Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jehanabad804408

9 साल की बच्ची ने चार बच्चों की जान बचाई, खुद डूबकर गई!

MKMukesh Kumar
Sept 06, 2025 14:05:47
Jehanabad, Bihar
MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 06-09-2025 SLUG - PRECEDENT A.INTRO - बड़ी खबर जहानाबाद से है। जहां सिर्फ 9 साल की बच्ची ने अपनी जान की परवाह न करते हुए चार बच्चों की जान बचा ली, लेकिन खुद नहर में डूबकर अपनी जान गंवा बैठी। घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव की है। मृत बच्ची की पहचान राम ईश्वर मांझी के बच्ची शिवानी कुमारी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को गांव के पांच बच्चे नजदीकी नहर में नहाने गए थे। जहां नहाते समय अचानक चार बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिवानी ने हिम्मत दिखाते हुए एक-एक कर चारों बच्चों को बाहर निकाल लिया। लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक शिवानी खुद पानी में डूब गई। बाद में शोर मचाने के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और काफी देर बाद शिवानी के शव को बाहर निकाला गया। शव मिलने के बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इधर सूचना मिलते ही हुलासगंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। वही इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, लेकिन साथ ही लोगों को अपनी बेटी शिवानी की वीरता पर गर्व भी है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि परिवार को उचित सरकारी सहायता मिले। Byte - हरदीप मांझी,परिजन
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
Sept 06, 2025 17:16:02
Jhalawar, Rajasthan:
भवानीमंडी (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के मिश्रौली क्षेत्र में गणेश विसर्जन देखने पहुंचे तीन दोस्त नदी में नहाने के दौरान डूबने लगे। गनीमत रही समय रहते दो बालकों को बचा लिया गया, लेकिन एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम द्वारा तलाश की जा रही है। मिश्रौली थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के हरिपुरा नलखाड़ी निवासी तीन दोस्त शनिवार को आहू नदी में गांव का गणेश विसर्जन देखने पहुंचे, जहां विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। तीनों नदी में डूबने लगे, जिनमें से दो बच्चों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक किशोर का देर शाम तक भी पता नहीं लग पाया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। रात होने के कारण सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा। रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा। लापता किशोर हरिपुरा निवासी अंकुश राठौर अपने दो दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन को देखने गया था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। लापता किशोर अंकुश राठौर परिवार का इकलौता पुत्र था। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
2
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Sept 06, 2025 17:15:55
Jhunjhunu, Rajasthan:
एंकर झुंझुनूं में मंत्री अविनाश गहलोत और प्रभारी सचिव समित शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर अरुण गर्ग सहित कई अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में झुंझुनूं जिले के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रभारी सचिव समित शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं में सुधार लाएं, अन्यथा कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। बैठक में भारी बारिश से हुए नुकसान, स्कूलों के जर्जर भवनों की स्थिति और उनके सुधार पर भी विचार हुआ। साथ ही अवैध रूप से खेजड़ी के पेड़ों की कटाई को लेकर चिंता जताते हुए प्रभारी सचिव ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर और डॉ अरुण गर्ग के साथ जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बाइट 1 अविनाश गहलोत प्रभारी मंत्री बाइट 2 समित शर्मा प्रभारी सचिव अशोक शर्मा झुंझुनूं
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Sept 06, 2025 17:15:45
Jhunjhunu, Rajasthan:
उदयपुरवाटी में सड़क पर बवाल बोलेरो और बाइक टक्कर के बाद मारपीट का वीडियो वायरल एंकर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे के जयपुर रोड पर सरकारी अस्पताल के पास मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तीन दिन पुराना है, जिसमें बोलेरो और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क किनारे एक सरकारी रोडवेज बस खड़ी है। विवाद के दौरान सड़क पर बोलेरो गाड़ी अचानक मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मारती है। इस विवाद के बीच दोनों पक्षों में बहस शुरू होती है और मामला मारपीट में बदल जाता है। वीडियो में कई लोग आपस में भिड़ते और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। राहगीरों ने इस दृश्य को देखकर अफरातफरी का माहौल बताया। घटना की वजह से कुछ देर तक जयपुर रोड पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई। हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। वही पुलिस वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है। अशोक शर्मा झुंझुनूं
0
comment0
Report
Sept 06, 2025 17:04:49
Bahai, Uttar Pradesh:
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ अराजक तत्वों के द्वार मारपीट की जो रही है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन इन अराजक तत्वों के द्वारा शराब पीकर आए दिन हुड़दंग किया जाता है। वायरल वीडियो डलमऊ रायबरेली मार्ग पर गंगा नहर का बताया जा रहा है।
2
comment0
Report
Sept 06, 2025 17:03:23
Shivpuri, Madhya Pradesh:
शिवपुरी। शिवपुरी जिला अस्पताल में युवक की मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल के गेट पर किया चक्काजाम, छाती पर सिर पटक पटक कर रोया परिवार, चक्काजाम के दौरान रोरोकर महिला हुईं बेहोश.....
2
comment0
Report
Sept 06, 2025 17:02:12
Bahai, Uttar Pradesh:
शनिवार को देर रात से ही दूर दराज से श्रद्धालुओं का आना गंगा तट पर शुरू हो गया। घाट किनारे स्थानीय प्रशासन की ओर से बेरीगेटिंग नाव नाविक और गोताखोरों की तैनाती एवं अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को भाद्र माह की पूर्णिमा पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे।
3
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Sept 06, 2025 17:02:12
Etah, Uttar Pradesh:
एटा बिग ब्रेकिंग... Exclusive Twitter I'D - HarshDwivedi_82 एटा में खुलेआम दबंगों के हौसले बुलंद....दो गुटों में हुई फायरिंग और पथराव, फायरिंग से क्षेत्र में फैली दहशत, बेखौफ बदमाश खुलेआम हाथों में तमंचा लहराते हुए CCTV कैमरे में हुए कैद, करीब 1 दर्जन से ज्यादा आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से हुए फरार, आरोपी बदमाश दो बाइको को मौके पर छोड़ हुए फरार, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस, पुलिस ने आरोपियों की दो बाईकों को हिरासत में लेकर भेजा थाना कोतवाली नगर, पुलिस CCTV कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे रोड़ का मामला। रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी एटा।
4
comment0
Report
PPPrakash Pandey
Sept 06, 2025 17:01:59
Mau, Uttar Pradesh:
मऊ ब्रेकिंग रेलवे स्टेशन पर टेट की परीक्षा देकर जा रहे परीक्षार्थियों का हंगामा आरपीएफ और जीआरपी पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों को किया तीतर-भीतर परीक्षार्थियों के द्वारा ट्रेनों में उत्पात कर किया जा रहा था हंगामा आरपीएफ और जीआरपी पुलिस कर्मियों ने लाठी भांजकर हटाया पुलिस के द्वारा लाठी भांजने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल मऊ रेलवे स्टेशन का है मामला
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Sept 06, 2025 17:01:52
Ujjain, Madhya Pradesh:
Ujjain breaking रामघाट और श्मशान घाट के बीच बने बड़े पुल से एक सफेद कार नदी में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार को नदी में गिरते हुए देखा, लेकिन फिलहाल कार पानी में दिखाई नहीं दे रही है। कार में कितने लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Sept 06, 2025 17:01:16
Obra, Uttar Pradesh:
Anchor: सोनभद्र जनपद के बभनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। VO: यह हादसा बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम धनखोर का है। धनखोर से कोंगा जा रहे दो युवक बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार और अनियंत्रण के चलते बाइक सीधे विद्युत खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक राम प्रताप (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पीछे बैठे रामविचार (30 वर्ष) बुरी तरह घायल हो गए हैं और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक राम प्रताप के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीछे चार छोटे-बड़े बच्चे और परिजन बेसहारा हो गए हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Sept 06, 2025 17:01:07
Bijnor, Uttar Pradesh:
स्लग -मंद बुद्धि युवक बस लेकर फरार रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर --खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से है बिजनौर में रोडवेज बस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है जब बस चालक बस में चाबी लगी छोड़ कर किसी काम से चला गया और एक मंदबुद्धि युवक रोडवेज बस को लेकर भाग गया।और कुछ दूर जाकर बस एक गहरे गड्ढे में गिर गई। वीओ --बिजनौर के थाना अफजलगढ़ स्थित कालागढ़ स्टेशन पर कौशांबी डिपो की एक बस कौशांबी गाजियाबाद को जाने के लिए खड़ी थी बस का ड्राइवर बस में चाबी लगी छोड़ कर किसी काम से नीचे उतर गया इतने में एक मंदबुद्धि युवक जो नशे में था उसने बस का स्टेरिंग संभाल लिया और बस को अफजलगढ़ की ले भागा यह नज़ारा देख कर रोडवेज के ड्राइवर ने शोर मचा दिया लेकिन तब तक मंदबुद्धि युवक बस को स्पीड से रोड पर भगा कर ले गया।पीछे पीछे कुछ युवक बस का वीडियो बनाते और शोर मचाते हुए बाइक से पीछा करने लगे अफजलगढ़ पुलिस भी बस के पीछे लग गई लहराती बस ने एक इ रिक्शा और सामने से आ रही बस को भी साइड से टक्कर मार दी जिससे चार पांच लोगों के हल्की चोटे भी आई बाद में बस गहरे गड्ढे में गिर गई जिसके बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। एस पी पूर्वी बिजनौर ए के श्रीवास्तव ने बताया कि की मंदबुद्धि युवक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। बाइट,--ए के श्रीवास्तव एसपी पूर्वी बिजनौर
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Sept 06, 2025 17:00:09
Uttarkashi, Uttarakhand:
स्लग-अतिवृष्टि से नौगांव में अचानक बढ़ा गदेरे का जलस्तर लोगों भेजा गया सुरक्षित स्थानों पर रिपोर्ट-हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद के यमुना घाटी के नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत नौगांव बाजार के पास अचानक देवल सारी खड्ड का जलस्तर बढ़ गया जिससे कुछ देर तक लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा बताया जा रहा है कि नौगांव के ऊपरी क्षेत्र में हुई बारिश एवं अतिवृष्टि से नौगांव के आसपास के गदेरे उफान पर आ गए। मुराड़ी खड्ड,नौगांव मार्केट खड्ड, देवलसारी खड्ड और शौली खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देवलसारी खड्ड में एक मकान मलबे में दब गया,हालांकि गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए।वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी नौगांव में अतिवृष्टि से बढ़े जलस्तर का संज्ञान लेते हुए तत्काल जिलाधिकारी को राहत बचाव के आदेश दिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भी तत्काल राहत दल राजस्व विभाग की टीम, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व फायर और एम्बुलेंस को घटना स्थल पर भेजने के निर्देश दिए है वहीं मौके पर मौजूद तहसीलदार बड़कोट का कहना कि सभी टीमें मौके पर मौजूद है अभी जलस्तर कम हुआ है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। बाइट-तहसीलदार बड़कोट
0
comment0
Report
ADAnup Das
Sept 06, 2025 16:46:53
Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস এক্সক্লুসিব মারাত্মক অভিযোগ তেহট্টর ঘটনার এক মহিলার।যে পরিবার কে পিটিয়ে খুন করেছে গ্রামবাসী সেই পরিবারের উৎপল মন্ডল যে মারা গেছে, তাকে নিয়ে চাঞ্চল্যকর মন্তব্য এলাকা বাসী মহিলার, উৎপল মন্ডল টোটো চালক, সে স্কুল বাচ্ছাদের নিয়ে যায় স্কুলে, গত তিনমাস যে সব শিশুরা উৎপল মন্ডল এর টোটো তে যেতো স্কুলে,তার মধ্যে তিনটি শিশু স্কুল থেকে ফেরে না সন্ধ্যে 7 টা বেজে গেলেও, টোটো আলাকে চাপ দিলে বলে স্কুলেই আছে তিন শিশু,স্কুলে নেই পরে পলাশী এলাকা থেকে তিন শিশু উদ্ব্বার হয় উৎপল মন্ডল সহ কে,পাচার করার উদ্যেশে ছিল, সেই সময় ব্যবস্থা নিলে আজ এই দিন টা দেখতে হত না,
6
comment0
Report
ADAnup Das
Sept 06, 2025 16:46:48
Krishnanagar, West Bengal:
পুলিশের ডগস্কোয়ার্ড আসলো মুর্শিদাবাদ থেকে। ঘটনাস্থলে
2
comment0
Report
ADAnup Das
Sept 06, 2025 16:46:43
Krishnanagar, West Bengal:
ছোট শিশু কন্যার মরদেহ তেহট্ট নিশ্চিন্তপুর গ্রামে পৌছালো,কড়া পুলিশি নিরাপত্তা রয়েছে গ্রামে, কান্নায় ভেঙে পড়ে শিশুটির পরিবার সহ গ্রামবাসী।
3
comment0
Report
Advertisement
Back to top