Back
औली विंटर कार्निवल 2026 से उत्तराखंड की शीतकालीन पर्यटन पहचान मजबूत
JPJitendra Panwar
Feb 13, 2026 10:30:29
Karnaprayag, Uttarakhand
ओली में आज से चार दिवसीय विंटर कार्निवल 2026 का आगाज हो गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली में विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमकीडा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली की पावन एवं मनोहारी धरती पर Auli Winter Carnival2026 का शुभारम्भ करते हुए कहा कि आप सबके बीच उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट संकल्प के परिणामस्वरूप उत्तराखंड को विश्वस्तरीय शीतकालीन पर्यटन Destination के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी है। 16 फरवरी को ओली विंटर कार्निवल का समापन किया जाएगा। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और साहसिक समभावनाओं का अद्वितीय संगम है। समुद्र तल से 2500 से 3050 मीटर की ऊँचाई पर स्थित औली, अपने विस्तृत प्राकृतिक ढलानों, ओक और देवदार के वनों तथा नंदा देवी, कामेत और माना जैसे हिमालयी शिखरों के दिव्य दृश्यों के कारण भारत का प्रमुख Winter Destination बन चुका है। यहाँ की भौगोलिक संरचना और अनुकूल जलवायु इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाती है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 13 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित इस Winter Carnival में अनेक गतिविधियां संचालित होंगी। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोककलाओं की प्रस्तुतियाँ भी इस आयोजन को एक अद्वितीय उत्सव बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित करेगा, होमस्टे और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देगा तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा। हमारा उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि औली को एक स्थायी Winter Sports Hub के रूप में विकसित पहिचान मिलेगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार स्तंभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शीतकालीन पर्यटन को वर्षभर के पर्यटन चक्र में समाहित कर हम उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। यह पहल Vocal for Local और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की भावना को भी सशक्त करेगी। पर्यटन मंत्री ने Winter Carnival के आयोजन के लिए बधाई देता हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि Auli Winter Carnival 2026 उत्तराखंड को वैश्विक मानचित्र पर सुदृढ़ पहचान दिलाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रमुख घोषणाओं के अनुसार औली में विंटर कार्निवल का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा। अप्रैल 2026 में भारतीय सेना के साथ सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजन प्रस्तावित है जिसमें हेलंग से उग्गम, रूद्रनाथ, मंडल होते हुए उखीमठ तक कुल 91 किमी ट्रेल होगा। आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन के सफलता के पश्चात नीति घाटी में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन 31 मई को किया जाएगा जिसमें रिमखिम से नीति होकर मलारी तक कुल 75 किमी अल्ट्रामैराथन एवं मलारी से नीति होकर मलारी तक कुल 42 किमी मैराथन होगी। विदेशी प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास भी चल रहे हैं। जून 2026 में भारतीय सेना के साथ मिलकर बद्रीनाथ एवं माणा में देवभूमि कल्वरल फेस्टिवल के द्वितीय संस्करण का आयोजन प्रस्तावित है। वित्तीय वर्ष 80 के दशक में कुमाऊँ से गढ़वाल के मध्य होने वाली हिमालयन कार रैली को 2026 में पुनः आयोजित किया जाएगा। पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु गत माह एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया गया है जिसका कैलेंडर इवेंट की तरह हर साल आयोजित किया जाएगा। पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत केदारनाथ और हेमकुण्ड रोपवे का निर्माण इस वर्ष से होना प्रस्तावित है। रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। औली स्थित रोपवे की शीघ्र मरमत की जाएगी। कार्निवल के दौरान स्कीइंग, साहसिक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनी और नन्दा देवी डोली का मंचन भव्य रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 13, 2026 12:21:000
Report
MMManoranjan Mishra
FollowFeb 13, 2026 12:20:350
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 13, 2026 12:20:040
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 13, 2026 12:19:520
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 13, 2026 12:19:25Agra, Uttar Pradesh:मौलाना कौसर हयात ने वन्दे मातरम गाने के आदेश पर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानो को हिन्दू बनाने की साजिश हो रही है।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 13, 2026 12:19:150
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 13, 2026 12:18:240
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 13, 2026 12:17:590
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 13, 2026 12:17:450
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 13, 2026 12:17:300
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 13, 2026 12:17:170
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 13, 2026 12:17:030
Report
ADAnup Das
FollowFeb 13, 2026 12:15:250
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 13, 2026 12:15:130
Report