Back
खरगोन में ट्रैक्टर रैली: सरकार से 14 देशों के FTAs निरस्त करने की मांग
RJRakesh Jaiswal
Sept 19, 2025 14:15:16
Khargone, Madhya Pradesh
एंकर-खरगोन में आज राष्ट्रीय मजदूर किसान महासंघ के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस दौरान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्काजी के नेतृत्व में
किसानों की कई ज्वलंत समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर जिले भर के हजारों किसान सड़कों पर उतरें। इसके पूर्व खरगोन स्थित कृषि उपज मंडी में आयोजित कर्ज मुक्त महासभा एवं रैली में शामिल होने पहुंचे शिवकुमार कक्काजी ने जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए केंद्र और मप्र की सरकार की नीतियों, योजनाओं पर जमकर सवाल उठाए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्काजी ने गरजते हुए कहा कि सरकार को अमेरिका के साथ समझौता रोककर अन्य 14 देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते निरस्त करना चाहिए। सरकार ऐसा नहीं करती है तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। किसानों से संबंधित कानून, योजनाएं इत्यादि पर किसानों को भरोसे में लिया जाना चाहिए।
उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा कपास निर्यात पर शुल्क लेने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देश में भारी मात्रा में कपास होता है, फिर आयात की क्या आवश्यकता पड़ी? अमेरिका की भारी सब्सिडी वाले उत्पादों के आने से घरेलू कृषि उत्पादों की कीमतें गिरेंगी। इससे निमाड़ सहित देश भर के कपास उत्पादकों को भारी नुकसान सहना पड़ेगा। यह नीति भारत की खाद्य संप्रभुता को भी खतरे में डाल देगी। वहीं किसानों ने एक अक्टूबर से सीसीआई से कपास खरीदी की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि नमी के चलते अगर सीसीआई द्वारा कपास फसल की खरीदी नहीं की जाती है उग्र आंदोलन किया जाएगा। महासभा के बाद किसानों ने मंडी से कलेक्टर कार्यालय तक प्रभावी ट्रैक्टर और बाईक रैली निकाली। रैली में किसानों ने हुंकार भरते हुए मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। हम हमारा हक्क मांगते, नही किसी से भीख मांगते, किसान शक्ति जागेगी सारी समस्या भागेगी.. जैसे नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे हजारों किसानों ने अपर कलेक्टर रेखा राठौर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम अलग- अलग मांगों का ज्ञापन सौंपा।
VISUAL -1&2& 3
बाइट-शिवकुमार कक्काजी,राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ
rakesh jaiswal
khargone mp
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowSept 19, 2025 16:16:330
Report
NPNavratan Prajapat
FollowSept 19, 2025 16:16:230
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 19, 2025 16:16:110
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 19, 2025 16:16:000
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 19, 2025 16:15:530
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowSept 19, 2025 16:15:430
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 19, 2025 16:15:350
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 19, 2025 16:15:140
Report
3
Report
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowSept 19, 2025 16:02:490
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowSept 19, 2025 16:02:400
Report
सैनी पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ मारपीट करने वाले 09 आरोपियों को किया अरेस्ट,एक को क
0
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowSept 19, 2025 16:02:300
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowSept 19, 2025 16:02:230
Report