Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
Ayodhya में 150 संतों ने थिएटर में देखी AJAY मूवी, योगी पर सवाल उठे
NPNishit Pancholi
Sept 17, 2025 06:45:56
Noida, Uttar Pradesh
1709ZN_Ayodhya AJAY MOVIE Ayodhya के 150 संतों ने थिएटर में देखी योगी आदित्यनाथ पर बनी फ़िल्म - AJEY
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Sept 17, 2025 09:04:43
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস নদিয়ার তেহট্ট নিশ্চিন্তপুর গ্রামে যে ঘটনা ঘটেছিল কয়েকদিন আগে, শিশু খুন,পাল্টা দুই জন কে পিটিয়ে খুন, সেই ঘটনার পর পুলিশের ধরপাকড়, গ্রামে চারটে পুজো হয়,পুজো উদ্যোক্তারা পুজো করতে চাইছে না,গ্রামে মানুষ শুন্য হয়ে আছে,মাথায় হাত তেহট্টর মৃৎশিল্পীর,প্রতিমা বায়না দিয়ে প্রতিমা রেডি হয়েও,প্রতিমা নেবে না বলে জানিয়ে যায় পুজো কমিটির লোকজন প্রসঙ্গত নিশ্চিন্তপুরে বছরের শিশুকে খুনের কেন্দ্র করে উত্তেজনা, গ্রামবাসীরা এই খুনের সঙ্গে জড়িত অভিযোগের ভিত্তিতে এক দম্পতিকে পিটিয়ে হত্যা করে তারই পরিপ্রেক্ষিতে এলাকায় বসানো হয়েছে পুলিশ পিকেট, চলছে ধরপাকড় সেই জন্য গ্রামশূন্য হচ্ছে না পুজো জানালেন তেহট্টের মৃৎশিল্পী অক্ষয় পাল, তিনি জানালেন নিশ্চিন্তপুর দক্ষিণ হালদার পাড়ার এক পুজো কমিটি অক্ষয় পালের নিকট ঠাকুরের বাইনা দিয়ে যায় এ দিন এসে বললেন তারা আর ঠাকুর নেবে না কারণ পুলিশে ধরপা করে কেউ বাড়ি থাকতে পারছ না তাই পুজো কি করে হবে সেজন্য তারা মৃৎশিল্পী অক্ষয় পাল এর কাছে লিখিতভাবে জানিয়ে গেলেন, এদিকে অক্ষয় পালের বক্তব্য দুর্গা ঠাকুরের কাজ শেষের দিকে এই মুহূর্তে আমার মাথায় হাত ১৫ হাজার টাকার ঠাকুরের ৫০০ টাকা অগ্রিম এখন কি করবেন বুঝে উঠতে পারছেন না,সুকুমার মন্ডল তৃণমূলের ব্লক সভাপতি বলেন পুজো হোক আমরা চায় গ্রামের মানুষ বাড়িতে ফিরুক। গ্রামে 4 টে পুজো হয়,সরকারি অনুদান পায় সবাই,তিনটে পুজো কমিটি কে দেওয়া হয়েছে চেক,একটি কে দেওয়া হয়নি,যে মন্দিরের সামনে পিটিয়ে মেরেছিলো গ্রামবাসী,সেই পুজোটা কি হবে সেটা চিন্তায় সবাই। 1নং বাইট অক্ষয় পাল (মৃৎশিল্পী) 2নং তীর্থেন্দু হালদার,স্থানীয় বাসিন্ধা, 3 নং বাইট সুকুমার মন্ডল তৃণমূলের ব্লক সভাপতি ছবি বাইট একত্রে 2সি তে 170925ZG_NAD_NO_PUJO নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Sept 17, 2025 09:04:23
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे पीएम मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम होने और केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ डीएम के पहुंचने की जानकारी के बाद भी सीएमएस दिखे लापरवाह जिला अस्पताल पहुंचे डीएम आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी ने कर लिया औचक निरीक्षण औचक निरीक्षण में फिर खुली जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की पोल पैर में चोट लगने की वजह से जमीन पर बैठे शख्स को देख चढ़ा डीएम आगरा का पारा कहीं गंदगी दिखी तो कही अव्यवस्था साथ चल रहे सीएमएस को कार्यक्रम में जाने में दिए आदेश,फिर खुद अकेले ही किया जिला अस्पताल का निरीक्षण डीएम आगरा ने मेडिकल स्टूडेंस से भी की बात,जानी उनकी समस्याएं पीठ पर लादकर मरीज को ले जाती तस्वीरें भी कैमरे में कैद बार बार अव्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आने के बाद भी नहीं बदल पा रही जिला अस्पताल की तस्वीर कपिल अग्रवाल आगरा
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Sept 17, 2025 09:04:15
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर....अलीगढ़ में महा श्राद्ध हवन-आरती संग शहीद सनातन योद्धाओं व पहलगाम में मारे गए हिंदुओं को तर्पण, महा श्रद्धा , मां बगलामुखी धाम में किया गया वीओ...आज अलीगढ़ में मां बगलामुखी बी दास कंपाउंड, नोंरंगाबाद में महा श्राद्ध एवं तर्पण अनुष्ठान आयोजित किया गया। ये अनुष्ठान उन सनातन धर्म के वीर योद्धाओं की स्मृति में किया गया, जो इस्लामिक आक्रांताओं द्वारा मारे गए थे। साथ ही हाल ही में पहलगाम में शहीद हुए हिंदुओं को भी तर्पण अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वीओ.... महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों के बीच हवन, आरती और तर्पण किया गया। पूरे माहौल में गूंजते जयघोष और आस्था का भाव हर किसी की आंखें नम कर रहा था। श्रद्धालुओं ने कहा कि ये तर्पण न केवल दीपार्टेड आत्माओं की शांति के लिए है बल्कि सनातन धर्म के प्रति हमारी अटूट आस्था और वीर योद्धाओं के बलिदान को स्मरण करने का प्रतीक भी है। बाइट :-अन्नपूर्णा भारती (महामंडलेश्वर संयोजक) बाइट:- मानवेंद्र प्रताप सिंह (एमएलसी भाजपा)*
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Sept 17, 2025 09:03:26
Neemuch, Madhya Pradesh:14 हज़ार विद्यार्थियों को सेवा कार्यों के लिए मिली प्रेरणा, 200 से 500 रुपये तक की राशि वितरित ANCHOR : नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नीमच जिले के जावद में एक अनूठी पहल देखने को मिली। जावद विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के करीब 14 हज़ार विद्यार्थियों को सेवा कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छठवीं से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को 200-200 रुपये, जबकि नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 500-500 रुपये की राशि दी गई। कुल मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये बच्चों में वितरित किए गए। विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन के भाव अनुरूप अंतिम छोर तक सेवा का कार्यक्रम पहुँचे, यही इसका उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संभवत: इस तरह का यह पहला प्रयास है। BITE 01 ओम प्रकाश सकलेचा, विधायक जावद BITE 02 शिरीन कुरेशी, छात्रा BITE 03 शिवानी सुथार, छात्रा
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Sept 17, 2025 09:03:01
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- चूरू  लोकेशन--चूरू संवाददाता- नवरतन प्रजापत मोबाइल-9414776072 जर्जर हो चुके चुग्गी नाका क़ो किया ध्वस्त, चूरू । चूरू रेल्वे स्टेशन के पास बुधवार सुबह नगर परिषद नें कारवाई करते हुए जर्जर हो चुके चुग्गी नाका क़ो ध्वस्त करने की कारवाई की. नगर परिषद के अधिकारियो नें बताया लम्बे समय से जर्जर हो चुके चुग्गी नाका पर अवैध कब्जे की शिकायतें मील रही थी उसी के चलते नगर परिषद की और से एक टीम का गठन कर चुग्गी नाका क़ो ध्वस्त करने की कारवाई की गयी है कारवाई क़ो दो जेसीबी और करीब एक दर्जन नगर परिषद के कार्मिको नें अंजाम दिया. मौके पर विवाद और उत्पात की संभावना क़ो देखते हुए कोतवाली और सदर थाने का बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया ताकी कारवाई क़ो शांतिपूर्ण रूप से अंजाम दिया जा सकें.बुधवार सुबह -सुबह हुई नगर परिषद की इस कारवाई के बाद अवैध रूप से कब्जाधारियों में भी हड़कंप देखा गया की कही अगला नंबर उनका तो नही. नगर परिषद द्वारा जर्जर चुग्गी नाका क़ो ध्वस्त करने के बाद आस -पास के लोगों नें यहां सुलभ शौचालय बनाने की मांग की। नवरतन प्रजापत  जी मीडिया चूरू मो. 9414776072
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Sept 17, 2025 09:02:48
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- सेंट पोल स्कूल के होस्टल में गड़बड़ी का मामला, कलेक्टर व एसपी ने किया होस्टल का निरीक्षण, नियमविरुद्ध चल रहे होस्टल को बंद करने के दिए निर्देश एंकर इंट्रो- डूंगरपुर शहर के पातेला में सेंट पोल स्कूल के होस्टल में कल मिली गड़बड़ियो व बच्चो के साथ मारपीट व ज्यादती के मामले में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह व एसपी मनीष कुमार ने होस्टल का निरीक्षण किया | वही इस दौरान वहा जांच कर रही टीम से जानकारी लेने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से नियमविरुद्ध चलाये जा रहे होस्टल को बंद करने के निर्देश दिए है | वही जाँच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई भी की जायेगी | बॉडी- मामले के अनुसार हिन्दू संगठनों की ओर से मिली शिकायत पर कल जिला कलेक्टर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग व शिक्षा विभाग की टीम ने शहर के पातेला में चल रहे सेंट पोल स्कूल के होस्टल में छापा मारा था | इस दौरान हॉस्टल में कई जगह गंदगी के ढेर मिले थे | हॉस्टल के बिस्तर से लेकर कमरों में फंगस मिला। जिससे बच्चे बीमार हो रहे थे। हॉस्टल में लाइट की सुविधा भी नहीं थी और नहीं पंखे लगे हुए थे। हॉस्टल के अंदर एक कमरे में कई बच्चों को डबल डेकर बेड पर रहने का इंतजाम था। 30-30 बच्चों को जालों से अटे हुए छोटे छोटे कमरे में रखा जा रहा था | जांच के दौरान 2 छात्राएं ओर 6 छात्र गंभीर हालत में बीमार मिले थे | जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था | इधर इसके बाद से जांच टीम मौके पर जांच करने के साथ सीडब्ल्यूसी की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है जो बच्चो व अभिवावकों के बयान दर्ज कर रही है | इधर आज जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह व एसपी मनीष कुमार ने भी सेंट पोल स्कूल पहुंचे जहा उन्होंने होस्टल का निरीक्षण किया साथ ही जांच टीम से जानकारी ली | जिस पर सामने आया की होस्टल का संचालन नियम विरूद्ध किया जा रहा था | इधर नियमविरुद्ध होस्टल संचालन किये जाने पर कलेक्टर ने होस्टल को बंद करने के निर्देश देने के साथ होस्टल में रह रहे बच्चो को उनके अभिभावको को सौपने के निर्देश दिए है | बाईट- अंकित कुमार सिंह कलेक्टर डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Sept 17, 2025 09:02:26
Jaipur, Rajasthan:कृषि कनक्शनो को लेकर सरकार है गंभीर - हीरालाल नागर प्रदेश के किसानों को उचित मात्रा में मिलेगी बिजली -हीरालाल नागर 22 जिलों में किसानो को दी जा रही है दिन में बिजली -हीरालाल नागर GSS पर लगाए गए है सोलर प्लांट -हीरालाल नागर GSS पर कुसुम योजना के तहत लगाए गए है सोलर प्लांट - हीरालाल नागर नेहा जोशी स्लग -- जयपुर एंकर राजस्थान के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने कुछ अहम कदम उठाए है ,,ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया की जिस जगह GSS लगें है उनके पर ही विद्युत क्षमता को बढ़ाने के लिए कुसुम योजना के तहत सोलर प्लांट लगाए हुए हैं ,,सोलर प्लांट लगाने से बिजली की क्षमता बढ़ेगी जिससे की किसानों को दिन में बिजली दी जा सकेगी ,,,कृषि कनेक्शनों की संख्यां बढ़ेगी जिससे दिन में बिजली डिमांड की लंबित सूची में कमी आएगी किसान दिन में खेती कर सकेंगे ,, मंत्री नागर ने कहा की प्रदेश के तीनों डिस्कॉमों के 22 जिलों में कृषि कनेक्शन दिए जा चुके है और 19 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लिए ऊर्जा विभाग लगातार कार्यरत है ,,, बाइट -- हीरालाल नागर , ऊर्जा मंत्री
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Sept 17, 2025 09:01:25
Barmer, Rajasthan:पुलिस महानिदेशक का सीमावर्ती बाड़मेर दौरा राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, आईपीएस, जयपुर ने दो दिवसीय बाड़मेर जिले के भ्रमण के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस थाना गडरारोड और मुनाबाव चौकी का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस जवानों से संवाद कर सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चल रही कार्यवाहियों का फीडबैक लिया और जवानों के साथ रात्रि भोजन भी किया। भ्रमण के दौरान शर्मा मुनाबाव पहुंचे, जहां उन्होंने सैन्य अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना द्वारा किए गए साहसिक कार्यों की सराहना की। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि राजस्थान पुलिस हमेशा सेना के साथ खड़ी है और सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा में पूर्ण सहयोग करती रहेगी।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Sept 17, 2025 09:01:07
Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू रिपोर्टर - प्रदीप सोनी इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ फोन - 8505005949 @sunil_jangid29 @pradeepsonizee @DcDmJaipur बगरू (जयपुर) ग्रामीण सेवा शिविर का ग्रामीणों ने किया विरोध, मंदिर माफी की जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाने से ग्रामीणों में आक्रोश बगरू विधानसभा की नृसिंहपुरा ग्राम का है मामला, मंदिर पुजारियों पर जमीन पर कब्जा कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने का है आरोप, उपखंड अधिकारी सांगानेर विकास प्रजापत पहुंचे मौके पर, ग्रामीणों से समझाइश का किया प्रयास, एंकर... बगरू विधानसभा क्षेत्र की नृसिंहपुरा ग्राम पंचायत में आज आयोजित होने वाले ग्राम सेवा शिविर के दौरान प्रशासन को ग्रामीणों का ही विरोध झेलना पड़ा, दरअसल गांव में स्थित मंदिर श्री ठाकुर जी महाराज के नाम राजस्व रिकॉर्ड में करीब 8 बीघा जमीन दर्जा है, जिसको लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है, ग्रामीणों का आरोप है इस मंदिर माफी की जमीन पर पुजारियों द्वारा अतिक्रमण कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। यह जमीन धार्मिक कार्यों के लिए संरक्षित थी, लेकिन एक पुजारी परिवार द्वारा निजी ट्रस्ट बनाकर जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है। प्रशासनिक उदासीनता से नाराज़ होकर आज सैकड़ों ग्रामीणों ने ''राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि अतिक्रमण हटाया जाए और मंदिर की जमीन को उसके मूल धार्मिक उद्देश्य के लिए संरक्षित किया जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके उपखण्ड अधिकारी सांगानेर विकास प्रजापति, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, और भांकरोटा थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने और विवाद सुलझाने के प्रयास किया गया हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। बाइट -प्रदर्शनकारी..
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Sept 17, 2025 09:00:55
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - एयर फेयर ने छुआ आसमान! - दिवाली पर हवाई किराए की नई ऊंचाइयां - मुम्बई का हवाई किराया पहुंचा 27079 रुपए तक - रोज 9 फ्लाइट होने के बावजूद बढ़ा किराया - पुणे और बेंगलूरु का किराया भी बहुत अधिक - आम दिनों की तुलना में 5 गुना तक बढ़ाेतरी एंकर दिवाली पर यूं तो हवाई किराए की दरों में एयरलाइंस हर साल बढ़ोतरी करती हैं, लेकिन इस बार हवाई किराए की दरों ने नया आसमान छुआ है। एयरलाइंस ने आम दिनों की तुलना में किराया दरें 5 गुना तक अधिक बढ़ा दी हैं। इस करण दिवाली पर जयपुर शहर आने वाले हवाई यात्रियों की जेब ढीली होगी। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 पढ़ाई के सिलसिले में पुणे या अहमदाबाद रहने वाले छात्र हों या फिर बेंगलूरु, मुम्बई, हैदराबाद जैसे शहरों में काम करने वाले पेशेवर लोग, इस बार दिवाली पर जयपुर लौटना उनके लिए मुश्किल रहने वाला है। दरअसल इस बार एयरलाइंस ने हवाई किराए की दरों में काफी अधिक बढ़ोतरी की है। पूर्व के वर्षों में मुम्बई से जयपुर आगमन का अधिकतम किराया 20 हजार रुपए तक रहता था, लेकिन इस बार यह किराया बढ़कर 27 हजार रुपए से भी अधिक हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि जयपुर आगमन का किराया ही बढ़ा है, जयपुर से इन शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स में किराए की दरों में खास वृद्धि नहीं हुई है। आपको बता दें कि वर्तमान में जयपुर से विभिन्न शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी काफी बेहतर है। मुम्बई से जयपुर आवागमन के लिए रोजाना 9 फ्लाइट उपलब्ध हैं। आम दिनों में मुम्बई से जयपुर आने के लिए हवाई किराया 5 हजार से लेकर 6500 रुपए के बीच रहता है, लेकिन 17 अक्टूबर को यानी धनतेरस से एक दिन पहले जयपुर आने के लिए प्रति यात्री किराया कम से कम 16500 रुपए लग रहा है। वहीं अधिकतम किराया 27 हजार रुपए से भी अधिक हो गया है। इसी तरह बेंगलूरु से जयपुर आगमन का किराया भी करीब 26 हजार रुपए तक पहुंच गया है। Gfx In दिवाली पर 17 अक्टूबर को हवाई किराया मुम्बई से जयपुर के लिए 9 फ्लाइट उपलब्ध - एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 फ्लाइट, किराया 16500 से 19185 रुपए - इंडिगो की 4 फ्लाइट, किराया 19184 से 20941 रुपए तक - एयर इंडिया की 3 फ्लाइट, किराया 26038 से 27079 रुपए तक --------------------------- बेंगलूरु से जयपुर के लिए 6 फ्लाइट उपलब्ध - एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 फ्लाइट में किराया 22069 रुपए - इंडिगो की 4 फ्लाइट में किराया 25373 से 25583 रुपए --------------------------- पुणे से जयपुर के लिए 3 फ्लाइट उपलब्ध - एयर इंडिया एक्सप्रेस में किराया 16500 रुपए - इंडिगो फ्लाइट में किराया 17149 रुपए - स्पाइसजेट में किराया 18199 रुपए --------------------------- हैदराबाद से जयपुर के लिए 5 फ्लाइट उपलब्ध - एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 फ्लाइट, किराया 11715 से 14533 रुपए - इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 12022 से 14752 रुपए --------------------------- चेन्नई से जयपुर के लिए मात्र एक फ्लाइट - इंडिगो की एकमात्र फ्लाइट में किराया 18541 रुपए --------------------------- गोवा से जयपुर के लिए मात्र एक फ्लाइट - इंडिगो की एकमात्र फ्लाइट में किराया 18696 रुपए --------------------------- अहमदाबाद से जयपुर के लिए 4 फ्लाइट उपलब्ध - 18 अक्टूबर को स्पाइसजेट की 1 फ्लाइट, किराया 11966 रुपए - इंडिगो की 4 फ्लाइट, किराया 11807 से लेकर 15272 रुपए Gfx Out वीओ- 2 एयरलाइंस ने जिन शहरों के लिए किराया बढ़ाया हुआ है, उनमें वही शहर शामिल हैं, जहां से जयपुर आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। उदाहरण के लिए कोलकाता से जयपुर आने वाली फ्लाइट्स में दिवाली पर किराया 7 से 9 हजार रुपए के बीच बना हुआ है, जो कि आम दिनों की तुलना में 2 गुना भी नहीं बढ़ा है। इसी तरह दिल्ली से जयपुर आगमन के लिए भी हवाई किराया अधिक नहीं बढ़ा है। यानी एयरलाइंस इन रूटों पर यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रही हैं। जिन शहरों से जयपुर आने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है, उन्हीं शहरों से जयपुर आगमन का हवाई किराया अधिक बढ़ा है। वहीं हवाई किराए को लेकर वर्तमान में डीजीसीए का भी कोई नियंत्रण देखने को नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि थक हारकर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को इस बार दिवाली पर 4 से 5 गुना तक अधिक किराया चुकाना ही पड़ेगा। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Sept 17, 2025 09:00:43
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Sept 17, 2025 09:00:31
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top