Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sri Ganganagar335001

गुरु-शिष्य रिश्ते पर बड़ा कलंक: श्रीगंगानगर में धरना शुरू

PKPradeep Kumar
Sept 23, 2025 08:22:15
Sri Ganganagar, Rajasthan
श्रीगंगानगर : गुरु-शिष्य संबंध फिर कलंकित, ग्रामीणों का धरना श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर कस्बे के 17 जीबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का मामला सामने आया है। विद्यालय की एक छात्रा ने शारीरिक शिक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई पर अश्लील हरकत और जबरन फ्रेंडशिप कराने का आरोप लगाया है। घटना उस समय हुई जब 5 से 13 सितम्बर तक गजसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम भाग लेने गई थी। आरोपित शिक्षक के साथ अध्यापिका अनिता भी टीम के साथ थीं। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी विद्यालय में छात्राओं के साथ इस तरह की घटनाएँ हुई थीं, जिसके चलते ग्रामीणों ने स्कूल पर तालाबंदी की थी। उस समय पाँच शिक्षकों को हटाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें पुनः वहीं पदस्थापित कर दिया गया। ताजा घटना के बाद ग्रामीण, अभिभावक और महिलाएँ बड़ी संख्या में स्कूल गेट पर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए हैं। कॉमरेड नेता गुरु सेवक सिंह ग्रेवाल की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन जारी है। उग्र होते आंदोलन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी वार्ता के लिए मौके पर पहुँचे हैं और बातचीत का पहला दौर जारी है। वही आंदोलनकारी की मांग है कि अध्यापक को जल्दी गिरफ्तार किया जाए।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
LSLaxmi Sharma
Sept 23, 2025 10:06:04
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा खबर के साथ वीडियो बाइट अटैच है बालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन बालाजी मंदिर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में दसवें अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर महंत महाराज की अभिनव पहल, एमएनपी आयुर्वेद औषधालय एवं अनुसंधान केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य लाभ लेने बड़ी संख्या में पहुंचे कस्बे सहित आसपास क्षेत्र के लोग, शाम 5:30 बजे तक शिविर में दी जाएंगी आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं, शिविर में निशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाइयां की जा रही वितरित मेहंदीपुर बालाजी में 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के मौके पर बालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।सिद्धपीठ बालाजी धाम के महंत डॉ नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में महंत महाराज द्वारा संचालित एमएनपी आयुर्वेद औषधालय एवं अनुसंधान केन्द्र में आयोजित शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। सुबह करीब दस बजे शुरु हुए शिविर में मेहंदीपुर बालाजी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आए महिलाओं और पुरुष मरीजों ने शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच करा आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श लिया। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में आए मरीजों लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था भी की गई। इससे पहले मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने शिविर में मौजूद आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों और उनके स्टाफ का माला पहनाकर स्वागत किया गया। निशुल्क आयुर्वेद शिविर में मौसमी बीमारियों के साथ जोडों का दर्द, सोरायसिस, अत्यधिक माइग्रेन, फैटी लिवर सम्बन्धी अनेको रोगों के रोगियो को चिकित्सा प्रदान की गई। साथ ही बीपी, सुगर, थायरायड, लीवर आदि निःशुल्क जांच के साथ मरीजों को आयुर्वेद चिकित्सा के लिए खान पान संबंधी जानकारी दी गई।शिविर में मरीजों ने जांच, चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयाँ पूर्णतया निःशुल्क मिलने पर मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट की सराहना की। बाइट लाभार्थी 01 बाइट लाभार्थी 02 बाइट लाभार्थी 03 LAXMI AVATAR SHARMA 9414821803
0
comment0
Report
Sept 23, 2025 10:05:57
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Sept 23, 2025 10:05:34
Tonk, Rajasthan: एंकर....टोंक के बहीर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा आज माली समाज का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर तनिष्का सनातनी पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की तनिष्का सनातनी ने ही माली समाज के धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया था ... तनिष्का सनातनी ने बताया कि अगर मेरे से कोई शिकायत हे तो आप मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज करवाए में कोर्ट ओर पुलिस को जवाब दूंगी लेकिन सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही हे तनिष्का सनातनी ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर भी शिकायत दी हे | बाइट 01 तनिष्का सनातनी
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Sept 23, 2025 10:05:21
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Sept 23, 2025 10:04:38
Haldwani, Uttarakhand:एंकर: कांग्रेस ने आज़ हल्द्वानी बुधपार्क में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले को उठाते प्रदर्शन किया, इस दौरान सरकार का पुतला जलते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि युवाओं के सपनों को खत्म करने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रदर्शन से घबरा गई है और युवाओं के सपने को बर्बाद नही होने दिया जायेगा चाहें कांग्रेस को युवाओ के साथ किसी भी हद तक जाना पड़े, कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदेश ने कहा की सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबा नही सकती और आज़ सरकार खुद की गलती को छुपाने के लिए कांग्रेस की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, बाइट : सुमित् हृदयेश, विधायक कांग्रेस
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Sept 23, 2025 10:04:26
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आगमन होने वाला है। उनके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। यह पहली बार है जब राष्ट्रपति मुर्मू श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आ रही हैं। कन्नौज के इत्र से महकेगा मंदिर राष्ट्रपति के आगमन से पहले, पूरे मंदिर परिसर में कन्नौज के इत्र की बारिश की जाएगी, जिससे पूरा मंदिर सुगंधित हो उठेगा। इसके साथ ही, कन्नौज से विशेष तौर पर लाए गए गुलाब के इत्र से ठाकुरजी की चौखट का पूजन किया जाएगा। इस दौरान, पांच कलशों से भी विशेष पूजन का विधान किया गया है। गिर गाय के घी से दीपदान और विशेष पुष्प अर्पण पूजा के दौरान, गिर गाय के दूध से बने देसी घी से दीपदान किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं ठाकुरजी को विशेष पुष्प भी अर्पित करेंगी। मंदिर के सेवायत डॉ. फ्रैंकी गोस्वामी और उनके परिवार के सदस्य राष्ट्रपति को पूजा कराएंगे। इससे पहले, उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी पूजा कराई थी। मंदिर की भव्य सजावट राष्ट्रपति के पद की गरिमा के अनुरूप, मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर कमेटी और सेवायत मिलकर मंदिर के हर कोने को सुंदर फूलों से सजाने में लगे हैं। इस खास अवसर के लिए मंदिर को पूरी तरह से चमकाया जा रहा है। गौरव गोस्वामी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं ताकि राष्ट्रपति के स्वागत में कोई कमी न रहे। टिकेटेक--
0
comment0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
Sept 23, 2025 10:04:12
Mahoba, Uttar Pradesh:DATE-23-09-2025 PLACE-MAHOBA REPORT- RAJENDRA TIWARI एंकर-उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में हत्या के बदले हत्या की जघन्य वारदात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुकदमे की तारीख करने कोर्ट आए युवक की पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। सरेशाम हुई इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी,एएसपी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है मृतक करीब दस वर्ष पहले हुए हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और एक साल पहले ही जमानत पर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की हर पहलू से जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। वी/ओ- घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गाँव की है। जहाँ बीती शाम रंजिशन युवक की धारदार हथियार से हमलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौक़े से फरार हो गए। सरेशाम हुई इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ मौक़े पर पहुँचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौक़े पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। दरअसल दस साल पहले हुई काली पहाड़ी गाँव के रहने वाले जयपाल राजपूत की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गाँव के ही रहने वाले परशुराम का 45 वर्षीय पुत्र बृजेंद्र राजपूत जिला न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा के बाद बीते साल हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से छूटकर बाहर आया था। सोमवार को बृजेंद्र आबकारी के मामले में पेशी पर जिला न्यायालय आया था लेकिन वापस घर नहीं पहुँचा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते जब उसका पता लगाया तो कालीपहाड़ी गाँव में उसका रक्तरंजित शव सुनसान इलाके में पड़ा होने की जानकारी होने पर परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सरेशाम हुई इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज मामले की हर पहलू से जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। बाईट- आशाराम ( मृतक का पिता ) वी/ओ- मृतक बृजेंद्र के भाई सुरेंद्र ने बताया कि करीब 10 साल पूर्व काली पहाड़ी गांव के रहने वाले जयपाल राजपूत की हत्या कर दी गई थी मृतक के परिजनों द्वारा मेरे भाई बृजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर जेल भिजवा दिया गया था इसके बाद कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी बीते साल हाई कोर्ट से जमानत होने के बाद ही बृजेंद्र जेल से बाहर आया था। हम लोग काली पहाड़ी गांव की अपनी सारी जमीन बेचकर चरखारी कस्बा के धनुषधारी मोहल्ले में रह रहे थे बीते रोज मेरा भाई बृजेंद्र आबकारी के मुकदमे की पेशी में कोर्ट आया था देर शाम तक जब वह वापस नहीं पहुंचा तो हम लोगों द्वारा पता लगाया गया इसके बाद उसकी शव गांव के सुनसान इलाके में पड़ा मिला है।जयपाल के पुत्रों और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की है। बाईट- सुरेन्द्र ( मृतक का भाई ) वी/ओ-मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि बीती शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के काली पहाड़ी गाँव में बृजेंद्र नाम के युवक की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक बृजेंद्र 10 वर्ष पहले गाँव में हुई जयपाल की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। 2024 में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था सोमवार को आबकारी के मुकदमे में पेशी के लिए न्यायालय आया था। देरशाम उसका शव कालीपहाड़ी गाँव के पास बरामद हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बाईट- वन्दना सिंह ( अपर पुलिस अधीक्षक ) एफ वी/ओ- बहरहाल जनपद में कानून व्यवस्था बेहतर होने का दावा करने वाली पुलिस के दावों पर इस जघन्य वारदात ने पानी फेरने का काम कर दिया है।न्यायालय में पेशी करने आए युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले में नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर जेल भेज कर मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 23, 2025 10:02:57
Keonjhar, Odisha: କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ବିଜେପି ପକ୍ଷରୁ ବିଜେପି କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ଠାରେ ବିଜେପି ପକ୍ଷରୁ ରକ୍ତଦାନ ଶିବିର ଆୟୋଜିତ | ଆଙ୍କର : - କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ବିଜେପି ପକ୍ଷରୁ ବିଜେପି କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ଠାରେ ରକ୍ତଦାନ ଶିବିର ଆୟୋଜିତ । ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ନରେନ୍ଦ୍ର ମୋଦିଙ୍କର ଜନ୍ମଦିନ ଅବସରରେ ସାରା ରାଜ୍ୟରେ ସେପ୍ଟେମ୍ବର ୧୭ ରୁ ଅକ୍ଟୋବର ୨ ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ବିଜେପି ଦ୍ବାରା ସେବା ପକ୍ଷ ପାଳନ କରାଯାଉଛି । ଏଥି ପାଇଁ ବିଭିନ୍ନ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ମାଧ୍ୟମରେ ସ୍ୱଚ୍ଛ ଭାରତ ,ମା ପାଇଁ ଗଛଟିଏ ଆଦି ଅନେକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କରାଯାଉଛି । ଏହି ଅବସରରେ ଆଜି ବିଜେପି ଜିଲା ସଭାପତି ଶୁକଦେବ ମହାନ୍ତଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ କେନ୍ଦୁଝର ସହର ଉପକଣ୍ଠ ରେ ଥିବା ବିଜେପି କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ରେ କେନ୍ଦୁଝର ବିଜେପି ଦ୍ବାରା ଆୟୋଜିତ ରକ୍ତଦାନ ଶିବୀର କୁ କେନ୍ଦୁଝର ସାଂସଦ ଅନନ୍ତ ନାୟକ ଉଦ୍‌ଘାଟନ କରିଥିଲେ । ଏହି ରକ୍ତ ଦୀନ ଶିବିରରେ ୩୦୦ ୟୁନିଟ ରକ୍ତ ସଂଗ୍ରହ କରାଯିବା ଲକ୍ଷ ରଖାଯାଇଛି l ଯାହାକି ଆପାତ କାଳିନ ସ୍ଥିତରେ ବିଭିନ୍ନ ଲୋକଙ୍କ ଦରକାର ରେ ଆସିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ସାଂସଦ ବାଇଟ (୧)- ଅନନ୍ତ ନାୟକ (ସାଂସଦ
0
comment0
Report
Sept 23, 2025 10:02:57
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top