Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Koraput764020
कोरापुट से केरला तक 105 किलो गांजे की तस्करी; आंध्र सीमा पर पकड़े गए दो आरोपी
NSNiroj Satapathy
Nov 17, 2025 10:48:02
Koraput, Odisha
କୋରାପୁଟ - ଓଡ଼ିଶାର ବଲାଙ୍ଗୀର ରୁ କେରଳ କୁ ଚୋରା ଚାଲାଣ ହେଉଥିବା ୧୦୫ କିଲୋ ଗଞ୍ଜେଇ ଆନ୍ଧ୍ର ର ବାଥେଲି ଠାରେ ଆନ୍ଧ୍ର ପୋଲିସ ଦ୍ଵାରା ଜବତ। କାର ସହ ଦୁଇ ଅଭିଯୁକ୍ତ ଗିରଫ。
93
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HHHarvinder Harvinder
Nov 17, 2025 12:50:15
Mahendragarh, Haryana:महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में बीती रात दो बिना नंबर की सफेद बोलेरो में सवार हथियारबंद बदमाशों ने चार वारदातों को अंजाम देकर पूरे क्षेत्र में आतंक फैला दिया। शाम 8 बजे से लेकर आधी रात तक बदमाश बेखौफ क्षेत्र में घूमते रहे। टोल प्लाजा, ढाबा, पेट्रोल पंप और शहर की नरेश वाली गली तक जहां-जहां बदमाश पहुंचे, वहां दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। सबसे गंभीर बात यह रही कि आखिरी वारदात नांगल चौधरी थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन पुलिस घटनाओं के दौरान कहीं नजर नहीं आई। पहली वारदात — सिरोही बहाली टोल प्लाज़ा पर हमला बदमाशों ने सबसे पहले सिरोही–बहाली टोल प्लाज़ा पर अचानक धावा बोला। टोल बूथों को निशाना बनाकर जोरदार तोड़फोड़ की गई। हमले में एक टोलकर्मी घायल हो गया। हमारे सामने 8–10 लोग बोलेरो से उतरे और सीधे बूथ पर हमला शुरू कर दिया। एक कर्मचारी को गंभीर चोट आई है। पुलिस को फोन किया, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती सब भाग चुके थे। इतनी बड़ी वारदात के बाद भी सुरक्षा बंदोबस्त शून्य रहे। बाइट - टोल मैनेजर दूसरी वारदात — ढाबा संचालक से मारपीट, तोड़फोड़ और लूट इसके बाद बदमाश पास के एक ढाबे पर पहुंचे, जहां संचालक के साथ जमकर मारपीट की गई। बदमाशों ने ढाबे में भीषण तोड़फोड़ की और गल्ले से नकदी उठाकर ले गए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे ढाबे पर ऐसा हमला हो सकता है। चार-पांच लोग उतरे और मुझे पीटना शुरू कर दिया। गल्ला तोड़कर पैसे ले गए। दुकान का सामान तबाह कर दिया। पुलिस को फोन किया पर पुलिस आधा घंटा बाद पहुंची बाइट - ढाबा संचालक तीसरी वारदात — पेट्रोल पंप पर हमला कुछ ही देर बाद बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर भी धावा बोला। मशीनों और खिड़कियों में तोड़फोड़ की गई। कर्मचारी अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर छिप गए। चौथी वारदात — नरेश वाली गली में फायरिंग, थाने से मात्र 200 मीटर पर दहशत बदमाश यहीं नहीं रुके। नांगल चौधरी पुलिस थाने से केवल 200 मीटर दूरी पर स्थित नरेश वाली गली में वही बोलेरो देखी गई। अचानक फायरिंग की आवाजें गूंजीं और इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने यहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की, जिससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। इन चारों वारदातों के बाद पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोग लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे। लेकिन जब पुलिस से इस मामले में प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो पुलिस ने पूरे मामले पर बोलने से साफ इनकार कर दिया। यह चुप्पी लोगों का गुस्सा और बढ़ा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूरी रात बदमाश खुलेआम तांडव करते रहे और पुलिस “कुंभकर्णी नींद” में सोई रही। लोगों ने पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने, रात्रि गश्त बढ़ाने और बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Nov 17, 2025 12:49:50
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव की प्रतिष्ठित पाश कॉलोनी में रहने वाली 70 वर्षीय सेवानिवृत्त नर्स को ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि एक अनजान व्हाट्सऐप कॉल उनकी ज़िंदगी की जमा-पूंजी निगल जाएगी। अमेरिका में जीवन का बड़ा हिस्सा बीताने के बाद वह अपने शहर लौटी थीं, सुकून से आगे की ज़िंदगी बिताने के लिए। लेकिन इंटरनेट की दुनिया में पनप रहे साइबर ठगों ने उनका भरोसा ही तोड़ दिया। एक दिन अचानक उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप कॉल आया। सामने एक शख्स, खुद को CBI अधिकारी बताते हुए बोला आपके आधार कार्ड का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। मामला गंभीर है। आपकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। बुजुर्ग महिला घबरा गईं। उम्र, अकेलापन और सरकारी कार्रवाई का भय बस इतना पर्याप्त था कि वह ठगों के जाल में फँसती चली गईं ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल पर एक फर्जी डिजिटल कोर्ट दिखाया—एक नकली जज, नकली प्रतीक और सफेद नकली दीवारें। जज की तरह दिखने वाला व्यक्ति बोला यदि आप निर्दोष हैं, तो जांच पूरी होने पर आपकी राशि और 30% अतिरिक्त वापस कर दी जाएगी।यह झूठा आश्वासन उस बुजुर्ग महिला के मन में विश्वास पैदा करने के लिए काफी था। डरے-सहमे मन से महिला ने अपने बैंक और ऑनलाइन पेमेंट माध्यमों से लगभग 80 लाख रुपये उन खातों में भेज दिए, जिन पर ठगों ने निर्देश दिया था। उन्हें लगा वे किसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी की मदद कर रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद जब न कोई वापसी हुई, न कोई कॉल उठा—तभी उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ महिला ने तुरंत शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया— महिला लंबे समय तक यूएसए में नर्स रहीं और वहीं से सेवानिवृत्ति के बाद राजनांदगांव लौटी थीं। मामले की गहन विवेचना जारी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने आम लोगो को आगाह करते हुए बताया कि साइबर ठगों का नया तरीका है डिजिटल अरेस्ट यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि साइबर ठग अब डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन कोर्ट, “सीबीआई/एनआईए ऑफिसर” जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर बेहद संगठित तरीके से लोगों को डराकर ठग रहे हैं। ऐसे कॉल आएं तो तुरंत सावधान रहें कोई भी सरकारी एजेंसी व्हाट्सऐप, वीडियो कॉल या चैट पर जांच नहीं करती। न कोई डिजिटल कोर्ट होता है और न ऑनलाइन जज ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Nov 17, 2025 12:49:29
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Nov 17, 2025 12:49:14
0
comment0
Report
MVManish Vani
Nov 17, 2025 12:48:55
Jobat, Madhya Pradesh:वीडियो कॉल से कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र की पोषणयुक्त भोजन जानकारी, बहाने सुनकर लगाई फटकार, कार्यकर्ता का दो-दो दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश जब कलेक्टर नीतू माथुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की वीडियो कॉल पर आंगनबाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की जानकारी ली तब कार्यकर्ता का झूट वीडियो कॉल पर पकड़ा गया,एक अनोखा नजारा देखने को मिला, वीडियो कॉल के ज़रिए की गई इस अचानक जांच में बच्चों की संख्या कम नजर आई, गुणवत्ता हैं नाश्ता देने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो-दो दिन का वेतन काटा, मीनू अनुसार नाश्ता नहीं देने पर समूह को हटाने के निर्देश दिया, साथ ही जवाबदार अधिकारी पर प्रथक से कार्रवाई के निर्देश दिए आलीराजपुर कलेक्टर का यह सख्त और पारदर्शी अंदाज लोगों में खूब ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर नागरिकों ने कहा कि ऐसे अफसर ही सिस्टम बदल सकते हैं…
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Nov 17, 2025 12:48:35
Katni, Madhya Pradesh:खेत में लगी आग से किसान की मौत,पत्नी की हालत गंभीर पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरिया गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग दंपति के अस्थाई मकान में अचानक आग लगने से पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 60 वर्षीय किसान ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पन्ना जिले बिहरिया निवासी श्यामले सिंह उम्र 60 वर्ष अपनी पत्नी सिया बाई बीते 14-15 नवंबर की रात को अपने खेत में बने अस्थाई मढ़ैया में रखवाली कर रहे थे। मृतक किसान के बेटे सुनील सिंह ने बताया कि देर रात अस्थाई मकान के आस-पास रखे धान के पैरे में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसने तुरंत ही अस्थाई मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर सो रहे दंपति बुरी तरह से झुलस गए। आग की लपटें और रोशनी देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों पति-पत्नी को आग की चपेट से बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। रीठी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत कटनी जिला अस्पताल, कटनी रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में करीब 36 घंटे तक चले इलाज के बाद, किसान श्यामले सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, उनकी पत्नी सिया बाई की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। अस्पताल चौकी पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। बाइट - सुनील सिंह मृतक का बेटा
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Nov 17, 2025 12:48:18
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के कैमोर में कार जलाने की सनसनीखेज वारदात! कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात सामने आई है। भाटिया मोहल्ला निवासी सानुल भारती की कार को देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि भाटिया मोहल्ला के सानुल भारती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी कार घर के बाहर खड़ी थी, इसी दौरान कुछ अज्ञात आरोपी आए और कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Nov 17, 2025 12:47:13
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Nov 17, 2025 12:47:00
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top