Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jagatsinghpur754141
अनु गर्ग का Paradip दौरा: ब्लू फ्लैग बीच और विकास पर जोर
NBNARAYAN BEHERA
Feb 13, 2026 08:52:41
Paradeep, Odisha
Paradip: Odishā sarkār ke mukhya sashan sachiv anu garg ne Paradip port kṣhetra me do dinon kā daura kiya. Unhōnne Paradip ke vividh pariyojanāon ke bāre me jānkarī di aur nāgarik suvidhāon ko badhāne par zor dene kā sandesh diyā. Is daura ke dauran Paradip ke nāgriya vyavasthā, Paradip Refinery, Plastic Park, Port sabhāon kā mukhya adhikārī ātma-sammēlan me bhag līkha. Aage Paradip ki dakṣhatā ko dūguna karne par charchā hogī aur Paradip ke dwārā Blue Flag beach kā nirmāṇ jald hoga, jisse sārājanik pörashan aur paryatan me sudhār āvegā. Akhirs me mukhya sashan sachiv ne sabhi adhikārīyon ko is par yathāsambhav kṙtiyāen banā­ne ki salāh di. Paradip se nārāyaṇ behera (JE Media) dwārā samārthoṇ me khabar di gaī.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KRKishore Roy
Feb 13, 2026 10:31:35
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 13, 2026 10:31:03
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में कथित ‘अश्लील डांस’ वीडियो केस में नया मोड़, आरोपी ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में कथित अश्लील डांस के वायरल वीडियो को लेकर दर्ज मुकदमे में अब नया मोड़ आ गया है। मामले में नामजद आरोपी नौशाद पुंडीर शुक्रवार को सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। गौरतलब है कि गांव में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अपराध संख्या 61/26 थाना फतेहपुर में दर्ज इस मामले में नौशाद पुंडीर और एक अन्य आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। वीडियो को ‘बार बालाओं के डांस’ से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। शिकायत पत्र में नौशाद ने बताया कि छह फरवरी की रात वह गांव निवासी मुस्तकीम पुत्र शकील के यहां आयोजित अक़ीक़ा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके मुताबिक कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक और सामाजिक था। वह रात करीब 11:30 बजे पहुंचे, जहां पहले से डीजे चल रहा था। इसी दौरान किन्नर समाज के कुछ लोग शगुन मांगने के लिए कार्यक्रम में आए और डीजे की धुन पर नृत्य करने लगे। नौशाद का आरोप है कि इसी दौरान का वीडियो नौ फरवरी का बताकर कुछ राजनीतिक द्वेष रखने वाले लोगों ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उनका कहना है कि वीडियो को भ्रामक तरीके से ‘बार बालाओं का डांस’ बताकर प्रचारित किया गया, जिससे उनकी और उनके परिवार की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इसे चुनावी रंजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस ने उनके और उनके भतीजे गुलफान के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की, जिससे उन्हें सामाजिक रूप से अपमानित होना पड़ा। नौशाद ने मांग की है कि मामले की जांच किसी राजपत्रित अधिकारी या स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए और वीडियो को गलत ढंग से प्रचारित करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 13, 2026 10:30:46
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जनपद के ओबरा इलाके में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ओबरा थाना पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान विष्णु हरि उपाध्याय के रूप में हुई थी, जिनकी 7 फरवरी की दरम्यानी रात पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी ने ऑफिस से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया और पहचान छिपाने के लिए CCTV सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया। पूरी कार्रवाई सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। मामला ओबरा थाना क्षेत्र स्थित गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर का है, जहां 7 फरवरी की रात कंपनी निदेशक के चाचा विष्णु हरि उपाध्याय बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी श्रवण सिंह उर्फ श्रवण गोंड चारदीवारी फांदकर अंदर घुसा और सोते हुए उपाध्याय के सिर पर पत्थर से तीन–चार वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने मृतक से चाबियों का गुच्छा लिया, ऑफिस खोला और दराज से 6500 रुपये नकद व मोबाइल निकाल लिया। सबूत मिटाने के लिए CCTV कैमरा तोड़ा और मॉनिटर व प्रिंटर पास के नाले में झाड़ियों के नीचे छिपा दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। 12 फरवरी की देर रात मुखबिर की सूचना पर बग्घा नाला ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पहले इसी कंपनी में तकनीशियन था, नौकरी से निकाले जाने और मृतक द्वारा डांटे जाने से रंजिश पाल बैठा था और इसी बदले की आग में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, नकदी, HP प्रिंटर और लेनोवो मॉनिटर बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को जेल भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Feb 13, 2026 10:30:29
Karnaprayag, Uttarakhand:ओली में आज से चार दिवसीय विंटर कार्निवल 2026 का आगाज हो गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली में विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमकीडा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली की पावन एवं मनोहारी धरती पर Auli Winter Carnival2026 का शुभारम्भ करते हुए कहा कि आप सबके बीच उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट संकल्प के परिणामस्वरूप उत्तराखंड को विश्वस्तरीय शीतकालीन पर्यटन Destination के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी है। 16 फरवरी को ओली विंटर कार्निवल का समापन किया जाएगा। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और साहसिक समभावनाओं का अद्वितीय संगम है। समुद्र तल से 2500 से 3050 मीटर की ऊँचाई पर स्थित औली, अपने विस्तृत प्राकृतिक ढलानों, ओक और देवदार के वनों तथा नंदा देवी, कामेत और माना जैसे हिमालयी शिखरों के दिव्य दृश्यों के कारण भारत का प्रमुख Winter Destination बन चुका है। यहाँ की भौगोलिक संरचना और अनुकूल जलवायु इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाती है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 13 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित इस Winter Carnival में अनेक गतिविधियां संचालित होंगी। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोककलाओं की प्रस्तुतियाँ भी इस आयोजन को एक अद्वितीय उत्सव बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित करेगा, होमस्टे और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देगा तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा। हमारा उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि औली को एक स्थायी Winter Sports Hub के रूप में विकसित पहिचान मिलेगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार स्तंभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शीतकालीन पर्यटन को वर्षभर के पर्यटन चक्र में समाहित कर हम उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। यह पहल Vocal for Local और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की भावना को भी सशक्त करेगी। पर्यटन मंत्री ने Winter Carnival के आयोजन के लिए बधाई देता हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि Auli Winter Carnival 2026 उत्तराखंड को वैश्विक मानचित्र पर सुदृढ़ पहचान दिलाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रमुख घोषणाओं के अनुसार औली में विंटर कार्निवल का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा। अप्रैल 2026 में भारतीय सेना के साथ सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजन प्रस्तावित है जिसमें हेलंग से उग्गम, रूद्रनाथ, मंडल होते हुए उखीमठ तक कुल 91 किमी ट्रेल होगा। आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन के सफलता के पश्चात नीति घाटी में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन 31 मई को किया जाएगा जिसमें रिमखिम से नीति होकर मलारी तक कुल 75 किमी अल्ट्रामैराथन एवं मलारी से नीति होकर मलारी तक कुल 42 किमी मैराथन होगी। विदेशी प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास भी चल रहे हैं। जून 2026 में भारतीय सेना के साथ मिलकर बद्रीनाथ एवं माणा में देवभूमि कल्वरल फेस्टिवल के द्वितीय संस्करण का आयोजन प्रस्तावित है। वित्तीय वर्ष 80 के दशक में कुमाऊँ से गढ़वाल के मध्य होने वाली हिमालयन कार रैली को 2026 में पुनः आयोजित किया जाएगा। पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु गत माह एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया गया है जिसका कैलेंडर इवेंट की तरह हर साल आयोजित किया जाएगा। पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत केदारनाथ और हेमकुण्ड रोपवे का निर्माण इस वर्ष से होना प्रस्तावित है। रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। औली स्थित रोपवे की शीघ्र मरमत की जाएगी। कार्निवल के दौरान स्कीइंग, साहसिक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनी और नन्दा देवी डोली का मंचन भव्य रहा।
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 10:27:08
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकोली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब काली नदी से सटे एक तालाब में विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस खूंखार मगरमच्छ ने पानी पीने आईं दो गायों पर हमला कर उन्हें अपने जबड़े में दबोच लिया था, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद गायों को उसके चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हापुड़ रेंजर ने विशेष टीम का गठन कर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ताकि मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके।
1
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 13, 2026 10:24:38
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। चर्चित प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच कर रही पुलिस को आखिरकार एफएसएल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। बीती रात रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई और वरिष्ठ अधिकारी लगातार रिपोर्ट का परीक्षण करने में जुटे रहे। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान स्वयं अधिकारियों के साथ रिपोर्ट पर मंथन करते रहे। उनके साथ डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल, एसीपी एवं एसआईटी प्रमुख छवि शर्मा भी मौजूद रहे। रिपोर्ट की गंभीरता को देखते हुए इसे मेडिकल ओपिनियन के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया है। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां प्रिंसिपल डॉ. बी. एस. जोधा के साथ करीब एक घंटे तक विस्तृत चर्चा की। सूत्रों के अनुसार एफएसएल द्वारा विसरा जांच की रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है, जिस पर अब विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। हालांकि फिलहाल मीडिया के सामने रिपोर्ट की सामग्री का खुलासा नहीं किया गया है। डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल ने पुष्टि करते हुए कहा कि रिपोर्ट कल रात प्राप्त हुई है और उसे मेडिकल ओपिनियन के लिए भेजा गया है। मेडिकल बोर्ड की राय आने के बाद ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। बाईट01 विनीत बंसल डीसीपी वेस्ट एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि पिछले 16 दिनों से मामले में गहन अनुसंधान किया जा रहा है और अब जांच निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। बाईट02 छवि शर्मा एसीपी वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बी. एस. जोधा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर और उनके अधिकारी उनसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की राय तैयार की जा रही है और संभावना है कि कल शाम तक मेडिकल ओपिनियन पुलिस को सौंप दिया जाएगा। बाईट03 डॉ BS जोधा प्रिंसिपल डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज इस मामले में शहरभर में चर्चाएं जारी हैं और सभी की नजरें अब मेडिकल बोर्ड की अंतिम राय पर टिकी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि विशेषज्ञों की रिपोर्ट मिलते ही पूरे प्रकरण का तथ्यात्मक खुलासा किया जाएगा।
0
comment0
Report
OSONKAR SINGH
Feb 13, 2026 10:21:53
Indore, Madhya Pradesh:चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में ट्रैक्टर से दबाकर किशोर की मौत। चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुपैली में गुरुवार को दंगल की तैयारी के दौरान हेलीपेड निर्माण कार्य में बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-लेवलर से मैदान को समतल करते समय नाबालिग अभिनंदन (13 वर्ष) की पहिए में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और शव को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार गांव में हर वर्ष की भांति भव्य दंगल का आयोजन किया जाता है। इस बार एक नामी पहलवान के हेलीकॉप्टर से आने की सूचना के चलते कार्यक्रम स्थल पर हेलीपेड तैयार किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अभिनंदन लेवलर पर बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि अभिनंदन पास के विद्यालय में पढ़ने गया था। वहीं से उसे बुलाकर ट्रैक्टर पर बैठाया गया। उन्होंने पूरी घटना के लिए चालक को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद चालक और ट्रैक्टर मालिक ने मिलीभगत कर शव को छिपाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि शव को करीब 500 मीटर दूर ले जाकर स्कूल के पास रखी गिट्टी में फेंक दिया गया और आरोपी फरार हो गए। मामला उस समय और गरमा गया जब परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि बिना विधिवत पंचनामा किए शव को निजी वाहन से ले जाने की कोशिश की गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने रुपैली से मेन रोड को जाने वाली सड़क पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) मऊ मौके पर पहुंचे। राजापुर पुलिस के साथ पहाड़ी व सरघुवा थानों की फोर्स तैनात रही। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति शांत हुई और जाम समाप्त कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Feb 13, 2026 10:21:39
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में 22 फरवरी को 'वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर' का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर कपूरथला कैंपस स्थित 'उत्थान ऑडिटोरियम' में आयोजित होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया कुमारी राय ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना और पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभान्वित करना है। शिविर में निर्धन वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों, श्रमिक और अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि तहसील स्तर पर भी विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर उनके आवेदन लिए जा सकें। जो लोग तहसील स्तर पर आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 22 फरवरी को आयोजित इस मेगा शिविर में आकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह पहल समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Feb 13, 2026 10:21:22
Shahdol, Madhya Pradesh:एंकर- गोहपारू स्थित आदिवासी कन्या आश्रम छात्रावास की छात्राएं करीब 50 किलोमीटर का सफर तय कर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अधीक्षिका को हटा दिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं। मामाला शहडोल जिले के गोहपारू स्थित आदिवासी कन्या आश्रम छात्रावास का है, जहां कक्षा 6 और 8 की छात्राएं कथित प्रताड़ना से परेशान होकर सीधे कलेक्टरेट पहुंच गईं। छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में उनसे जबरन टॉयलेट साफ करवाया जाता था, खाना बनवाया जाता था और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाती थी। विरोध करने पर उन्हें धमकाया भी जाता था। करीब 50 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर छात्राओं ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा से शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अधीक्षिका सावित्री सिंह को हटा दिया है और उनकी जगह श्रीमती बाबी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही छात्रावास में पदस्थ एक महिला चपरासी को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए बुढार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। अब सवाल यह है कि जांच में क्या सामने आता है और छात्राओं को कब तक न्याय मिल पाता है। फिलहाल प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Feb 13, 2026 10:21:09
Danapur, Bihar:पटना के फुलवारी शरीफ में 12वीं कक्षा की छात्रा की छत से गिरकर हुई मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। घटनास्थल पर Patna के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा खुद पहुंचे और कई पुलिस पदाधिकारियों के साथ कोचिंग संस्थान में बारीकी से जांच की। एसएसपी ने बताया कि कल छात्रा का शव इमारत के नीचे मिला था। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिकी में हत्या और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट किया जाएगा कि घटना का वास्तविक कारण क्या है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में छात्रा के गिरने का दृश्य सामने आया है, जिसमें पास में एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है। इस पहलू की भी जांच की जा रही है। हालांकि एसएसपी ने कहा कि जिस स्थान पर पुलिसकर्मी खड़े थे, वह इमारत से कुछ दूरी पर था। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। दुष्कर्म के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। बाइट एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top