Back
आराध्या पांडेय ने WKI कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर भारत का नाम रोशन किया
APAshwini Pandey
Dec 01, 2025 04:47:53
Navi Mumbai, Maharashtra
आराध्या पांडेय की सुनहरी कामयाबी ,वडोदरा में चमका भारत का सितारा
गुजरात के वडोदरा स्थित समा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित 21वीं WKI इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में भारत की आराध्या पांडेय ने अपना जौहर दिखाते हुए देश का नाम रोशन किया। वाडो-काई इंडिया (WKI) संगठन द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दुनियाभर के खिलाड़ियों को एक मंच पर लाती है और इसी मंच पर भारत की ओर से चमकने वाली सबसे तेज किरण बनकर उभरी महाराष्ट्र की आराध्या।
इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में कई देशों के खिलाड़ी मुकाबले के लिए उतरे, जहां काता (Kata) और कुमिते (Kumite) दो मुख्य श्रेणियों में खिलाड़ियों की परीक्षा ली गई। काता में तकनीक, संतुलन और नियंत्रण का कमाल दिखाया जाता है, जबकि कुमिते में दो खिलाड़ी आमने-सामने भिड़ते हैं। दोनों ही क्षेत्रों में आराध्या ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कुमिते में आराध्या ने नेपाल की खिलाड़ी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता, तो काता में उन्होंने श्रीलंका की खिलाड़ी को मात देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
दोनों ही मुकाबलों में उनके आत्मविश्वास, तकनीक और अनुशासन ने देखने वालों को प्रभावित किया।फॉरमोस्ट फाइटर कराटे एकेडमी के अन्य बच्चों ने भी अलग अलग श्रेणियों में भारत के लिए मेडल हासिल किया है.
इन खिलाड़ियों का यह शानदार प्रदर्शन सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और अथक मेहनत से कोई भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक सकता है। इनके कोच पुरु रावल अपनी शिष्यों की उपलब्धि से बेहद खुश हैं और मानते हैं कि आने वाले समय में ये भारत को कई और अंतरराष्ट्रीय सफलताएँ दिला सकते हैं
अपनी जीत को देश को समर्पित करते हुए आराध्या ने कहा कि वह आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन कर भारत का नाम दुनिया में ऊँचा करना चाहती हैं。
इस उपलब्धि के साथ आराध्या पांडेय न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 01, 2025 05:20:030
Report
46
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowDec 01, 2025 05:18:0358
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 01, 2025 05:17:4651
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 01, 2025 05:17:3054
Report
HBHemang Barua
FollowDec 01, 2025 05:16:1927
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 01, 2025 05:15:4439
Report
SLSanjay Lohani
FollowDec 01, 2025 05:15:3092
Report
179
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 01, 2025 05:15:13107
Report
106
Report
77
Report
195
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 01, 2025 05:02:4480
Report