Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

पलसाना में 752 किलो मुरब्बा नष्ट: मिलावट का बड़ा पर्दाफाश

ASAshok Singh Shekhawat
Sept 21, 2025 09:49:59
Sikar, Rajasthan
पलसाना सीकर सीकर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने कारवाई की। टीम ने पलसाना के औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान 432 किलो आंवला मुरब्बा 170 किलो गाजर का मुरब्बा, 80 किलो बांस का मुरब्बा और 70 किलो बिल का मुरब्बा नष्ट करवाया गया। एफएसओ फूल सिंह बाजिया, ने बताया कि पलसाना के औद्योगिक क्षेत्र में मुरब्बा मैसर्स के यहां निरीक्षण करने पर मुरब्बा में बदबू आ रही थी और फंगस लगी हुई थी। इस पर आंवला, गाजार, बांस व बिल के कुल 752 किलो मुरब्बे को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPramod Kumar Gour
Sept 21, 2025 11:31:33
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - प्रभारी मंत्री दिनेश सिंह का कुशीनगर दौरा - जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश - रायबरेली में राहुल गांधी से हुई बहस पर बोले प्रभारी मंत्री - प्रभारी मंत्री ने कहा “राहुल गांधी अयोग्य और संस्कार विहीन व्यक्ति हैं” - मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष दुनिया के अन्य देशों के साथ मिलकर देश के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं - प्रधानमंत्री की मां को गाली देने वालों को प्रमोट कर रही है कांग्रेस - राहुल गांधी की हैसियत एक छोटे बच्चे के समान - इससे ज्यादा कुछ नहीं नही है राहुल गांधी Slug- विपक्ष पर बरसे प्रभारी मंत्री कुशीनगर एंकर/विओ:- कुशीनगर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कुशीनगर प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला मुख्यालय में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर जानकारी दी और विपक्ष पर जमकर हमला बोला...जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों संग विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा एसटी स्लैब में किए गए बदलाव की जानकारी दी...पत्रकारों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट और बयानों पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने तीखा पलटवार किया...आज देश की कूटनीति पूरी दुनिया देख रही है। हमें अखिलेश यादव के मार्गदर्शन की आवश्यकता नहीं। हमारे प्रधानमंत्री जी ने साबित किया है कि भारत किसी से डरने वाला नहीं है। अखिलेश यादव अपने परिवार का सम्मान नहीं कर पाए, उनसे यह अपेक्षा कैसे की जा सकती है कि वो देश के प्रधानमंत्री का सम्मान करेंगे।"यही नहीं, प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को अयोग्य और संस्कारहीन बताते हुए आरोप लगाया कि वह देश के लिए खतरा बनते जा रहे हैं...राहुल गांधी अयोग्य और संस्कारविहीन व्यक्ति हैं। वो देश विरोधी ताक़तों को प्रमोट कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की मां तक को गाली देने वालों का समर्थन करना राहुल गांधी की सोच को दर्शाता है। उनकी हैसियत एक छोटे बच्चे से ज्यादा कुछ नहीं है।"तो कुशीनगर में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का दौरा जहां विकास कार्यों की समीक्षा तक सीमित नहीं रहा, वहीं अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा। बाइट- दिनेश प्रताप सिंह,प्रभारी मंत्री,कुशीनगर
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Sept 21, 2025 11:31:16
Patna, Bihar:Rohini Acharya XPOST मेरे संदर्भ में ट्रोलर्स, उद्दंडों, पेड - मीडिया एवं पार्टी हड़पने की कुत्सित मंशा रखने वालों के द्वारा फैलाये जा रहे तमाम अफवाह निराधार और मेरी छवि को नुकसान पहुँचाने के मकसद से किए जा रहे दुष्प्रचार का हिस्सा हैं .. मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा न कभी रही थी , न है और ना ही आगे रहेगी , न मुझे खुद विधानसभा का प्रत्याशी बनना है , ना ही किसी को विधानसभा का प्रत्याशी बनवाना है , न राज्यसभा की सदस्य्ता की मेरी कोई आकांक्षा है , न ही परिवार के किसी भी सदस्य से मेरी किसी भी प्रकार की प्रतिद्वंदिता है और ना ही पार्टी या भविष्य में बनने वाली किसी भी सरकार में किसी पद की कोई लालसा है .. मेरे लिए मेरा आत्म - सम्मान, मेरे माता - पिता के प्रति सम्मान व् समर्पण , मेरे परिवार की प्रतिष्ठा ही सर्वोपरि है
0
comment0
Report
Sept 21, 2025 11:27:59
0
comment0
Report
Sept 21, 2025 11:24:53
Varanasi, Uttar Pradesh:पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गुब्बारे उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली जगतगंज, लहुराबीर चौराहा, चेतगंज, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, मैदागिन होते हुए कोतवाली जोन कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। यह रैली लगभग 6 किलोमीटर लंबी रही। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि अब हर परिसर में महिला शक्ति केंद्र और उसके लिए अलग कमरा होगा, जहां एक महिला दरोगा की तैनाती रहेगी। शारदीय नवरात्र के दौरान भी महिला शक्ति केंद्र मंदिरों में सक्रिय रहेंगे और किसी भी तरह की समस्या का समाधान करने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम में डीआईजी शिव हरी मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल, एसीपी नीतू कात्यान सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Sept 21, 2025 11:21:50
Sambalpur, Odisha:ଝାରଖଣ୍ଡି ଗୁଣ୍ଡା ଅଫିସ ଭିତରେ ପଶି ମାଡ଼ ମାରିବା ସହ ଅପହରଣ କରି ନେଉଥିବା ଅଭିଯୋଗ ଆଣିଲେ ସମ୍ବଲପୁର ର ପରିବହନ କାର୍ଯ୍ୟ ରେ ନିୟୋଜିତ ବ୍ୟବସାୟୀ ମନୋଜ ବହିଦାର | ଗତକାଲି ସନ୍ଧ୍ୟା ରେ କିଛି ଝାରଖଣ୍ଡ ଅଞ୍ଚଳ ର ଗୁଣ୍ଡା ମାନେ ତାଙ୍କ ଅଇଁଠା ପାଲି କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ କୁ ପଶି ତାଙ୍କର ଗାଡି ପରିବହନ କାର୍ଯ୍ୟ ରେ ନେଇଥିବା କାରଣ ରୁ ଟଙ୍କା ଦେବା ପାଈଁ ଧମକ ଚମକ ଦେଇଥିଲେ | କିନ୍ତୁ ମନୋଜ ଏଗ୍ରିମେଣ୍ଟ ଆଧାର ରେ ସମସ୍ତ ଟଙ୍କା ଦେଇଥିବା କହିଥିଲେ | ସେମାନେ ତାଙ୍କୁ ମରଣାସ୍ତ୍ର ଦେଖାଇ ଧମକ ଚମକ ସହ ଅଧିକ ଟଙ୍କା ମାଗିଲେ |ସେ ଏ ବାବଦରେ ଅସମର୍ଥତା ପ୍ରକାଶ କରିବାରୁ ତାଙ୍କୁ ଆକ୍ରମଣ କରିଥିଲେ ଓ ତାଙ୍କ ର ୧୫ ଗ୍ରାମ ସୁନା ଚେନ ସହ ଗୁଗୁଲ ପେ ରୁ ତିରିଶ ହଜାର ଟଙ୍କା ନେଇଥିଲେ |ତା ସହ ମନୋଜ ଙ୍କୁ ଅପହରଣ କରି ନେଉଥିବା ବେଳେ ସେ କୌଶଳ କ୍ରମେ ଖସି ଆସି ଅଇଁଠା ପାଲି ଥାନା ରେ FIR ଦେଇଥିଲେ |ପୋଲିସ ଏହି ଘଟଣା ରେ ବର୍ତମାନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ କିଛି ଜଣଙ୍କୁ ଗିରଫ କରିଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି | Byte - ମନୋଜ ବହିଦାର,ଅଭିଯୋଗ କାରୀ
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Sept 21, 2025 11:21:41
Munger, Bihar: प्रशांत कुमार मुंगेर मानगढ़–सिघिंया पथ पर चढ़ा बाढ़ का पानी, तीन पंचायतों का संपर्क टूटा लोगो को हो रही है परेशानी। मुंगेर :मुंगेर जिला में गंगा के जलस्तर में हो रही बृद्धि के कारण कई इलाको में अभी बाढ़ का पानी लोगो के घरो में घुसे हुए। वही क्षेत्र मे आई बाढ़ ने मानगढ़–सिघिंया पथ पर संकट गहरा दिया है। सड़क पर पानी चढ़ जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रखंड के हेमजापुर, शिव कुंड और वाहाचौकी पंचायत के लोगों के लिए प्रखंड मुख्यालय तक आना-जाना मुश्किल हो गया है।सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और एनएच-80 से संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। तेज कटाव के साथ पानी सड़क पर बहने लगा है। पानी इतना बढ़ गया है कि सड़क और नदी के बीच फर्क करना मुश्किल हो गया है।पानी की चोट से सड़क कट रही है।मजबूरी में लोग जान जोखिम में डालकर गुजरने को विवश हैं। पैदल यात्रियों से लेकर वाहन चालकों तक सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल भी बाढ़ के कारण सड़क टूटी गयी थी लेकिन विभाग द्वारा सही तरिके से मरम्मति नहीं की गयी जिसके कारण इस बार पूरी तरह बाढ़ के पानी के सड़क की जर्जर स्थिति बन गयी है। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चों, मरीजों और दफ्तर आने-जाने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है।स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत और बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। कई लोगों ने कहा कि विभाग अगर समय रहते मरम्मती करवा देता तो आज स्थिति इतनी भयावह नहीं होती।वाहन चालक डर-डरकर सड़क पार कर रहे हैं,स्थानीय लोग बताते हैं कि पानी के दबाव में आवागमन बेहद कठिन हो गया है। दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक डर-डर कर सड़क पार कर रहे हैं। अगर पानी का स्तर और दबाव इसी तरह बना रहा तो सड़क पूरी तरह से टूटने का खतरा है। बाइट : ग्रामीण बाइट : ग्रामीण बाइट : ग्रामीण बाइट : ग्रामीण
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 21, 2025 11:21:30
0
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Sept 21, 2025 11:21:21
Ajmer, Rajasthan: \\BONLY FOR SUPER FAST\\B BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत रविवार को ब्यावर के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने शहर के बिजयनगर रोड स्थित साहू वाटिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री साहू नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री गहलोत ने साहू वाटिका में आयोजित रक्तदान शिविर में देश के महापुरुषों को उन्हे नमन किया। इस दौरान मंत्री गहलोत ने रक्तदान शिविर का अवलोकन करते हुए रक्त वीरों की हौसला अफजाई की। इस दौरान उपस्थित साहू समाज के पदाधिकारियों एवं नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर मंत्री अविनाश गहलोत सहित नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने रक्त वीरों का माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री साहू नवयुवक मंडल की और से मंत्री अविनाश गहलोत का माला और साफा पहनाकर तथा शौर्य का प्रतिक तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया। मंत्री अविनाश गहलोत ने साहू समाज के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमे साहू समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। मंत्री गहलोत ने कहा कि आज विश्व में सबसे मजबूत और सबसे ताकतवर नेता का नाम यदि आता है उनमे सबसे ज्यादा नाम आता है तो वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता की सेवा के लिए नरेंद्र मोदी लगातार कार्य कर रहे है पीएम मोदी ने साढ़े ग्यारह साल में देश की प्रतिष्ठा को विश्व में बढ़ाया है वो सब आपके कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि जब 2014 मे अपने वोट भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जिससे वह प्रधानमंत्री बने और आज लगातार देश की सेवा के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश के नेताओं की रेटिंग मे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 79 प्रतिशत की रेटिंग मिली है। उन्होंने कहा कि हमें पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आज यदि पीएम मोदी भगवा पहने तो किसी संत से कम नहीं और सूट पहने तो किसी बड़े अधिकारी से कम नहीं लगेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी देश की आंख में आंख मिलाकर बात करने वाला देश है तो वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार जो काम कर रही हे उसे हमें आगे बढाने का कार्य करना है तभी विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। इस दौरान भाजपा नेता इंदर सिंह बागावास सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। कुछ देर ब्यावर रुकने के बाद मंत्री गहलोत जोधपुर के लिए रवाना हो गए। बाइट _अविनाश गहलोत कैबिनेट मंत्री राजस्थान
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 21, 2025 11:20:42
Sikar, Rajasthan:सीकर गौरियां गांव में घर में चोरी सीकर के रानोली थाना इलाके के गौरियां गांव में घर में चोरी का मामला सामने आया है। जब चोरी हुई तब परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब परिवार की महिला उठी तो उन्हें सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरों ने चोरी की वारदात गांव के जीणमाता रोड स्थित माखनलाल कुमावत के घर में की। माखनलाल की पत्नी और बच्चे के कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब माखनलाल की पत्नी सावित्री देवी उठी तो उन्होंने कमरे के बाहर आकर देखा कि दूसरे कमरे में संदूक, अलमारी और लोहे का बक्सा खुला पड़ा है। साथ ही वहां कपड़े और अन्य सामान बिखरा हुआ है। सावित्री देवी के अनुसार रात करीब 12 बजे बाद चोर घर में घुसे थे। सुबह करीब 6 बजे सामान बिखरा हुआ मिला। ऐसे में पुलिस को सूचना दी। सावित्री देवी के अनुसार चोर उनके घर से 1 लाख रुपए नगद, 2 मोबाइल और अन्य सामान चोरी करके ले गए। सावित्री देवी के पति माखनलाल विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। यहां गांव में सावित्री अपने बच्चों के साथ मकान में रहती है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top