Back
सहारनपुर: अश्लील डांस वीडियो केस में नया मोड़, निष्पक्ष जांच की मांग
NJNEENA JAIN
Feb 13, 2026 10:31:03
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में कथित ‘अश्लील डांस’ वीडियो केस में नया मोड़, आरोपी ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में कथित अश्लील डांस के वायरल वीडियो को लेकर दर्ज मुकदमे में अब नया मोड़ आ गया है। मामले में नामजद आरोपी नौशाद पुंडीर शुक्रवार को सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
गौरतलब है कि गांव में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अपराध संख्या 61/26 थाना फतेहपुर में दर्ज इस मामले में नौशाद पुंडीर और एक अन्य आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। वीडियो को ‘बार बालाओं के डांस’ से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
शिकायत पत्र में नौशाद ने बताया कि छह फरवरी की रात वह गांव निवासी मुस्तकीम पुत्र शकील के यहां आयोजित अक़ीक़ा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके मुताबिक कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक और सामाजिक था। वह रात करीब 11:30 बजे पहुंचे, जहां पहले से डीजे चल रहा था। इसी दौरान किन्नर समाज के कुछ लोग शगुन मांगने के लिए कार्यक्रम में आए और डीजे की धुन पर नृत्य करने लगे।
नौशाद का आरोप है कि इसी दौरान का वीडियो नौ फरवरी का बताकर कुछ राजनीतिक द्वेष रखने वाले लोगों ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उनका कहना है कि वीडियो को भ्रामक तरीके से ‘बार बालाओं का डांस’ बताकर प्रचारित किया गया, जिससे उनकी और उनके परिवार की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इसे चुनावी रंजिश का हिस्सा बताया।
उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस ने उनके और उनके भतीजे गुलफान के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की, जिससे उन्हें सामाजिक रूप से अपमानित होना पड़ा।
नौशाद ने मांग की है कि मामले की जांच किसी राजपत्रित अधिकारी या स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए और वीडियो को गलत ढंग से प्रचारित करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 13, 2026 12:21:000
Report
MMManoranjan Mishra
FollowFeb 13, 2026 12:20:350
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 13, 2026 12:20:040
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 13, 2026 12:19:520
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 13, 2026 12:19:25Agra, Uttar Pradesh:मौलाना कौसर हयात ने वन्दे मातरम गाने के आदेश पर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानो को हिन्दू बनाने की साजिश हो रही है।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 13, 2026 12:19:150
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 13, 2026 12:18:240
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 13, 2026 12:17:590
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 13, 2026 12:17:450
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 13, 2026 12:17:300
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 13, 2026 12:17:170
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 13, 2026 12:17:030
Report
ADAnup Das
FollowFeb 13, 2026 12:15:250
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 13, 2026 12:15:130
Report