ୟା ରହିଛି। ବିଶେଷ କରି ବିନା ଗ୍ରାମସଭା ରେ ସରକାର 'ଜେ .ଏସ୍ ଡବ୍ଲୁ.' କୁ ଜମି ହସ୍ତାନ୍ତର କରିଥିବା ବେଳେ ଢିଙ୍କିଆ ଅଞ୍ଚଳର ଲୋକେ ଭିଟାମାଟି ହରାଇ ବହୁ ଅସୁବିଧା ରେ ରହୁଛନ୍ତି। ତେଣୁ ଏନେଇ ସ୍ଥାନୀୟ ଢ଼ିଙ୍କିଆ ଅଞ୍ଚଳ ର ଲୋକ ମାନଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା କରିବା ପରେ ଏହାକୁ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ବିଧାନସଭା ରେ ଉଠାଇବେ ବୋଲି ଆସିଥିବା କଂଗ୍ରସ ଟିମ୍ ପକ୍ଷରୁ କୁହାଯାଇଛି। ପିସିସି ସଭାପତି ଭକ୍ତ ଚରଣ ଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ଆସିଥିବା କଂଗ୍ରେସର ଦୁଇ ଜଣିଆ ଟିମ୍ ଢିଙ୍କିଆ, ନୂଆଗାଁ, ଗଡକୁଜଙ୍ଗ ବୁଲି ଲୋକ ମାନଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା କରିବା ସହ ସ୍ଥିତି ସମୀକ୍ଷା କରିଛନ୍ତି। ବାଇଟ -୧- ସତ୍ୟଜିତ୍ ଗମାଙ୍ଗ। ( ବିଧାୟକ ,ଗୁଣୁପୁର) ବାଇଟ -୨- ସାଗର ଚରଣ ଦାସ। ( ବିଧାୟକ, ଭବାନୀପାଟଣା) ବାଇଟ-୩- ପିନାକୀ ନାରାୟଣ ଦାସ। ( ଜିଲ୍ଲା ପରିଷଦ।) ବାଇଟ -୪- ଦେବ ସ୍ବାଇଁ। ( ଢିଙ୍କିଆ ଗ୍ରାମ ପଞ୍ଚାୟତ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Sept 16, 2025 15:04:31
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैंहर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही खाद की किल्लत को लेकर आखिरकार किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आज को अमरपाटन उपज मंडी में निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर की गाड़ी को किसानों ने घेर लिया। सबसे आगे किसान महिलाएं थीं, जिन्होंने कलेक्टर की गाड़ी रोक ली और जमकर विरोध प्रदर्शन किया किसानों का आरोप है कि रबी सीजन शुरू होने के बावजूद समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इस वजह से फसल बोने में देरी हो रही है और उत्पादन पर असर पड़ सकता है। मौके पर कलेक्टर के साथ एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद थे। हालात बिगड़ते देख प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही किसानों से बात की और जल्द खाद वितरण की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच हल्की नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Sept 16, 2025 15:04:04
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सपा नेता संसद रामजीलाल सुमन पहुंचे खंदौली खंदौली के गांव गिजौली में 2 दिन पहले हुए दो जातियों के झगड़ा को लेकर पहुंचे गांव पुलिस की कार्यवाही के बावजूद भी दी जा रही धमकी तुरंत करें कार्रवाई सुमन कुछ सोशल मीडिया पर दी जा रही धमकी को लेकर भी किया जाए मुकदमा घटना के बाद रात्रि में पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे थे गांव लापरवाही पर पुलिस कमिश्नर ने चौकी इंचार्ज टोल को किया निलंबित अब तक कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी अन्य लोग हैं फरार माहौल खराब करने वालों के खिलाफ भी पुलिस की तरफ से की जाएगी कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने ग्राम वासियों से की अपील गांव गिजौली में पुलिस पीएससी की गई तैनात बाइट रामजी लाल सुमन/आप सांसद कपिल अग्रवाल आगरा
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Sept 16, 2025 15:03:42
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा का एक और बाबा इन दिनों विवादों में दिखाई दे रहा है। सिरसा के गांव हांडीखेड़ा दरबार में बाबा संजय भगत झाड़ा लगाने के नाम पर महिला के निजी अंगों को छूता हुआ दिखाई दिया है। उस समय दरबार में काफी लोग मौजूद थे। दावा किया जा रहा है कि बाबा संजय भगत के सोशल मीडिया पर ही महिला के प्राइवेट पार्ट्स को छूते की वीडियो अपलोड की गई थी लेकिन पब्लिक द्वारा विरोध करने के बाद बाबा ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दी और इस एपिसोड के बाद बाबा का गांव में भी जोरदार विरोध होने लगा। दावा किया जाता है कि बाबा संजय भगत के श्रद्धालु हरियाणा के साथ साथ दिल्ली पंजाब, राजस्थान सहित कई राज्यों में है। कुछ लोगों का दावा है कि बाबा ने उसके परिवार के लोगों को स्वस्थ करने के लिए हजारों रुपए लिए है लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ जब उन्होंने इलाज सही होने की सूरत में अपने पैसे वापस मांगे तो बाबा आनाकानी करने लगा। जब अपना पैसा डूबता दिखाई दिया तो लोग सिरसा के बाबा के डेरे में आने शुरू हो गए और बाबा के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया। पुलिस को मामले की शिकायत दी गई तो पुलिस ने एक बार तो बाबा को हिरासत में लेकर जांच और पूछताछ शुरू कर दी। फ़िलहाल पीड़ित व्यक्ति आरोपी बाबा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। बता दे कि 30 साल का संजय 3 भाइयों में मंझला है। ढोंगी बाबा संजय के साथ उसकी पत्नी रानी और माता संतरों रानी भी रह रही है। लोगों के मुताबिक बाबा संजय भगत दिसंबर के 21 दिनों तक बर्फ और ठंडे पानी में तप करने का दावा करता था। बाबा के तप की वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ यू ट्यूब इन्फ्लुएंसरों द्वारा ही अपलोड कर अपना जोरदार प्रचार करवाया जाता था और उसी प्रचार के माध्यम से ही लोग प्रभावित होकर दूसरे राज्यों से बाबा के दर्शन करने के लिए बाबा के डेरे में आने शुरू हो गए और वही से बाबा संजय भगत की दुकानदारी चलनी शुरू हो गई और लोग अंधविश्वास में फंसने लग गए। वोल 1 हरियाणा में सिरसा जिले के हांडीखेड़ा गांव में दरबार लगाकर झाड़-फूंक करने वाले बाबा संजय भगत की ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें आरोप है कि बाबा के द्वारा अंधविश्वास फैलाया जा रहा है। झाड़ा लगाने के नाम पर सरसों का तेल और हजारों रुपए लिए जा रहे हैं। पुलिस को शिकायत दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वोल 2 कुछ दिन पहले राजस्थान के मेहंदीपुर के एक व्यक्ति ने भी बाबा के खिलाफ शिकायत दी, जिसमें कहा कि बाबा ने उपाय बताने के लिए पैसे लिए, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। पुलिस बाबा को थाने ले गई। पीड़ित लोगों ने बाबा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाइट मदन लाल , पीड़ित। बाइट सुनीता , पीड़ित। वोल 3 बताया जाता है कि बाबा संजय भगत ने 3 धंधे बदले लेकिन अपनी किस्मत नहीं बदल पाया। खुद के कोई बच्चा नहीं है। 10 साल पहले खेतीबाड़ी करता था। खेती छोड़ हेयर ड्रेसर का काम सीखा। फिर कुछ दिन बाद कबाड़ी का काम करने लगा। उसके बाद किराना की दुकान शुरू की। अचानक दुकान बंद कर कहीं चला गया। 9 साल पहले संजय की शादी हुई। उसकी खुद की कोई औलाद नहीं है। कुछ महीने पहले भाई की ही बेटी को गोद लिया। पिछले सप्ताह बेटी का जन्मदिन था और जलवा पूजन कार्यक्रम भी था। बताते हैं कि 2 साल पहले संजय जब गांव लौटा तो कहा कि उसने अपने गुरु का नाम लिया है। उसके बाद अपने घर में ही बाबा बनकर झाड़-फूंक का काम शुरू किया। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को साथ लगाया। ये लोग बाबा के चमत्कार का गुणगान करने का वीडियो बनाकर वायरल करने लगे। यह वीडियो देख लोगों की भीड़ बढ़ती चली। वोल 4 वही पुलिस ने बिना कैमरे पर बताया कि मेहंदीपुर के युवक ने पहले शिकायत दी थी। बाबा को थाने लाया गया। बाद में शायद बाबा से पैसे वापस मिल गए या समझौता हो गया तो शिकायत वापस ले ली। ग्रामीणों ने एक बार पहले शिकायत दी थी, फिर वापस ले ली थी। अब ग्रामीणों की दूसरी शिकायत आई हुई है, इसकी जांच करवाएंगे। बाबा अपने दरबार में लोगों की बीमारियों ठीक करने और नशा छुड़ाने का दावा करता है। गांव में विरोध शुरू होने के बाद उसने बाउंसर तक रख लिए हैं। बाबा बनने से पहले वह हेयर ड्रेसर से लेकर कबाड़ी तक का काम कर चका है। शुरू में सूखा नारियल, केवड़ा जल, गुलाब जल, इसके बाद सरसों का तेल और अनाज। बाद में सवा लीटर तेल व सवा किलो अनाज फिक्स कर दिया। चढ़ावे का तेल व अनाज इकट्ठा कर बाद में बेच दिया जाता है। बाबा संजय ने 10-15 दिन से सिरसा के सिविल अस्पताल के सामने लंगर लगाना शुरू किया है। दिखावे के तौर पर गांव या बाहर की कन्याओं की शादी में 11 व 15 हजार रुपए शगुन के तौर पर दिए हैं। बाबा संजय ने हांडीखेड़ा दरबार के नाम से यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर चैनल बनाया है, जहां दरबार में आए लोगों को झाड़-फूंक करते हुए और लोगों की मन्नत पूरी होने पर मिठाई व भेंट चढ़ाते हुए वीडियो डाले गए हैं। इसके अलावा खुद व दरबार का प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों से वीडियो भी बनवाए गए। बाबा संजय के पास ब्रेजा गाड़ी है। कुछ समय से बाबा के साथ 2 बाउंसर भी तैनात रहते हैं, जिनमें एक लेडी बाउंसर है। हालांकि, इन्हें कितनी सैलरी दी जा रही है, यह सार्वजनिक नहीं है। खेतों में बनाए दरबार में साफ-सफाई करने व भंडारे लगाने लग गए थे।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Sept 16, 2025 15:03:06
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धुसड़ इलाके के महुआचाफी निवासी दीपक गुप्ता की तस्करों द्वारा की गई निर्मम हत्या के बाद भड़के उग्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ द्वारा किए गए पथराव की एक एक्सक्लूसिव फुटेज सामने आई है। जिसमें नाराज होकर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस बल के ऊपर ईंट पत्थर चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि पुलिसकर्मी संयम से काम कर रहे हैं। घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पीएसी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं पथराव में घायल हुए एक सब इंस्पेक्टर की एक फ़ोटो भी सामने आई है।जिसमें उनके सिर में से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Sept 16, 2025 15:01:11
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली..... - सपा के नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा सांसद वीरेंद्र सिंह - पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के खत्म करने के मामले पर सपा सांसद ने कहा - नहीं खत्म होगा जिला अस्पताल - जिला अस्पताल में दवा से लेकर सारी सुविधाएं रहेगी फ्री - सपा सांसद - बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के शुरू होने के बाद जिला अस्पताल के खत्म होने की चल रही थी चर्चाएं - डीएम, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, सीएमओ से बैठक कर जिला अस्पताल को लेकर हुई है बात- सपा सांसद - सपा सांसद ने चेताया आश्वासन गलत हुआ तो दरवाजे पर चढ़कर मांगेंगे जवाब - स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा मुस्लिम महिलाओं के ऊपर किए गए टिप्पणी को लेकर बोले सपा सांसद - पहले मैं उनको संत मानता था अब वे सरकारी संत हो गए हैं, - एशिया कप में पाकिस्तान कप्तान से हाथ न मिलाने के कप्तान सूर्यकुमार यादव के फैसले पर बोले सपा सांसद - पाकिस्तान से जीत के बाद प्रधानमंत्री ने नहीं कहा होगा हाथ मिलाने के लिए - लेकिन हमारा जो कप्तान है सूर्यकुमार यादव उसके लहू में भारत का खून है, पीडीए का खून है इसलिए मुझे उस पीडीए के साथी पर गर्व है. Byte: वीरेंद्र सिंह, सपा सांसद चंदौली.
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Sept 16, 2025 15:00:57
Hamirpur, Himachal Pradesh:जिला कारागार में बंदी की मौत के मामले में जेलर डिप्टी जेलर समेत लंबरदारों पर मुकदमा दर्ज..।। ANK-:यूपी के हमीरपुर जिले में एक वारंटी की जिला कारागार में मौत होने के बाद बडा बवाल मचा है... मृतक के शरीर में मिले चोंट के निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उसकी जिला कारागार में पीट पीट कर हत्या की गई है...परिजनों ने जेल प्रशासन पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर खूब हंगामा किया है... और दो दिनों तक उसका शव नही लिया...विधायक जिलाध्यक्ष समेत जिला प्रशासन परिजनों को समझाने की लगातार कोशिश करता रहा लेकिन परिजन मुकदमा दर्ज होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने को राजी थे...फिलहाल आज शाम मृतक की पत्नी की तहरीर पर जेलर डिप्टी जेलर समेत आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है...जिसके बाद परिजनों ने आज शव का अंतिम संस्कार किया है..।। V/O-:दरअसल यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर गांव का है...गांव निवासी अनिल द्विवेदी को एससी एसटी एक्ट के मामले में वांरट पर 11 सितंबर को जेल भेजा गया था...14 सितंबर को अनिल द्विवेदी की मौत की खबर परिजनों को मिली थी...युवक की मौत के बाद से ही परिजनों में नाराजगी थी...लेकिन जब 15 सितंबर को मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तब उसके शरीर में गंभीर चोंट के निशान देख परिजन भडक गए...और फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर जिला कारागार के बाहर खूब हंगामा किया... आखिरकार किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर यह हंगामा शांत कराया गया.. लेकिन परिजनों ने शव लेने से साफ इनकार कर दिया... उनका कहना था कि अनिल द्विवेदी की जेल मे हत्या की गई है... जब तक जेल प्रशासन पर मुकदमा दर्ज नही होगा तब तक वह शव नही लेगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे... जिसके बाद आज सुबह से ही गांव में विधायक, जिलाअध्यक्ष,चैयरमैन समेत जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी परिजनों को समझाने में लगे रहे लेकिन परिजन तो अपनी जिद पर अडे थे...कि जब तक मुकदमा दर्ज नही होगा तब तक अंतिम संस्कार नही होगा... आखिरकार आज शाम मृतक की पत्नी पूजा द्विवेदी की तहरीर पर जेलर ,डिप्टी जेलर,पुलिसकर्मी,जेल के लंबरदारों समेत अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ...जिसके बाद परिजनों ने मृतक के शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कराया है... फिलहाल इस पूरे मामले में सियासत गरमाई हुई है... यह जेल कांड पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है...साथ ही विपक्ष भी सरकार पर सवाल उठा रहा है...।। BYTE:-पूजा (मृतक की पत्नी) BYTE:-सुनील पाठक (भाजपा जिलाध्यक्ष) BYTE:-घनश्याम मीना (जिलाधिकारी)
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top