Back
बिहार के कुख्यात बाबा उर्फ सौरभ तिवारी गिरफ्तार, तनिष्क डकैती केस का मास्टरमाइंड पकड़
MSManish Singh
Mar 21, 2026 04:34:20
Mumbai, Maharashtra
तनिष्क ज्वेलरी डकैती कांड में वैशाली के कुख्यात अपराधी बाबा उर्फ सौरभ तिवारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसे झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया है। बाबा नाम से अपराध जगत में चर्चित सौरभ तिवारी वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली अनिरुद्ध गांव का रहने वाला है। वह डकैती की घटना में शामिल था। सीसीटीवी फुटेज में भी उसे देखा गया था। पुलिस के अनुसार वह सबसे आखरी में शोरूम में घुसा था और डकैती के बाद आभूषण से हर झोला लेकर अंत में निकला था। वह हेलमेट पहनकर बाइक से भाग निकला था। बाबा उर्फ सौरभ तिवारी कुख्यात सोना लूटेरा है। पटना के दанापुर जीवा ज्वेलरी शॉप में लूट के अलावे राजस्थान में भी सोना लूट में पुलिस को इसकी तलाश थी। आरा सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह के द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वैशाली निवासी बाबा उर्फ सौरभ तिवारी तनिष्क ज्वेलरी डकैती कांड में शामिल था। वह सबसे अंत में शोरूम में घुसा था और आखिरी में झोला लेकर निकला था। यह डकैती कांड के लिए षड़यंत्र करने और मास्टर माइंड में भी शामिल था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में काफी दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी। एसटीएफ भी लगी थी। इस बीच गुप्त इनपुट के आधार पर एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसे रांची से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अबतक 26 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। अभी एक ज्ञात और दो अज्ञात अपराधियों की तलाश की जा रही है। छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष देवराज राय सहित थाने के अन्य पुलिस कर्मी शामिल है। तनिष्क लूट कांड शहर के सबसे व्यस्त नगर थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक के पास स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में पिछले साल 10 मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे धावा बोला अपराधियों द्वारा करीब दस करोड़ के गहनों की लूट की गयी थी। शोरूम के गार्ड की लाइसेंसी राइफल भी छीन ली गयी थी। हालांकि कुछ घंटों के अंदर ही बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटी पुल के समीप पुलिस के साथ पुलिस एनकाउंटर के दौरान सारण के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गोली लगने से जख्मी अपराधियों के पास से लूटे गए दो झोला गहनों की बरामदगी भी की गयी थी। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर गार्ड से छीनी गयी राइफल भी बरामद कर ली गयी थी। गिरफ्तार अपराधियों द्वारा पूछताछ में पश्चिम बंगाल के जेल में बंद वैशाली के चंदन कुमार उर्फ प्रिंस के इशारे पर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गयी थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 21, 2026 05:48:120
Report
1
Report
TCTanya chugh
FollowMar 21, 2026 05:47:570
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 21, 2026 05:47:420
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 21, 2026 05:47:270
Report
GMGajanan MAchindar
FollowMar 21, 2026 05:46:000
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 21, 2026 05:45:450
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 21, 2026 05:45:210
Report
280
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 21, 2026 05:39:22418
Report
GMGajanan MAchindar
FollowMar 21, 2026 05:38:51259
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 21, 2026 05:38:39483
Report
MJManoj Jain
FollowMar 21, 2026 05:38:06490
Report
504
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 21, 2026 05:36:14361
Report