Back
बाजपुर स्वास्थ्य शिविर में 2145 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां, मंत्री का बड़ा कदम
SKSATISH KUMAR
Sept 21, 2025 02:30:23
Jaspur, Uttarakhand
स्लग : स्वास्थ्य शिविर
स्टेशन : बाजपुर
रिपोर्टर : सतीश कुमार
एंकर : बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। हज़ारों मरीज पहुंचे, दर्जा राज्य मंत्री मौजूद रहे, और यहां सिर्फ इलाज ही नहीं… समाज सेवा का ऐसा संदेश भी दिया गया, जिसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी। आइए आपको दिखाते हैं ये पूरी रिपोर्ट।
Vo : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चल रहे स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के तहत बाजपुर उप जिला चिकित्सालय में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने फीता काटकर किया। शिविर में पहुंचे लगभग 2145 मरीजों का विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं। इस दौरान मंत्री मनजीत सिंह राजू और पूर्व मंत्री राजेश कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। जहां एक शौचालय की स्थिति खराब मिली, जिस पर मंत्री मनजीत सिंह राजू ने अपने निजी खर्च से शौचालय को दुरुस्त कराने की घोषणा की।
यही नहीं, शिविर में आए सात दिव्यांगजनों को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा व्हीलचेयर भी प्रदान की गई।
बाइट : मनजीत सिंह राजू — दर्जा राज्य मंत्री
बाइट : राजेश कुमार — पूर्व दर्जा राज्य मंत्री
बाइट : डॉ. पी.डी. गुप्ता — सीएमएस, बाजपुर
फाइनल vo : बाजपुर में आयोजित इस शिविर ने न सिर्फ हज़ारों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुँचाया बल्कि समाज सेवा का एक अनोखा उदाहरण भी पेश किया। दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना और अस्पताल की कमियों को दूर करने का आश्वासन देना इस शिविर की खासियत रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का यह आयोजन साफ दर्शाता है कि सेवा ही संगठन की भावना अब सिर्फ नारे तक सीमित नहीं रही बल्कि जमीनी हकीकत बन रही है। अब देखना यह होगा कि इस तरह के प्रयास कितने लंबे समय तक जारी रहते हैं और कितने ज़रूरतमंदों को वास्तव में राहत मिल पाती है। लेकिन इतना तय है कि बाजपुर का यह शिविर लोगों की यादों में एक मिसाल बनकर दर्ज हो गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowSept 21, 2025 05:05:150
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 21, 2025 05:05:080
Report
SNShashi Nair
FollowSept 21, 2025 05:04:510
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 21, 2025 05:04:440
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 21, 2025 05:04:080
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowSept 21, 2025 05:03:590
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 21, 2025 05:03:510
Report
ASAMIT SONI
FollowSept 21, 2025 05:03:460
Report
RSRahul shukla
FollowSept 21, 2025 05:03:350
Report
KRKishore Roy
FollowSept 21, 2025 05:03:150
Report
ASAmit Singh01
FollowSept 21, 2025 05:03:070
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 21, 2025 05:02:560
Report
KYKaniram yadav
FollowSept 21, 2025 05:02:470
Report