Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110047

वजीराबाद में टेंपो चालक की मौत: पीछे से तेज़ कार ने टक्कर मारी

NANasim Ahmad
Feb 10, 2026 07:53:49
New Delhi, Delhi
टेंपो का टायर खोल रहे टेंपो चालक को पीछे से आ रही कार ने मारी टक्कर, टेंपो चालक की मौत लोकेशन - वजीराबाद, नॉर्थ दिल्ली。 स्टोरी -- नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में सड़क किनारे सड़क पर अपने टेंपो का टायर खोल रहे टेंपो चालक को कार ने मारी टक्कर, टेंपो चालक की मौत हो गई। दरअसल वजीराबाद थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के पास में मुख्य सड़क पर टेंपो चलाने वाले विजय के टेंपो टायर में पंचर हो गया। विजय टेंपो को रोककर अपने टेंपो के टायर को खोल रहा था इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई जिसने विजय को टक्कर मार दी और विजय की मौत हो गई। कार चालक दीपक ग्रोवर है जो गाजियाबाद क्षेत्र का रहने वाला है और यह घटना आज मंगलवार सुबह 8:30 बजे के आसपास की है। इसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और दीपक ग्रोवर को हिरासत में भी ले लिया है। मृतक विजय नांगलोई का रहने वाला है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज कर पुलिस ने अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन इस घटना ने फिर से दिल्ली की सड़कों पर हो रहे लगातार एक्सीडेंट की घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि दिल्ली की सड़कों पर हादसे लगातार बढ़ रहे हैं और लोगों की जान भी ले रहे हैं। सड़क पर कोई अन्य दुर्घटना ना हो जाए पुलिस ने भी दोनों गाड़ियों को फिलहाल रिंग रोड से हटाकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जरूरत है सड़क किनारे वाहन खराब होने या पंचर आदि होने पर पूरी सावधानी बरतें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DPDharmendra Pathak
Feb 10, 2026 09:49:19
Chatra, Jharkhand:चतरा : जिले में रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। हंटरगंज थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में एक महिला के पूर्व पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पूर्व पत्नी को बीच सड़क पर गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। इस गोलीबारी ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग और रंजिश से जुड़ा हुआ है। मृतका 25 वर्षीय पूनम कुमारी के वर्तमान पति योगेंद्र भुइयां ने इस नृशंस हत्या का सीधा आरोप पूनम के पूर्व पति किशोरी भुइयां पर लगाया है। किशोरी भुइयां कुरखेता का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पूनम ने किशोरी को छोड़कर योगेंद्र से विवाह कर लिया था, जिसे लेकर किशोरी लगातार गुस्से में था और पूनम के लिए जी का जंजाल बना हुआ था। योगेंद्र का कहना है कि किशोरी ने रंजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चतरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि यह मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी पूर्व पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 10, 2026 09:48:53
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा परिसर में RJD ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान RJD के नेताओं और विधायकों ने सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश में दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले बिहार में दर्ज हो रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। RJD नेताओं ने दरभंगा की घटना और पटना में नीट की छात्रा से जुड़े मामले का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं और बच्चियाँ सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस-प्रशासन अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 10, 2026 09:48:43
Dungarpur, Rajasthan:राज्य सरकार द्वारा नियुक्त स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता आज डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। दौरे के दौरान गुप्ता ने डूंगरपुर नगरपरिषद में आयोजित स्वच्छता, रुडिप प्रोजेक्ट व जेजेएम को लेकर बैठक में भाग लिया। बैठक में गुप्ता ने रुडिप और निकाय के अधिकारियों की क्लास ली और निर्देश दिए कि सड़कें पहले जैसी चमकती हों, जहां-जहां बिगाड़ा है उसे सुधारें और 7 दिनों के भीतर सुधार न होने पर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर कभी देश और प्रदेश में स्वच्छता की मिसाल था, लेकिन आज पिछड़ चुका है। गंदगी के कारण पर्यटन में कमी आई है; शहर के बगीचों की हालत खस्ताहाल है; 38 फाउंटेन में से सिर्फ 4 चालू हैं; स्ट्रीट लाइटें बंद हैं; कचरा यार्ड में जलाया जा रहा है। गेपसागर झील की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मत्स्यakhेट पर रोकथाम नहीं है। शहर के खाली भूखंड कचरे के ढेर बन चुके हैं और सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी है। उन्होंने नगर निकाय के कर्मचारियों और अधिकारियों को चेतावनी दी कि दुगुनी क्षमता से काम करें; यदि लापरवाही बरती तो दंडित किया जाएगा। ब्रांड एम्बेसडर ने कहा कि अब सिर्फ बातें नहीं, धरातल पर परिणाम चाहिए।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 10, 2026 09:48:10
Alwar, Rajasthan:खेड़ली में वीडियो कॉल बना हादसे की वजह, मारुति वैन पलटी; भाई-बहन सहित चार गंभीर घायल खेड़ली (अलवर) खेड़ली क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां वीडियो कॉल पर बात करते हुए गाड़ी चलाना चार लोगों को भारी पड़ गया। खेरली रेल गांव से आगे टोल नाके के पास एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 21 वर्षीय युवक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार खेरली रेल निवासी मुकेश जाटव हाल ही में एक सेकंड हैंड मारुति वैन खरीदकर लाए थे। शुक्रवार को उनका 21 वर्षीय पुत्र शुभम वैन में अपनी बहन सलोनी तथा मौसी की दो बेटियों नैना और सोनिया को बैठाकर घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान वाहन चलाते समय शुभम वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, जिससे उसका वाहन से नियंत्रण हट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टोल नाके से पहले वैन ने तीन से चार पलटी खाईं और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पास में कार्य कर रहे मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और टेंपू की मदद से उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने शुभम, सलोनी और नैना की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया, जबकि सोनिया का उपचार उप जिला अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस थाने के एसआई मुकेश मीणा अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। इधर हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Feb 10, 2026 09:47:55
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा मीणा हाईकोर्ट परिसर को लेकर विधायक डीडी बैरवा द्वारा विधानसभा में प्रश्न लगाने का मामला. डीडी बैरवा ने कहा मेरा किसी समाज से नहीं कोई बैर. मामले को तूल देने वाले एसटी एससी में डालना चाहते दरार. मौजुद मीणा गुर्जर भाइयों का विवाद खत्म हुआ है. लोगो ने नाराजगी व्यक्त की तो मैने प्रश्न ले लिया वापस. इसे RSS के कुछ लोग तुल दे रहे है और उसकी वजह है तहसीलदार गजानंद मीणा को बचाना चाहते है. दौसा के नांगल प्यारीवास में स्थित मीणा हाईकोर्ट परिसर को लेकर विधायक डीडी बैरवा द्वारा विधानसभा में प्रश्न लगाने के बाद मीणा समाज ने आक्रोश व्यक्त किया तो विधायक ने अपना प्रश्न वापस ले लिया. विधायक ने कहा मेरा उद्देश्य किसी समाज को ठेस पहुंचाना नहीं था मैं सिर्फ इतनी informatie लेना चाहता था कि जिस तरीके से इसके विकास कार्यों में पैसा लगा है तो वह किस तरह से लगा ताकि लोग मुझसे भी विधायक कोष से पैसा मांगते हैं तो मैं उन्हें भी दे सकूं वही डीडी बैरवा ने कहा इस मामले को कुछ RSS के लोग तूल दे रहे है और उसकी वजह है कि वह तहसीलदार गजानन मीणा को इसकी आड़ में बचाना चाहते हैं. पूर्व में बमुश्किल मीणा और गुर्जर भाइयों में विवाद खत्म हुआ तो अब लोग एसटी और एससी में दरार डालने के लिए इस मामले को तूल दे रहे हैं. विधायक डीडी बैरवा इन दोनों मीणा हाईकोर्ट परिसर को लेकर विधानसभा में लगाए गए प्रश्न के अलावा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार के साथ हुई विधायक की तीखी नोंकझोंक और एक महिला पटवारी से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह सुर्खियों में बने हुए हैं.
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Feb 10, 2026 09:46:54
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी- जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारी तेज हो गई हैं.... जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने कलेक्ट्रेट में खरीद व्यवस्थाओं की समीक्षा की.... जिले में 10 मार्च से 37 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू होगी..........जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.... भंडारण के लिए सरकारी के साथ निजी गोदामों को भी चिन्हित करने..... टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी करने और बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए......खरीद प्रक्रिया पूरी तरह टोकन व्यवस्था से होगी........ प्रत्येक खरीद केंद्र पर छाया, पानी, बिजली, नमी मापक मशीन, ड्रायर और क्लीनर जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.......... जिले में एफसीआई, राजफेड, तिलम संघ और नेफेड के कुल 37 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने किसानों से समय पर पंजीयन कर टोकन के माध्यम से गेहूं लाने की अपील की है......
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 10, 2026 09:46:39
Chaka, :Sajad Gani Lone Speech: Jammu and Kashmir budget criticised in Assembly as lacking political imprint and over-regulation. Highlights include a ₹13,000 Cr deficit, LPG cylinders cut to half, 90% central dependence funds, 24,000 outsourced jobs and NOC hassles. Srinagar, Feb 10: Sajad Lone, President of the Jammu and Kashmir Peoples Conference and MLA-Handwara, delivered a critical assessment of the budget, calling it the first budget under complete political oversight since 2018. He described it as a typical bureaucratic budget without the distinctive political imprint usually accompanying an elected government. He questioned why manifesto promises had not translated into allocations and suggested this disconnect would be a recurring point of opposition over the next five years. Lone highlighted a 13,000 crore gap between budget estimates and revised estimates, noting reduced capital investment and a budget where 70% is revenue expenditure and 30% is capital expenditure. He pointed out the territory’s financial dependence on external sources, with only a portion of receipts coming from internal taxes and non-tax sources. He criticised the “great rebate grab” on the six LPG cylinders and calculated the cost against manifesto promises, stating a diluted benefit for economically weaker sections. He questioned the 2 lakh AAY families and 14 lakh BPL now called priority households, and calculated the annual cost of promised benefits versus what was being paid. Lone commented on how funds were shifted from one set of poor to another and criticized the reliance on diesel rebates and the outsourcing of 24,000 jobs, arguing this was done to benefit private interests and would be detrimental without social security nets. He criticized centralized NOCs and the bureaucratic control over permissions, arguing that NOC culture fuels corruption. Although acknowledging some positives like e-office, he warned that over-regulation could deter investment and hinder development in tourism and horticulture. He urged deregulation and decentralization to attract investors, arguing that market forces should decide the fate of homestays and that the government should not micromanage. The speech concluded with a call for structural reforms to attract investment and reduce regulatory bottlenecks.
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Feb 10, 2026 09:46:27
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 10, 2026 09:45:48
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह बाइक से घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो जाने से गांव में मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक, चुर्खी थाना क्षेत्र के बम्हौरा गांव निवासी रामदेव सिंह (55 वर्ष) सोमवार की देर शाम बाइक से अटरिया से घर लौट रहे थे। बताया गया कि वह अटरिया में एक मंडप समारोह में खाना खाने गए थे। लौटते समय चुर्खी-मुसमरिया मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चुर्खी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि रामदेव खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। भैया बहुत मेहनती थे, खेती से ही परिवार का खर्च चलाते थे। घर लौटते वक्त ये हादसा हो गया अब परिवार का सहारा छिन गया। उनके परिवार में पत्नी रामसुखी और तीन बेटे हैं। भाई की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर घटना की तहकीात की जाएगी। बाइट:- अजयपाल सिंह-- मृतक का भाई
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 10, 2026 09:45:31
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दहेज की मांग से आहत होकर शादी से महज 24 घंटे पहले एक युवती ने ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सरायअकिल थाना क्षेत्र के जवाहरगंज गांव का है। यहां फूलचंद्र की बेटी सिंपी की शादी 10 फरवरी को उजहिनी गांव निवासी अनिल कुमार से तय थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, घर में खुशी का माहौल था。 आरोप है कि 9 फरवरी को अनिल कुमार ने फोन कर सिंपी को मिलने बुलाया और दहेज में सोने की चेन, तीन लाख रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन की मांग रखी। सिंपी ने मंगेतर से हाथ जोड़कर कहा कि उसके पिता इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नहीं हैं। परिजनों के मुताबिक, इस पर आरोपी मंगेतर ने कहा कि जब हैसियत नहीं थी तो सरकारी नौकरी वाला लड़का क्यों पसंद किया। इस बात से मानसिक तौर पर टूट चुकी सिंपी घर लौटी और जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्रयागराज ले गए, जहां इलाज के दौरान सिंपी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। मामले में आरोपी मंगेतर ने अलग बयान देते हुए कहा है कि मृतका का किसी अन्य युवक से संबंध था और उसी युवक ने फोन कर शादी न करने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 09:41:07
Madhwamai, Uttar Pradesh:

शाहजहांपुर में ध्यान साधना का महाकुंभ

श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम का स्वर्ण जयंती समारोह 'बसंत उत्सव 2026' से गूंजेगी आध्यात्मिक चेतना 12 फरवरी से 2 मार्च तक पांच चरणों में होगा आयोजन 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर की धरती केवल ऐतिहासिक और अमर शहीदों की स्मृतियों की ही वाहक नहीं रही है, बल्कि यह आध्यात्मिक चेतना की भी एक उज्ज्वल प्रयोगशाला रही है। यह हम सब के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 1945 में इसी पुण्यभूमि पर महात्मा रामचन्द्र जी महाराज ने श्री रामचन्द्र मिशन की स्थापना की थी। यह स्थापना मात्र एक संस्था का जन्म नहीं था बल्कि मानव हृदय को आत्मबोध की ओर ले जाने वाला एक आध्यात्मिक आंदोलन था जिसने निरंतर विस्तार पाया और आज विश्व के 164 देशों में श्री रामचन्द्र मिशन के केंद्र हैं। वर्ष 1976 में शाहजहांपुर में महात्मा रामचन्द्र जी महाराज (बाबूजी) ने अपने गुरु फतेहगढ़ के महात्मा रामचन्द्र जी महाराज (लालाजी) की स्मृति में मिशन के प्रथम आश्रम की स्थापना की थी। यह आश्रम साधकों के लिए साधना, सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना के विकास का स्थायी केंद्र बना। यह आश्रम केवल ईंट-पत्थरों की संरचना नहीं, बल्कि अनगिनत आत्माओं के अंतर्मन को शांति, प्रेम और सौहार्द से आलोकित करने वाला आध्यात्मिक तीर्थ बन गया। अब यह आश्रम अपनी स्वर्ण जयंती की देहरी पर खड़ा है-पचास वर्षों की साधना, सेवा और संकल्प की गौरवशाली कथा को समेटे हुए इस ऐतिहासिक अवसर पर आश्रम का वृहद स्तर पर जीर्णोद्धार किया गया है। आश्रम की पचास वर्षों की स्वर्णिम यात्रा के पूर्ण होने पर श्री रामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष और पूज्य गुरुदेव कमलेश डी पटेल (दाजी) के सानिध्य और मार्गदर्शन में स्वर्ण जयंती समारोह 'बसंत उत्सव 2026' का आयोजन किया जा रहा है।

12 फरवरी से उत्सव का शुभारंभ

श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में 12 फरवरी से 2 मार्च तक पांच चरणों में 'बसंत उत्सव 2026' का आयोजन किया जा रहा है।

पांच चरणों में होगा उत्सव बसंत उत्सव पांच चरणों आयोजित किया जा रहा है प्रत्येक चरण में देश विदेश से करीब पांच हजार लोग सहभागिता कर आध्यात्मिक विकास के वाहक बनेंगे। पहला चरण 12 फरवरी से 14 फरवरी, दूसरा चरण 16 फरवरी से 18 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी से 22 फरवरी, चौथा चरण 24 फरवरी से 26 फरवरी तथा पांचवा चरण 28 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। इस तरह 20 दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महाकुंभ में लगभग 25 से 30 हजार लोगों के यहां पहुंचने की संभावना है। अभ्यासियों के ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं बाहर से आने वाले अभ्यासियों के ठहरने की व्यवस्था आश्रम परिसर और विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउस में की गई है। सभी अभ्यासियों के भोजन की व्यवस्था आश्रम परिसर में रहेगी। आवागमन की व्यवस्था बाहर से आने वाले अभ्यासियों के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से आश्रम लाने और वापस पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। 24 घंटे मिशन के स्वंय सेवक रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। साथ ही लखनऊ हवाई अड्डा, दिल्ली हवाई अड्डा, लखनऊ रेलवे स्टेशन पर भी किसी अभ्यासी को असुविधा न हो इसके लिए मिशन के स्वंय सेवक मौजूद रहेंगे।

 

0
comment0
Report
Feb 10, 2026 09:36:35
Narpat Nagar, Uttar Pradesh:मदरसों से दीनी तालीम लेकर गुलज़ार हुए लोग मदरसे दीन के किले प्रोफ़ेसर फारूख मियां नगर पंचायत नरपत नगर दूंदावाला स्थित मदरसा दारुल उलूम साबरिया मखदूम ए मिल्लत में सालाना उर्स ए जियाई आमानी व मखदूम ए मिल्लत कॉन्फ्रेंस के मौके पर जश्ने दस्तार हिफ्ज़ की गई। जिसमें खुसूसी आमद सूफी अशशाह प्रोफ़ेसर फारूख मियां सरकार ने अपनी तकरीर में कहा कि ये दीन के किले हैं यहां दीन के सिपाही बनते जो दीन वा दुनिया की खिदमत करते है।ओर कहा दीन के साथ तरबियत बहुत अहम मकाम रखती है, बिना तरबियत के दीन न मुकम्मल है । ओर शायर मोहम्मद शरिक फारूकी ने हुजूर की शान में नात पढ़ी और दिल्ली से आए मौलाना आरफीन अजहरी ने कहा कि दुनिया में तरक्की चाहते हो तो अपने बड़ों का अदब करो दुनिया तुम्हारे कदम चूमेगी। हाफ़िज़ मोहम्मद आतिफ साबरी जादोपुर बरेली शरीफ,हाफ़िज़ ,हाफ़िज़ जाने आलम साबरी, भोजपुर मुरादाबाद,हाफ़िज़ दिलशाद साबरी, दिल्ली, हाफ़िज़ मोहम्मद अजीर साबरी भोजपुर हाफ़िज़ मोहम्मद हसन साबरी बरेली शरीफ,हाफ़िज़ ज़िया उल मुस्तफा साबरी जादोपुर बरेली शरीफ, आदि की दस्तार बंदी हुई। अंत में मदरसा मोहतमिम क़ारी आमिल नसीम साबरी ने बाहर से मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और मुल्क वा मिल्लत के लिए दुआ कराई। इस मौके पर उस्ताद क़ारी गुलाम मुर्तजा नईमी,मौलाना गुलफाम, मौलाना अज़हर, क़ारी तस्लीम,क़ारी इकबाल, मौलाना गुलाम मोहिउद्दीन, मौलाना तहसीन साबरीहाफ़िज़ आरिफ,हाफ़िज़ मुराद,हाफ़िज़ असगर, हाजी इब्ने अली नूरी हाशिम साबरी आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top