Back
भोजपुर में बावर्ची को चार गोलियों से घायल, आरोपी अनिकेत कुमार सिंह गिरफ्तार
MSManish Singh
Jan 07, 2026 06:16:08
Mumbai, Maharashtra
भोजपुर में गजराज गंज ओपी क्षेत्र के बामपाली बांध के पास लखीसराय निवासी बावर्ची को गोली मारने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस ने बावर्ची सुबोध पासवान को गोली मारने के आरोपित सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल देसी रिवाल्वर, बाइक, सिम सहित मोबाइल, पांच जिंदा कारतूस और 11 खोखे के अलावे हथियार बनाने के कुछ उपकरण भी बरामद किये गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव निवासी अरुण सिंह का पुत्र अनिकेत कुमार सिंह और नगर थाना क्षेत्र के मोती टोला (बलुवहिया) निवासी रामजी राम का पुत्र सुजीत कुमार शामिल हैं। अनिकेत कुमार सिंह पर बावर्ची को गोली मारने का आरोप है। वहीं, सुजीत कुमार को अनिकेत कुमार सिंह को फर्जी सिम बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में अनिकेत कुमार सिंह ने मारपीट के प्रतिशोध में बावर्ची को गोली मारने की बात स्वीकार की है। वह हथियार बनाना भी सीख रहा था। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से मंगलवार को नगर थाने में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर की दोपहर बावर्ची सुबोध पासवान को चार गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर सदर एसडीपीओ वन राजकुमार साह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर टीम द्वारा कांड का उद्भेदन करते हुए गोली मारने वाले के रूप अनिकेत कुमार सिंह की पहचान की गयी। उसके बाद सोमवार की रात उसे नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक पैलेस से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावे अनिकेत कुमार सिंह के पास से हथियार बनाने के उपयोग से आने वाले ग्रील मशीन, रोटरी हैंबर मशीन, कटर मशीन, बैरल जैसे दिख रही छह पीस पाइप, मैगजीन जैसी पाइप, लोहा काटने वाली मशीन के नौ प्लेट, लोहे पर पॉलिश मारने वाली पाइप, स्क्रू कसने वाली मशीन, रंदा मशीन, सरेस पेपर, हथौड़ी और रेती भी बरामद किए गए। उसकी निशानदेही पर सिम कार्ड बेचने के आरोप में मोती टोला से सुजीत कुमार को भी गिरफ्तारी किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनिकेत कुमार सिंह से हथियार बनाने के बारे में भी गहराई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने गोली कांड की गुत्थी सुलझाते हुए कहा कि अभियुक्त अनिकेत कुमार सिंह एसी मैकेनिक है। करीब एक माह पहले वह एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। सुबोध कुमार उस रेस्टोरेंट में बावर्ची का काम करता था। खाने के दौरान अनिकेत कुमार सिंह और बावर्ची सुबोध पासवान के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। तब सुबोध पासवान द्वारा अनिकेत कुमार सिंह की छनौटा खाना बनाने वाले बर्तन से पिटाई कर दी गयी थी। उससे नाराज अनिकेत कुमार सिंह द्वारा बदला लेने के लिए सुबोध पासवान की हत्या की साजिश रची गयी थी। प्लानिंग के तहत उसने 25 दिसंबर को होटल में काम करने के बहाने फोन कर सुबोध पासवान को बुलाया और ताबड़तोड़ चार गोलियां mारी थी गयी थी। मामले में गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर मामले की तहकीकात शुरू की गयी। तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना में शामिल अनिकेत कुमार सिंह की पहचान और गिरफ्तारी की गयी। छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष देवराज राय, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी और गजराजगंज ओपी प्रभारी चंचल महथा के अलावे डीआईयू के अधिकारी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि बावर्ची सुबोध पासवान द्वारा मारपीट करने से अनिकेत कुमार सिंह गुस्से में था। ऐसे में उसने बदले की भावना से बावर्ची की हत्या की साजिश रची थी। उसके लिए उसके द्वारा सुबोध पासवान को सुरक्षित जगह पर बुलाने की प्लानिंग की गयी। चूंकि उसके पास पहले से देसी रिवाल्वर था। ऐसे में सुबोध पासवान को फोन करने के लिए एक नये सिम कार्ड की जरूरत थी। तब उसने मोती टोला निवासी सुजीत कुमार से पंद्रह सौ रुपए में एक सिम कार्ड खरीदा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुजीत कुमार द्वारा एक बुजुर्ग महिला से धोखे से दो-तीन सिम कार्ड खरीदा गया था। उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फर्जी ढंग से सिम 카드 बेचना व खरीदना गंभीर अपराध है। इस पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। पता किया जा रहा है कि शहर या जिले में कहां-कहां फर्जी तरीके से सिम कार्ड बेचे जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनिकेत कुमार सिंह से पूछताछ में यह बात सामने आयी कि उसने चार माह पहले ही 28 हजार में रिवाल्वर खरीदी थी। यह भी बताया कि रिवाल्वर कहां और किससे से लिया था। उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही। उन्होंने बताया कि अनिकेत कुमार सिंह हथियार बनाना भी सीख रहा था। ऐसे में उससे इस बारे में भी कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। बाइट/ मिस्टर राज(एस पी भोजपुर)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VBVAIBHAV BALKUNDE
FollowJan 08, 2026 03:51:150
Report
PPPRANAV POLEKAR
FollowJan 08, 2026 03:50:410
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 08, 2026 03:50:010
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 08, 2026 03:49:370
Report
AKAshwani Kumar
FollowJan 08, 2026 03:48:340
Report
88
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 08, 2026 03:47:540
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 08, 2026 03:47:360
Report
VAVishnupriya Arora
FollowJan 08, 2026 03:47:190
Report
VAVishnupriya Arora
FollowJan 08, 2026 03:47:120
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 08, 2026 03:47:040
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 08, 2026 03:46:350
Report