Back
खेत की आग से किसान की मौत,पत्नी की हालत भी गंभीर
NCNITIN CHAWRE
Nov 17, 2025 12:48:35
Katni, Madhya Pradesh
खेत में लगी आग से किसान की मौत,पत्नी की हालत गंभीर
पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरिया गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग दंपति के अस्थाई मकान में अचानक आग लगने से पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 60 वर्षीय किसान ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
पन्ना जिले बिहरिया निवासी श्यामले सिंह उम्र 60 वर्ष अपनी पत्नी सिया बाई बीते 14-15 नवंबर की रात को अपने खेत में बने अस्थाई मढ़ैया में रखवाली कर रहे थे। मृतक किसान के बेटे सुनील सिंह ने बताया कि देर रात अस्थाई मकान के आस-पास रखे धान के पैरे में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसने तुरंत ही अस्थाई मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर सो रहे दंपति बुरी तरह से झुलस गए। आग की लपटें और रोशनी देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों पति-पत्नी को आग की चपेट से बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। रीठी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत कटनी जिला अस्पताल, कटनी रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में करीब 36 घंटे तक चले इलाज के बाद, किसान श्यामले सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, उनकी पत्नी सिया बाई की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। अस्पताल चौकी पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।
बाइट - सुनील सिंह मृतक का बेटा
104
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KJKamran Jalili
FollowNov 17, 2025 14:34:010
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 17, 2025 14:33:520
Report
HBHemang Barua
FollowNov 17, 2025 14:31:370
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowNov 17, 2025 14:31:280
Report
RSRahul shukla
FollowNov 17, 2025 14:31:080
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 17, 2025 14:30:50Raipur, Chhattisgarh:Guest 8.30
के एस चौहान, बीजेपी (टीम)
धनंजय ठाकुर, कांग्रेस (स्टूडियो)
केके शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार टीम
0
Report
0
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 17, 2025 14:30:190
Report
NKNished Kumar
FollowNov 17, 2025 14:23:2776
Report
ADAnup Das
FollowNov 17, 2025 14:22:4790
Report
81
Report
RZRajnish zee
FollowNov 17, 2025 14:22:25116
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 17, 2025 14:21:2445
Report
HBHemang Barua
FollowNov 17, 2025 14:21:02Noida, Uttar Pradesh:CHARKHI DADRI (HARYANA): BHUPINDER SINGH HOODA (HARYANA LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP & CONGRESS LEADER) ON BIHAR ASSEMBLY POLL RESULTS 2025
62
Report
KAKapil Agarwal
FollowNov 17, 2025 14:20:4978
Report