Back
जैसलमेर में पहली बार धोलिया के पास 13 व्हाइट स्टॉर्क दिखे
SDShankar Dan
Sept 23, 2025 07:00:16
Jaisalmer, Rajasthan
जिला-जैसलमेर
विधानसभा-पोकरण
खबर की लोकेशन-लाठी
रिपोर्टर-शंकर दान
मोबाइल-9799069952
धोलिया गांव के पास पहली बार झुंड में नजर व्हाइट स्टॉक पक्षी
लाठी,जैसलमेर
व्हाइट स्टॉक यानी सफेद स्टोर्क यूरोप और मध्य एशिया के ठंडे इलाकों में पाया जाने वाला एक बड़ा पक्षी है जो जीवन भर एक ही बार जोड़ा बनाने के लिए भी जाना जाता है। यह पक्षी शीत ऋतु के शुरुआत में अपने प्रजनन इलाकों को छोड़कर गर्म स्थलों की ओर प्रवास करने के लिए निकल पड़ता है। भारत के तटीय इलाकों में यह हर वर्ष शीत प्रवास के लिए आते हैं। पिछले कई दशकों में इनकी संख्या में काफी कमी देखी गई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनकी संख्या वृद्धि के लिए संरक्षण के कई प्रोग्राम भी चलाए जा रहे हैं। यूरोप के देशों में वहां के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में व्हाइट स्टार्क का एक ऊंचा स्थान है। यह पक्षी प्रतिवर्ष उसी घोसले को उपयोग लेता है जिस घोसले में गत वर्ष उसने अंडे दिए थे। इसलिए यूरोप के कई देशों के अंदर उनके घोसले को संरक्षण करने के प्रोजेक्ट चलाने के कारण आज इनकी संख्या स्थिर हो गई है।
पिछले एक दशक से ईआरडीएस फाउंडेशन द्वारा पश्चिमी राजस्थान में स्थानीय समुदाय के लोगों के साथ वन्यजीव संरक्षण और मॉनिटरिंग के जो कम्युनिटी साइंस प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं उसी के तहत सर्वे के दौरान भादरिया ओरण में सुबह के समय धोलिया निवासी गोडावण मित्र अभिषेक बिश्नोई और संस्थान के मानद सलाहकार डॉ. सुमित डूकिया जब मॉनिटरिंग कर रहे थे तब उनको घास के खुले मैदान में 13 व्हाइट स्टॉक दिखे। इतनी बड़ी संख्या में व्हाइट स्टॉक जैसलमेर जिले में पहली बार दिखे हैं।
गोरतलब है कि जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर के जो भूभाग हैं वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रवासी पक्षियों के लिए बने एक महत्वपूर्ण सेंट्रल एशियाई फ्लाईवे के मध्य में आते हैं। प्रतिवर्ष इन इलाकों से भारतीय उपमहाद्वीप में आने वाले प्रवासी पक्षी गुजरते हैं। इसलिए इन इलाकों के अंदर स्थानीय समुदाय के युवाओं के साथ ईआरडीएस फाउंडेशन का जो कम्युनिटी साइंस प्रोजेक्ट है वह महत्वपूर्ण जानकारी जुटा रहा है। पिछले 3 साल में जैसलमेर में व्हाइट स्टार्क के पांच स्थानों पर मिलने की जानकारी संस्थान ने जुटाई है और कल यानी 21 सितंबर को खाबा गांव के पीछे बुच खड़ीन में भी व्हाइट स्टार्क का एक जोड़ा देखा गया था।
बाइट - सुमित डुकिया, पक्षी विशेषज्ञ
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPradeep Kumar
FollowSept 23, 2025 08:22:150
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 23, 2025 08:22:050
Report
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowSept 23, 2025 08:21:430
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 23, 2025 08:21:300
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowSept 23, 2025 08:21:200
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowSept 23, 2025 08:20:510
Report
RNRajesh Nilshad
FollowSept 23, 2025 08:20:25Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग
मंदिर हसौद इलाके में टायर दुकान में लगी आग.. आग लगने से फैली सनसनी.. फायर ब्रिगेट और पुलिस की टीम मौके पर.. आग लगने का कारण अज्ञात.. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का मामला..
0
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowSept 23, 2025 08:19:461
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowSept 23, 2025 08:19:362
Report
KSKULWANT SINGH
FollowSept 23, 2025 08:19:110
Report
STSumit Tharan
FollowSept 23, 2025 08:19:020
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 23, 2025 08:18:500
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 23, 2025 08:18:450
Report