Back
सिंगरौली नगर निगम में चैंबर कब्जे का बड़ा घमासान, ताला लग गया
ADAjay Dubey
Sept 26, 2025 15:30:21
Singrauli, Madhya Pradesh
सिंगरौली। मध्य प्रदेश का सिंगरौली नगर निगम अब राजनीति का अखाड़ा बन चुका है। वार्ड 33 की पार्षद और एमआईसी मेंबर रुकमुन प्रजापति ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड 40 की पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा जायसवाल ने उनके चैंबर में तोड़फोड़ कर नेमप्लेट उखाड़ दी और जबरन कब्जा करते हुए ताला जड़ दिया। इस घटना से नगर निगम की राजनीति में भूचाल आ गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान, निगम अध्यक्ष देवेश पांडे और महापौर रानी अग्रवाल मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान चैंबर पर ताला जड़ा ही रहा, जिसे सीमा जायसवाल ने लगाया था। कमिश्नर ने ताला खुलवाने के निर्देश तो दिए, मगर चैंबर नहीं खुला।
महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि **नगर निगम अधिनियम में ‘नेता प्रतिपक्ष’ के लिए कोई चैंबर का प्रावधान ही नहीं है**, जबकि एमआईसी मेंबर संवैधानिक पद है और उन्हें चैंबर मिलना ही चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कृत्य लोकतांत्रिक व्यवस्था का मखौल उड़ाने वाला है।
इधर, आमआदमी पार्टी के नेता अभिमन्यु सिंह ने भी सीमा जायसवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष होने का घमंड दिखाकर वे नियम-कायदों को रौंद रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा एमआईसी मेंबर के अधिकारों पर डाका है।
रुकमुन प्रजापति ने भी कहा कि उनके साथ भेदभाव हो रहा है और सत्ता पक्ष के दबाव में विपक्षी पार्षद की दबंगई को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं कमिश्नर सविता प्रधान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई होगी।
नगर निगम का यह विवाद अब महज़ ‘चैंबर कब्जा’ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सिंगरौली की राजनीति को गरमा देने वाला बड़ा संग्राम बन चुका है। सवाल यह है कि नियम और संवैधानिक अधिकारों की जीत होगी या फिर राजनीतिक दबंगई नगर निगम की कुर्सियों पर भारी पड़ेगी?
बाइट 01 रुक्मिणी देवी प्रजापति पार्षद वार्ड नंबर 33 एमआईसी मंत्री (हल्की नीली साड़ी पहने हुए)
बाइट 02 रानी अग्रवाल महापौर नगर निगम आप पार्टी
बाइट 03 सविता प्रधान गौड़ नगर निगम कमिश्नर (सूट सलवार पहने हुए चश्मा लगाई हुई)
बाइट अभिमन्यु सिंह, आप नेता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VVvirendra vasinde
FollowSept 26, 2025 17:01:560
Report
0
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 26, 2025 17:01:380
Report
MGManoj Goswami
FollowSept 26, 2025 17:01:280
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowSept 26, 2025 17:01:140
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 26, 2025 17:01:040
Report
DSDanvir Sahu
FollowSept 26, 2025 16:47:154
Report
2
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 26, 2025 16:47:086
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 26, 2025 16:47:020
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 26, 2025 16:46:400
Report
RSRahul shukla
FollowSept 26, 2025 16:46:310
Report