Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

हरियाणा में 7वें फल उत्सव ने किसानों को किया आकर्षित!

DARSHAN KAIT
Jul 04, 2025 11:34:30
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र में लाडवा के उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में 7वें तीन दिवसीय फल उत्सव का हरियाणा बागवानी विभाग के विशेष एचओडी डा. अर्जुन ने किया उदघाटन,फल प्रदर्शनी का किया अवलोकन,किसान लगभग 200 आम की किसमे लेकर पहुचे, फलों की अगल अगल वैरायटी की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र कुरुक्षेत्र:- लाडवा के उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में 7वें तीन दिवसीय फल उत्सव आयोजन किया गया। जिसका हरियाणा बागवानी विभाग के विशेष एचओडी डा. अर्जुन सैनी ने उदघाटन किया है। वही उनके साथ इस फल उत्सव मेले में महाराणा बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस. के मल्होत्रा ने शिरकत की। इस उत्सव में किसान लगभग 200 आम की किसमे लेकर पहुचे है। डॉ अर्जुन सैनी ने मेले में लगाई गई फल प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों से बातचीत भी की और आम का स्वाद भी चखा है। हरियाणा बागवानी विभाग के विशेष एचओडी डा. अर्जुन सैनी ने कहा कि 7वें फल उत्सव में प्रदेश भर से आए किसान आम और लीची के फलों के उत्पादन, मार्केटिंग और अन्य विषयों को लेकर यह फल उत्सव मेला लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें कई तरह के कंपटीशन भी रखे गए हैं।फल प्रदर्शनी भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को बागबानी की तरफ लाने के लिए सरकार ने अनेको योजनाएं चलाई हैं। और सरकार द्वारा बागवानी का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। और किसानों को पूरी सहायता दी जाती है। मेले में कई प्रगतिशील किसान अपनी फलों की वैरायटी लेकर पहुंचे हैं। और आम व अन्य फलों की मेले में प्रदर्शनी लगाई है। जो की आकर्षण का केंद्र बन गई है। मेले में पहुंच रहे लोगों ने आम के अलग-अलग वैरायटी देखकर काफी प्रशंसा की है। बाईट:- हरियाणा बागवानी विभाग के विशेष एचओडी डा. अर्जुन सैनी बाईट:- महाराणा बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस. के मल्होत्रा बाईट:- प्रगतिशील किसान 1,2
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement