Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
अमेरिका से आयात पर 100% शुल्क: Vakil की जम्मू-कश्मीर फल उद्योग बचाने की मांग
WMWaqar Manzoor
Feb 10, 2026 06:17:57
J&K People’s Conference Leader Abdul Gani Vakil, today expressed serious concern over what he termed as a systematic uprooting of Kashmir’s fruit industry due to recent policy decisions of the Central Government. Vakil said that the recent apple trade deal between India and the United States, under which apples imported from America will attract only a nominal duty, poses a direct and severe threat to the apple growers of Kashmir. He warned that such a move will flood the Indian market with cheaper imported apples, drastically affecting the competitiveness of Kashmiri apples and leading to a loss of market share for local produce. Describing the fruit industry as the backbone of Jammu and Kashmir’s economy, Vakil said that any setback to this sector would have devastating consequences. “If the fruit industry collapses, thousands of families dependent on apple cultivation, grading, packaging, transport, and allied activities will be pushed into economic distress,” he said, adding that the livelihood of lakhs of people is directly and indirectly linked to this sector. Abdul Gani Vakil appealed to the Prime Minister of India to take urgent steps to safeguard the interests of Kashmiri apple growers. He specifically demanded the imposition of 100% import duty on apples imported from the United States, stating that only such a protective measure can ensure fair competition and provide much-needed relief to growers who are already under immense stress. He emphasized that protecting the fruit industry is not merely an economic issue but a matter of social stability and survival for Jammu and Kashmir, and urged the Centre to act before irreversible damage is done.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
Feb 10, 2026 08:04:03
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम परिवार इमोशन और खर्चा, परिवार से बढ़कर खुशी कहीं नहीं मिलती। घर में चाहे कितनी भी नोकझोंक हो, लेकिन मुसीबत आते ही वही परिवार एक दीवार बनकर साथ खड़ा हो जाता है। लेकिन इसी परिवार में जब खर्च की बात आती है, तो कई बार मन में एक अनकहा डर बैठ जाता है।हिचकिचाहट खर्च पर बात करने मे होती हैं डर इस बात का नहीं कि अपनों पर खर्च करना पड़ेगा, डर इस बात का होता है कि कहीं आमदनी उतनी न हो। अलग-अलग उम्र के लोगों से जब इस पर चर्चा की गई, तो एक बात सबकी जुबान पर थी खर्च से डर नहीं लगता साहब, डर इनकम से लगता है। परिवार में अपनों पर खर्च करने में किसी को हिचकिचाहट नहीं होती, लेकिन अगर आय का मजबूत जरिया न हो, तो उन खर्चों को संभालना मुश्किल हो जाता है। आज भले ही छोटी-छोटी बातों पर नाराज़गी हो, लेकिन हर परिवार चाहता है कि आने वाला कल आर्थिक रूप से सुरक्षित हो। बाइट = 4 रिएक्शन
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 10, 2026 08:03:50
Katihar, Bihar:फार्मर रजिस्ट्रेशन पर डीएम सख्त, हर पात्र किसान तक पहुंचे लाभ कटिहार में फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मनिहारी अनुमंडल पहुंचकर की प्रगति की समीक्षा बिना रजिस्ट्रेशन के उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं कटिहार जिले में चल रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान की प्रगति की समीक्षा को लेकर देर शाम जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी मनिहारी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्रेशन से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों से अब तक हुए पंजीकरण की विस्तृत जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से पंचायतवार रजिस्ट्रेशन की स्थिति की समीक्षा की और स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे। उन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की। इस संबंध में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कटिहार जिला, पूरे बिहार में चल रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। डीएम ने बताया कि प्राणपुर और अमदाबाद प्रखंडों का निरीक्षण करते हुए वे मनिहारी पहुंचे और यहां फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रगति संतोषजनक पाई गई। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं, ताकि तय समय में लक्ष्य पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे शीघ्र अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें, क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन के उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए प्रत्येक पंचायत में विशेष कैंप लगाए गए हैं । साथ ही डोर-टू-डोर अभियान के तहत दो से तीन चलंत टीमों का गठन किया गया है, जो सीधे किसानों के घर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर रही हैं। प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि हर पात्र किसान का पंजीकरण समय पर पूरा हो, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच सके।
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Feb 10, 2026 08:03:09
Patna, Bihar:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा एक सदस्य के रूप में मुझे आज सम्मान मिला है आज आज जो आशीर्वाद मुझे मिला है इसके लिए सदन का आभार व्यक्त करता हूँ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा एक सदस्य के रूप में मुझे आज सम्मान मिला है आज आज जो आशीर्वाद मुझे मिला है इसके लिए सदन का आभार व्यक्त करता हूँजब से मैं विधायक बना तब से देख रहा हूँ सीएम नीतीश ने बिहार की छवि को बदला है 2005 के पहले का कालखंड देखिए , बिहार की छवि ठीक नहीं थी सीएम नीतीश ने सुशासन की छवि बनाया बिहार में , हमे प्रेरणा लेने की जरूरत है पिता के मृत्यु के बाद मैं सदन का सदस्य बना मेरे पिता के लिए लोग भावनात्मक होते थे तो मैं सोचता था की मेरे पिता के लिए इतना भावुक कोई क्यों आज के जनप्रतिनिधि को भी जरूरत है की जनता से जुड़े ताकि बाद में भी वो हमे याद करे पीएम मोदी ने मुझ पर भरोसा किया है
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Feb 10, 2026 08:02:41
Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड के सभी 48 नगर निकाय के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ही जीतेगा यह दावा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और झारखण्ड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने आज साहिबगंज दौरे पर कहा. बाबूलाल मरांडी आज बारहरवा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्त्ता को सम्बोधित करने पहुंचे. जहाँ से उन्होंने ने यह बड़ा दावा किया हैं. इतना ही नहीं बाबूलाल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखण्ड के पुलिस को वसूली के काम में लगा रखा हैं इसलिए अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा हैं. बाबूलाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा कि राज्य में बड़ी जीत होंगी वही नाराज कार्यकर्त्ता को भी अंत तक मना लिया जायेगा. इसके बाद उन्होंने राजमहल में हुए चाकूबाजी कि वारदात में एक हिन्दू युवक कि मौत और उसके भाई को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला किया. बाबूलाल ने कहा कि पुरे झारखण्ड में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ हैं और साहिबगंज में कुछ ज्यादा. क्यूंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद साहिबगंज से आते हैं इसलिए यहाँ अपराधियों को मुख्यमंत्री का ज्यादा संरक्षण प्राप्त हैं. दरअसल सोमवार को राजमहल में टोटो पर सवारी बैठने के मामले में मो जमशेद शेख के पुत्रो ने मंतोष और उसके भाई पर चाकू और रोड से जानलेवा हमला कर दिया. जिसमे मंतोष नमक युवक कि मौत हो गई जबकि उसका भाई खून से लहूलुहान हो गया. जिसका इलाज जारी हैं.
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 10, 2026 08:02:15
Ranchi, Jharkhand:लोकायुक्त समेत अन्य संवैधानिक संस्थानों में रिक्त पड़े पदों की नियुक्ति मामले की झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई.....राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति 6 सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी.....मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी.....पूर्व की सुनवाई में प्रार्थियों की ओर से कहा गया था कि राज्य में संवैधानिक संस्थाओं के पद पिछले तीन से पांच सालों से खाली पड़ा है, जिसे जल्द भरा जाए. राज्य में 12 संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष और मंत्रियों के पद रिक्त रहने को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है. लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, राज्य सूचना आयोग, मुख्य सूचना आयुक्त, राज्य महिला आयोग समेत 12 संवैधानिक संस्थाओं में पद रिक्त है
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Feb 10, 2026 08:01:44
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की अनपब्लिश्ड किताब के कथित सर्कुलेशन की जांच के लिए FIR फाइल करने पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मनोज मुकुंद नरवणे का एक ट्वीट है जिसमें लिखा है -"बस मेरी किताब के लिंक को फॉलो करें"। मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है कि या तो मनोज मुकुंद नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन झूठ बोल रहा है। مجھے नहीं लगता कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ बोलेंगे... पेंगुइन का कहना है कि किताब पब्लिश नहीं हुई है। लेकिन किताब अमेज़न पर उपलब्ध है। जनरल नरवणे ने ट्वीट किया है, "प्लीज 2023 में मेरी किताब खरीदें।" मुझे पेंगुइन से ज़्यादा नरवणे जी पर भरोसा है। क्या आपको नरवण जी से ज़्यादा पेंगुइन पर भरोसा है? मुझे लगता है कि नरवणे जी ने अपनी किताब में कुछ ऐसी बातें कही हैं जो भारत सरकार और भारत के प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं। जाहिर है, आपको तय करना होगा कि पेंगुइन सच बोल रहा है या पूर्व आर्मी चीफ...
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 10, 2026 08:00:37
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील से प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ नामांतरण को लेकर एक किसान और तहसील कार्यालय के बाबू के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित किसान पिछले दो महीनों से नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होने का इंतज़ार कर रहा था, लेकिन बार-बार तहसील के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी फाइल आगे नहीं बढ़ाई गई। आज परेशान होकर किसान तहसील कार्यालय पहुँचा और बाबू से नामांतरण को लेकर जवाब माँगा। इसी दौरान दोनों के बीच मुंहबाद हो गया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। किसान का आरोप है कि बिना किसी ठोस कारण के उसकी फाइल रोकी जा रही है, जिससे उसे आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तहसील परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामलے की सूचना मिलने पर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुँचे और किसी तरह स्थिति को शांत कराया गया। फिलहाल किसान ने प्रशासन से जल्द नामांतरण कराने की मांग की है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 10, 2026 08:00:22
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर स्ट्रीट डॉग्स को फीडिंग कराने पर विवाद, डॉग्स लवर रचना चौहान पर हमले का एक ओर वीडियो वायरल, डॉग लवर ने पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप, कहा मेरे साथ सबने मारपीट की है,कपड़े तक फट गए, पुलिस ने मेडिकल कराया रिपोर्ट नही लिखी, घटना सीसीटीवी फुटेज भी आया समाने, पड़ोसियों का आरोप है... डॉग लवर रचना ने काफी संख्या में आवारा कुत्ते पाले है, यह कुत्ते आदमखोर हो चुके हैं और अब मोहल्ले वालों पर हमला कर रहे हैं, 20 लोगों पर हमला कर चुके हैं, जब रचना को टोका गया तो वह एफआईआर की धमकी देने लगती, पुलिस से भी डॉगलवर ने रिपोर्ट नही लिखने पर जमकर की बहस, बोली मेरा मेडिकल करवा लिया है, लेकिन रिपोर्ट नही लिख रहे हो, आप दूसरे लोगों से मिल गए हो- डॉग लवर रचना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के 24 बीघा इलाके का मामला।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 07:59:07
Deoria, Uttar Pradesh:खबर देवरिया जिले से है जहां सुरक्षित इंटरनेट दिवस विकास भवन के सभागार में मनाया गया। है। सीडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व जिले के जिला स्तर अधिकारियों के आलावा पत्रकार मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में पुलिस साइबर सेल कर्मी और nic के अधिकारी ने इंटरनेट से हो रही फ्रॉड के बारे जानकारी दिया साथ ही बचाव के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान टीवी स्क्रीन के जरिए कार्यशाला में बैठे लोगों को जानकारी मुहैया कराई गई साथ ही यह बताया गया कि इंटरनेट जितना आपको सुविधा देता है उतना ही हानिकारक हो सकता है और सर्च करने से पहले कई बार सोचना चाहिए। खास करके बैंक के बारे में जानकारी लेने से पहले अपने निकटतम बैंक में जरूर जाना चाहिए। आज इंटरनेट दिवस है… इंटरनेट जिसने दुनिया को आपकी उंगलियों पर ला दिया, लेकिन ज़रा संभल जाइए… क्योंकि एक गलत क्लिक आपकी मेहनत की कमाई को पलक झपकते ही उड़ा सकता है! आज के दौर में ठग भी हो गए हैं हाई-टेक! कभी बनते हैं बैंक अफसर, कभी पुलिस, तो कभी कहते हैं— “आपका अकाउंट बंद हो जाएगा!” याद रखिए— OTP कभी किसी को न बताएं अनजान लिंक पर क्लिक न करें KYC के नाम पर कॉल आए तो सावधान रहें लॉटरी, इनाम और फ्री गिफ्ट का लालच = सीधा फ्रॉड मजबूत पासवर्ड बनाइए, हर ऐप में अलग-अलग पासवर्ड रखिए, और सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सोच-समझकर साझा कीजिए। अगर हो जाए साइबर फ्रॉड— तो डरिए मत, चुप मत बैठिए! तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Feb 10, 2026 07:55:01
Una, Himachal Pradesh:ऊना के सरकारी अस्पताल में सस्ते दामों पर टेस्ट कराने के लिए निजी Krsnaa लैब को खोला गया है जहाँ मरीजों को अस्पताल के अंदर ही सस्ते दामों पर टेस्ट कराने की सुविधा दी जाती है। लैब कर्मचारियों को समय पर सैलरी न मिलने के कारण 9:00 बजे से 12:00 बजे तक हड़ताल की गई, जिससे मरीजों को टेस्ट करवाने में असुविधा हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि सभी प्रकार के टेस्ट अस्पताल लैब में उपलब्ध होंगे ताकि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कर्मचारियों ने बताया कि वे दूर-दराज़ जिलों से आकर काम कर रहे हैं और वेतन देरी के कारण खाने-पीने, किराए और अन्य जरूरतों में परेशानी का सामना कर रहे हैं। वेतन के बारे में कई बार मैनेजमेंट से बात की गई लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। प्रदेश भर के कर्मचारियों ने 9 से 12 बजे तक हड़ताल की, आगे की रणनीति अभी तय की जाएगी।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Feb 10, 2026 07:53:49
New Delhi, Delhi:टेंपो का टायर खोल रहे टेंपो चालक को पीछे से आ रही कार ने मारी टक्कर, टेंपो चालक की मौत लोकेशन - वजीराबाद, नॉर्थ दिल्ली。 स्टोरी -- नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में सड़क किनारे सड़क पर अपने टेंपो का टायर खोल रहे टेंपो चालक को कार ने मारी टक्कर, टेंपो चालक की मौत हो गई। दरअसल वजीराबाद थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के पास में मुख्य सड़क पर टेंपो चलाने वाले विजय के टेंपो टायर में पंचर हो गया। विजय टेंपो को रोककर अपने टेंपो के टायर को खोल रहा था इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई जिसने विजय को टक्कर मार दी और विजय की मौत हो गई। कार चालक दीपक ग्रोवर है जो गाजियाबाद क्षेत्र का रहने वाला है और यह घटना आज मंगलवार सुबह 8:30 बजे के आसपास की है। इसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और दीपक ग्रोवर को हिरासत में भी ले लिया है। मृतक विजय नांगलोई का रहने वाला है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज कर पुलिस ने अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन इस घटना ने फिर से दिल्ली की सड़कों पर हो रहे लगातार एक्सीडेंट की घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि दिल्ली की सड़कों पर हादसे लगातार बढ़ रहे हैं और लोगों की जान भी ले रहे हैं। सड़क पर कोई अन्य दुर्घटना ना हो जाए पुलिस ने भी दोनों गाड़ियों को फिलहाल रिंग रोड से हटाकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जरूरत है सड़क किनारे वाहन खराब होने या पंचर आदि होने पर पूरी सावधानी बरतें।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top