Back
रतनगढ़ में 69वीं जिला कबड्डी प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज
NPNavratan Prajapat
Sept 14, 2025 10:18:55
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- रतनगढ़
लोकेशन--रतनगढ़
संवाददाता- नवरतन प्रजापत
मोबाइल-9414776072
69वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ,
खिलाड़ियों में दिखा जोश और उमंग
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया उद्घाटन,
जिलेभर की टीमें खेल मैदान में दिखाएंगी दमखम,
चूरू। जिले के रतनगढ़ में निजी विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (17 वर्षीय छात्र वर्ग) सत्र 2025-26 का आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर चूरू अभिषेक सुराणा ने कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी (मा.शि.) सन्तोष कुमार महर्षि रहे। मुख्य अतिथि अभिषेक सुराणा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना का विकास होता है। कबड्डी जैसा खेल न केवल शारीरिक मजबूती का प्रतीक है बल्कि मानसिक सतर्कता और रणनीति का भी परिचायक है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना को प्राथमिकता दें। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि रतनगढ़ की धरती खेल प्रतिभाओं की जननी रही है। यहां के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। आर्या विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनका उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया।
नवरतन प्रजापत
जी मीडिया चूरू
मो. 9414776072
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement

0
Report
0
Report

0
Report
KCKumar Chandan
FollowSept 14, 2025 12:07:582
Report
0
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowSept 14, 2025 12:07:330
Report
VMVimlesh Mishra
FollowSept 14, 2025 12:07:150
Report
SDShankar Dan
FollowSept 14, 2025 12:06:570
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 14, 2025 12:05:480
Report
HSHITESH SHARMA
FollowSept 14, 2025 12:05:060
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowSept 14, 2025 12:04:550
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 14, 2025 12:03:000
Report
AMAnkit Mittal
FollowSept 14, 2025 12:02:500
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowSept 14, 2025 12:02:370
Report