Back
शाजापुर में ईद-उल-फितर अमन-शांति और भाईचारे के साथ मनाई गई
MJManoj Jain
Mar 21, 2026 05:38:06
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर में सोमवार को ईद-उल-फितर का पर्व अमन-शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गिरवर रोड स्थित ईदगाह में सुबह से ही रौनक देखने को मिली, जहां हजारों मुस्लिम समाजजनों ने एकत्रित होकर सामूहिक नमाज अदा की, एक साथ हजारों शीश ईबादत में झुके। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। ईदगाह परिसर में सुबह से ही उत्साह का वातावरण बना रहा। हर चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस मौके पर देश में अमन-शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला, जिन्हें बड़ों ने ईदी दी। जरूरतमंदों की मदद कर समाज ने सेवा और सहयोग का संदेश भी दिया। जिला प्रशासन और कांग्रेस द्वारा शहर काजी मोहसिन उल्ला और एहसान उल्ला का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों ने भी पुष्पहार और शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर के लिए मुस्लिम परिवारों में एक सप्ताह पहले से तैयारियां शुरू हो गई थीं। घरों में मीठी सेवईयां बनाई गईं और रिश्तेदारों को दावतें दी गईं। ईदगाह में हाफिज अब्दुल गफ्फार साहब ने नमाज अदा करवाई, जबकि खुतबा काजी रहमतुल्लाह साहब द्वारा पढ़ाया गया। ईद के पावन अवसर पर काजी मौहसिनउल्ला साहब ने अस्वस्थ रहने के चलते अपने उत्तराधिकारी के रूप में नायब काजी प्यारे मियां रहमतुल्ला को शहर काजी की जिम्मेदारी सौंपी। आज से अब ये शहर काजी होंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 21, 2026 06:34:470
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 21, 2026 06:34:270
Report
KRKishore Roy
FollowMar 21, 2026 06:34:080
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 21, 2026 06:33:55Noida, Uttar Pradesh:हज़ारों मुसलमान मुंबई सेंट्रल स्थित YMCA मैदान में ईद-उल-फ़ित्र की नमाज़ अदा करने के लिए जमा होते हैं, जो रमज़ान के समापन का प्रतीक है।
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 21, 2026 06:33:500
Report
0
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 21, 2026 06:32:520
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 21, 2026 06:32:420
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 21, 2026 06:31:47Noida, Uttar Pradesh:मथुरा रिपोर्टर कन्हैया का मौके से वॉक थ्रू साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ बातचीत
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 21, 2026 06:31:220
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 21, 2026 06:31:150
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 21, 2026 06:31:02Noida, Uttar Pradesh:सड़क पर पड़े हुए पत्थरों के शॉट्समौके पर मौजूद पुलिसकर्मी की बाइट
मौके से रिपोर्टर कन्हैया का वॉक थ्रू
0
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 21, 2026 06:30:410
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 21, 2026 06:30:230
Report