Back
भोजपुर की नसरीन प्रवीण ने मैट्रिक में टॉप-5 में स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया
MSManish Singh
Mar 29, 2026 13:46:17
Mumbai, Maharashtra
भोजपुर जिले की नसरीन को आज मैट्रिक परीक्षा में टॉप-5 रैंक मिला। मां हार्ट की बीमारी से ग्रसित। डॉक्टर बनकर मां जैसी बीमार महिलाओं की सेवा करने की इच्छा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज मैट्रिक,2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड ऑफिस से रिजल्ट जारी किया। इस बार 12 लाख 35 हजार 743 छात्र सफल हुए है। देखा जाय तो 81.79 प्रतिशत छात्र पास हुए है। वहीं भोजपुर में गड़हनी हाईस्कूल की छात्रा नसरीन प्रवीण टॉप 5 में है। इन्होंने 486 नंबर लाया है, जो 97.2 प्रतिशत है। मैट्रिक परीक्षा में जिले से कुल 46,263 परीक्षार्थी शामिल हुए थए। इनमें 23,494 छात्र और 22,769 छात्राएं शामिल थे। पिछले साल की तुलना में इस बार 1,936 अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। गड़हनी प्रखंड के शांति नगर मोहल्ला निवासी अली हसन मंसूरी की बेटी नासरीन प्रवीण ने 486 अंक लाकर टॉप-5 में स्थान हासिल किया है। छात्रा ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। नासरीन ने अपनी पढ़ाई गड़हनी स्थित राम दहिन हाई स्कूल से पूरी की और सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम हासिल किया। नासरीन की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वह एक बेहद साधारण परिवार की पृष्ठभूमि से आती हैं। नासरीन के पिता अली हसन मंसूरी पेशे से राजमिस्त्री हैं, जो दिनभर मेहनत कर लगभग 700 रुपये कमाते हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं की है। वहीं नासरीन की मां नसीमा खातून हार्ट की मरीज हैं, जिससे परिवार की जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती हैं। इन तमाम चुनौतियों के बीच नासरीन ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से सफलता की नई इबारत लिख दी। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि आसपास के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है। रिजल्ट जारी होते ही जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और आसपास के लोगों का उनके घर बधाई देने के लिए भीड़ गया। नासरीन की सफलता ने जिले का नाम रोशन कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 29, 2026 14:48:320
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowMar 29, 2026 14:47:040
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 29, 2026 14:46:420
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 29, 2026 14:46:320
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 29, 2026 14:46:180
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 29, 2026 14:46:090
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 29, 2026 14:45:460
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 29, 2026 14:45:290
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 29, 2026 14:45:190
Report
0
Report
814
Report
VVvirendra vasinde
FollowMar 29, 2026 14:34:34955
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 14:34:19Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): PM NARENDRA MODI APPRECIATES DR. H.S. NAGARAJA'S EDUCATION INVENTION 'ANVESHANA' ON MANN KI BAAT/ VISUALS / DR. H.S. NAGARAJA (EDUCATION INNOVATOR) S/B
690
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 29, 2026 14:34:06834
Report