Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ambala134005

अंबाला के 79 कर्मचारियों को मिली नौकरी की सुरक्षा, खुशी का माहौल!

AMAN KAPOOR
Jun 30, 2025 06:33:45
Ambala, Haryana
एंकर- अम्बाला नगर निगम के 79 कर्मचारियों के लिए आज का सूर्य खुशियां लेकर उदय हुआ है। क्योंकि नगर निगम में बीते कई सालों से कच्चे कर्मचारी के रूप में काम कर रहे इन कर्मचारियों को आज इनकी जॉब सिक्योरिटी के प्रमाण पत्र मिल गये हैं। HKRN के तहत नौकरी कर रहे कर्मचारियों के साथ किया गया वादा सूबे की नायब सरकार ने पूरा किया तो सभी के चेहरे खिल उठे। अंबाला शहर नगर निगम के इन कर्मचारियों को आज पूर्व मंत्री असीम गोयल ने जॉब सिक्योरिटी के प्रमाण पत्र वितरित किए। वीओ- चुनावों के दौरान नेताओं द्वारा किये गये वादे अक्सर चुनावों के बाद दम तोड़ देते हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनावी वादों की परिभाषा बदल डाली है। आज प्रदेशवासियों की जुबां पर यही शब्द हैं कि नायब ने जो कहा वो किया। अंबाला शहर नगर निगम के कर्मचारी भी आज मुख्यमंत्री नायब सैनी की तारीफ करते नहीं थक रहे। बता दें कि ये वो कर्मचारी हैं जो बीते कई कई सालों से नगर निगम में कच्चे कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे। हर समय नौकरी जाने की तलवार इनके सिर पर लटकी रहती थी। लेकिन प्रदेश के मुखिया ने जब अपना वादा पूरा किया तो इनके चेहरे खिल उठे। क्योंकि इन कर्मचारियों को HKRN के तहत अब जॉब सिक्योरिटी प्रमाण पत्र मिल गये हैं। जिससे ये सभी 58 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे। इन कर्मचारियों को आज पूर्व मंत्री असीम गोयल ने जॉब सिक्योरिटी प्रमाण पत्र वितरित किए। नगर निगम में कार्यरत 79 कर्मचारियों को पूर्व मंत्री ने एक एक प्रमाण पत्र वितरित किए और जॉब सिक्योरिटी मिलने की बधाई दी। गोयल ने बताया कि पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को नई ऊँचाहियों पर पहुंचाया था। अब नायाब मुख्यमंत्री की नायाब नीतियां घर घर खुशहाली पहुंचा रही हैं। जिस मुद्दे को विपक्ष केवल चुनावी मुद्दा बताता था उस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने विपक्षियों का मुंह बंद करने का काम किया है। पूर्व सरकारों के राज में चलने वाले भाई-भतीजावाद,परिवारवाद,कृपावाद,पर्ची खर्ची को जड़ से खत्म किया। बाईट- असीम गोयल, पूर्व मंत्री वीओ- जॉब सिक्योरिटी प्रमाण पत्र मिलने के बाद नगर निगम कर्मियों ने खुलकर अपनी खुशी का इजहार किया। कर्मचारियों ने इस नायाब सौगात के लिए मुख्यमंत्री और पूर्व मन्त्री असीम गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें नौकरी को लेकर डर सताता रहता था,लेकिन अब वो बेफिक्र होकर अपना काम कर सकेंगे। बाईट- राज , कर्मचारी बाईट- नवनीत, कर्मचारी बाईट- महिला कर्मचारी बाईट- महिला कर्मचारी
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement