Back
सSingरौली के खोड़े नाथ मंदिर तक 1065 सीढ़ियाँ, क्या भगवान भोलेनाथ कर दें चमत्कार?
ADAjay Dubey
Sept 19, 2025 12:18:15
Singrauli, Madhya Pradesh
खोड़े नाथ मंदिर, सिंगरौली
एंकर....“मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कसर गांव में प्रसिद्ध खोड़े नाथ मंदिर है …जो घने जंगलों के बीच 2500 फीट ऊँचाई पर स्थित है एक अद्भुत और अलौकिक धाम – खोड़े नाथ मंदिर। कहते हैं यहां भगवान भोलेनाथ की भंवर स्वयं रक्षा करती है। यहां तक पहुँचने के लिए भक्तों को चढ़नी पड़ती हैं 1065 सीढ़ियां… जो किसी साधना से कम नहीं। ज़ी मीडिया की टीम पहुँची इस रहस्यमयी मंदिर तक, जहां से आप देखिए ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट..
विओ...“2500 फीट की ऊँचाई… और उसके बीच से निकलती ये 1065 सीढ़ियां। यही रास्ता है भगवान खोड़े नाथ तक पहुँचने का। घने जंगलों के बीच बनी ये सीढ़ियां भक्तों की आस्था का प्रतीक हैं। चढ़ाई कठिन है, लेकिन कहते हैं कि एक-एक कदम के साथ आस्था और विश्वास और भी गहरा होता चला जाता है।
इन सीढ़ियों की एक खासियत और भी है… लगभग हर सीढ़ी पर किसी न किसी का नाम लिखा हुआ दिखाई देता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि जिन्होंने यह सीढ़ियां बनवाईं, उन्होंने अपनी यादें अमर करने के लिए पत्थरों पर नाम उकेर दिए। आज भी ये नाम यहां की प्राचीनता और लोक आस्था के गवाह बनकर खड़े हैं।
माना जाता है कि यहां भगवान भोलेनाथ की भंवरी उनकी रक्षा करती है। भक्त विश्वास के साथ बताते हैं कि जिनकी मन्नतें यहां पूरी होती हैं, वे फिर से लौटकर आकर पूजा-अर्चना करते हैं और भोलेनाथ का आभार जताते हैं।
नवरात्रि और सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है। लेकिन बाकी महीनों में यहां का सन्नाटा जंगल की खामोशी से मिलकर इसे और रहस्यमयी बना देता है।
ज़ी न्यूज़ की टीम जब यहां पहुँची तो 1065 सीढ़ियों की कठिन यात्रा कैमरे में कैद हुई। कहीं ऊबड़-खाबड़ रास्ता, कहीं खाई का डर… और कहीं थकान से हांफते भक्त। लेकिन सबके चेहरे पर सिर्फ एक ही भाव – भगवान भोलेनाथ तक पहुँचने का विश्वास।”
“सिंगरौली का खोड़े नाथ मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था और अध्यात्म की तपोभूमि है। घने जंगलों के बीच 2500 फीट की ऊँचाई पर बसे इस धाम तक की यात्रा कठिन ज़रूर है… लेकिन कहते हैं कि यहां पहुंचने वाला हर भक्त भगवान की कृपा और चमत्कार का साक्षी बनकर लौटता है।”
न. 1.ओपनिंग पीटीसी
2.. सीढ़ियों पीटीसी,
3... करीब 600 सीढ़ियां चढ़ने के बाद हनुमान मंदिर सेपीसी पीटीसी...
4 .. मंदिर के पास पहुंचकर फाइनल पीटीसी
बाइट अनिल शास्त्री, मंदिर पुजारी
बाइट भक्तों की...
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 19, 2025 14:15:410
Report
SKSundram Kumar
FollowSept 19, 2025 14:15:270
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowSept 19, 2025 14:15:160
Report
0
Report
0
Report
1
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowSept 19, 2025 14:09:332
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowSept 19, 2025 14:09:210
Report
KJKamran Jalili
FollowSept 19, 2025 14:09:110
Report
DSDeepesh shah
FollowSept 19, 2025 14:08:580
Report
VKVishwas Kumar
FollowSept 19, 2025 14:08:380
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 19, 2025 14:08:230
Report
DGDeepak Goyal
FollowSept 19, 2025 14:08:080
Report
VPVinay Pant
FollowSept 19, 2025 14:07:500
Report