Back
रामदेवरा में 19 वर्षीय अनीश हत्या: पुलिस ने 48 घंटे में 9 गिरफ्तार
SDShankar Dan
Sept 14, 2025 09:17:27
Jaisalmer, Rajasthan
जिला-जैसलमेर
विधानसभा-पोकरण
खबर की लोकेशन-रामदेवरा
रिपोर्टर-शंकर दान
मोबाइल-9799069952
एका गांव में युवक की हत्या का मामला,
पुलिस ने 48 घंटे में सभी 9 आरोपी किए गिरफ्तार
रामदेवरा, जैसलमेर
जैसलमेर जिले के रामदेवरा निकटवर्ती एका ग्राम पंचायत के पंच पिपली के पास कासम खान की ढाणी में हुए युवक अनीश (19) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 9 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, अनीश की उसके चचेरे भाइयों व अन्य लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिवारजन व समाज के लोगों ने अस्पताल में धरना शुरू कर दिया था।
धरना पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह राठौड़ व एएसपी प्रवीण कुमार के समझाने व 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर समाप्त हुआ। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस अधीक्षक जैसलमेर अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में रामदेवरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी नामजद आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें पीसी रिमांड पर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
गौरतलब है कि हत्या की इस वारदात के बाद एका गांव में तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हालात काबू में किये थेI
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 14, 2025 11:07:274
Report
SSsubhash saheb
FollowSept 14, 2025 11:07:150
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 14, 2025 11:07:020
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 14, 2025 11:06:510
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowSept 14, 2025 11:06:040
Report
PKPradeep Kumar
FollowSept 14, 2025 11:05:430
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 14, 2025 11:05:350
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 14, 2025 11:05:210
Report
RSRahul shukla
FollowSept 14, 2025 11:05:090
Report
ASAkash Sharma
FollowSept 14, 2025 11:04:510
Report
0
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowSept 14, 2025 11:04:160
Report

0
Report