Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Latur413531
अभिमन्यू पवार ने अमित देशमुख को सीधे चेतावनी दी, लातूर में राजनीति हलचल
VBVAIBHAV BALKUNDE
Feb 04, 2026 00:15:58
Latur, Maharashtra
भाजप आमदार अभिमन्यू पवार यांनी काँग्रेस आमदार अमित देशमुख यांना थेट इशारा दिला आहे. आम्ही आतापर्यंत तुमचा सन्मान केला आहे. मी मुख्यमंत्री कार्यालयात पाच वर्षे काम केलं आहे. तुमचं सगळं मला माहीत आहे. माझ्यावर टीका करताना विचार करून करा अन्यथा तुमचं सगळं उघड करावं लागेल असा स्पष्ट इशारा अभिमन्यू पवार यांनी दिला आहे. या वक्तव्यामुळे लातूरच्या राजकीय वर्तुळात चर्चांना उधाण आलं आहे.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 15, 2026 16:35:51
Kanpur, Uttar Pradesh:शिव सेवक समिति की ओर से 28 सालों से शिवरात्रि के पावन अवसर पर प्राचीन आनंदेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है,इस शिवरात्रि पर भी समिति की ओर से आयोजन किया गया,समिति के सचिव रत्नेश वर्मा ने बताया कि समिति की ओर से समय-समय पर कार्यक्रम किए जाते हैं,वहीं बाबा अमरनाथ में भी समिति की ओर से भंडारे लगाए जाते हैं,शिव सेवक समिति अमरनाथ श्राइन बोर्ड में पंजीकृत शहर अकेली संस्था है,अमरनाथ जी मे भी यात्रा के दौरान भक्तों को महाभण्डारे और चाइल्ड केअर की सुविधा उपलब्ध करवाती है,उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि की तैयारियां एक दिन पहले से शुरू हो गई थी और आज सुबह से ही फलाहारी और साधारण भंडारे का भी आयोजन किया गया है,जहां अब तक हजारों की संख्या भक्तों समेत सांसद रमेश अवस्थी और उद्यमी संजय कपूर भी हिस्सा ले चुके हैं ।
1
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 15, 2026 16:33:05
Sikar, Rajasthan:सीकर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्य बजट को पूरी तरह जनहितैषी बताते हुए विपक्ष के आरोपों पर जोरदार पलटवार किया। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने यमुना जल समझौते, मास्टर प्लान, हवाई अड्डा, निकाय चुनाव और खाटूश्यामजी में पार्किंग वसूली जैसे कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। मंत्री खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र की कोई मांग शेष रह गई है तो मुख्यमंत्री के जवाब से पहले उसे प्रस्तुत किया जाए, सरकार सकारात्मक रूप से विचार करेगी। विपक्ष द्वारा बजट को आंकड़ों का खेल बताए जाने पर उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने घोषणाएं तो कीं, लेकिन बजट प्रावधान नहीं किए। वर्तमान सरकार पहले वित्तीय प्रावधान सुनिश्चित करती है, उसके बाद घोषणा करती है। यमुना जल समझौते को लेकर मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 में हरियाणा और राजस्थान के बीच नया समझौता हुआ है। अब परियोजना को भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड से पाइपलाइन द्वारा पानी लाने की योजना है, जिससे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों को लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस परियोजना का शिलान्यास कराया जाए। सीकर के मास्टर प्लान को लेकर मंत्री ने माना कि पूर्व में बनाए गए प्लान में कई खामियां रही हैं। अब या तो संतुलित संशोधन किया जाएगा या नए सिरे से मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में मास्टर प्लान फील्ड सर्वे के आधार पर तैयार होगा और उसके साथ सेक्टर प्लान भी अनिवार्य रूप से बनेगा। हवाई अड्डे के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न जिलों में संभावनाओं का अध्ययन कर रही है। पीपीपी मॉडल के प्रस्ताव की भी जांच करवाई जा रही है। पंचायत और निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट मिलते ही स्वायत्त शासन विभाग दो दिन में राज्य निर्वाचन आयोग को सिफारिश भेज देगा। चिकित्सकों के निलंबन के मुद्दे पर मंत्री ने दो टूक कहा कि बेईमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईमानदारी से कार्य करने वालों को कोई भय नहीं है। खाटूश्यामजी में निजी पार्किंग संचालकों द्वारा श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली के मामले पर मंत्री ने कहा कि यदि शिकायतें सही पाई गईं तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को मामले की जांच कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था पर मंत्री ने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ पहले खबरें प्रकाशित होती हैं, लेकिन जब कार्रवाई शुरू होती है तो उसे जनता पर अत्याचार बताया जाता है। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे सक्रिय रहता है। आगामी पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक संगठनात्मक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और भाजपा मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। इस दौरान धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतन जलधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 15, 2026 16:32:31
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा चोरों ने दिनदहाड़े ही दिया वारदात को अंजाम 10 लाख के आभूषण चोरी इटावा व गेता में हुई वारदात, इटावा पुलिस जुटी जांच में, इटावा क्षेत्र में रविवार को क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े ही घरों के ताला तोड़कर दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटनाओं के बाद से ही इटावा क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का खौफ लोगो में नजर आने लग गया है। इटावा नगर के मोती कुएं के पास शारदा स्कूल के निर्देशक गिरजाशंकर गुप्ता के घर पर चोरों ने दिनदहाड़े ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पवन गुप्ता ने बताया कि वह कोटा गए हुए थे तथा उनके पापा बाजार गए थे और मां स्कूल में चली गई इस दौरान पीछे से अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ उसके बाद कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने का हार, चैन व आभूषण करीब 7-8 तोले के करीब 10 लाख के चुराकर ले गए। जब हम शाम को घर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। ओर आभूषण गायब मिले। जबकि सामने वाले घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। घटना के बाद इटावा डीएसपी ओमप्रकाश सरावग ने निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। इसी तरह गेता कस्बे में भी रामेश्वर नागर के मकान में चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम देते हुए 25हजार की नगदी और करीब आधा किलो चांदी चुराकर ले गए। इटावा पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Feb 15, 2026 16:32:15
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बकरियों का बर्थडे बना चर्चा का विषय! ये सुनकर आपको अटपटा भी लगेगा और हैरानी भी होगी,लेकिन यह बिल्कुल सच है।हरदोई के टड़ियावां ब्लॉक के गांव गौराडांडा में ऐसा जन्मदिन मनाया गया,जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। यहां ‘स्वीटी’ और ‘मोनिका’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और खास बात यह कि ये दोनों कोई इंसान नहीं, बल्कि लालाराम श्रीवास्तव की प्यारी बकरियां हैं। लालाराम श्रीवास्तव ने शनिवार 14 जनवरी को अपनी इन दोनों बकरियों का जन्मदिन पूरे विधि-विधान के साथ मनाया।गांव में बाकायदा तैयारी हुई, सजावट की गई, पूजा-अर्चना हुई और फिर लगभग 200 ग्रामीणों को दावत का न्योता दिया गया।शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में ऐसा माहौल बना जैसे किसी बड़े उत्सव का आयोजन हो।बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इस अनोखे जश्न के गवाह बने।गांव वालों का कहना है कि लालाराम अपनी बकरियों को परिवार का सदस्य मानते हैं।यही वजह है कि उन्होंने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।भोज के बाद पूरे गांव में इसी अनोखी पार्टी की चर्चा रही। हरदोई में यह अनोखा जन्मदिन अब लोगों के बीच कौतूहल और आकर्षण का विषय बना हुआ है।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 15, 2026 16:32:00
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी: जयमाल के बाद दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार,रात भर चला मान मनौव्वल کا दौर,नहीं मानी दुल्हन,बिना दुल्हन के बारात वापस यूपी के कौशांबी जिले में जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया,रात भर दुल्हन को मनाने का दौर चला लेकिन दुल्हन नहीं मानी और बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई।वही इस मामले पुलिस के पास कोई भी पक्ष शिकायत करने नहीं पहुंचा। मामला पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां शनिवार की रात प्रयागराज से बारात आई थी, बारातियों ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्टेज पर वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में जयमाल डाली। जयमाल की पूरी रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शादी समारोह में सन्नाटा पसर गया और दोनों पक्षों के लोग असमंजस में पड़ गए। रात भर चली मान-मनौव्वल के बावजूद दुल्हन किसी की सुनने को तैयार नहीं हुई और अंत में बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। शादी से इनकार का कारण पूछा गया, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। आसपास के क्षेत्रों में यह घटना खासी चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दुल्हन ने शादी से क्यों इनकार किया, इसे लेकर कोई साफ तौर पर कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है。
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Feb 15, 2026 16:31:27
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में 14 वर्षीय किशोरी के नहर में डूबने की जानकारी मिलने के बाद टीआरएफ और लोकल पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है कई घंटे बीत जाने के बावजूद भी किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। इटावा जनपद के थाना वैदपुरा में एक किशोरी रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब परिजनों को किशोरी का कुछ पता नहीं चला तब परिजनों ने नहर के किनारे किशोरी की चप्पल उतरी देखी जिसके बाद परिजनों ने किशोरी के नदी में डूबने की आशंका जताई है। दरअसल नगला वंशी में एक 14 वर्षीय किशोरी बीते शनिवार की देर शाम शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। घर ना पहुंचने पर तथा गांव के किनारे किशोरी की चप्पल नहर के पास मिलने पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों से नहर में स्टीमर की मदद से कांबिंग की जा रही है। किंतु अभी तक किशोरी का कुछ सुराग नहीं लगा है। मौके पर स्थानीय थाना पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीमें किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि इस मामले में कई तरह की शंकाये सामने आ रही है कि किशोरी ने छलांग लगाने से पहले चप्पल क्यों छोड़ी यह घर वालो को जानकारी देना या फिर गुमराह करना हो हालांकि पुलिस पूरे मामले में सभी एंगल से जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Feb 15, 2026 16:30:52
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली पहुंचे निलबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी कैंट स्थित परशुराम धाम में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत, शक्ति प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल 25 दिन में नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने का ऐलान, चुनाव आयोग में आवेदन की तैयारी पार्टी नाम, संविधान और घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ वकीलों से मशविरा लेने का दावा मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था को बताया पूरी तरह ध्वस्त कहा— बीजेपी का कोर वोटर अब उनसे अलग हो चुका है भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हमारे संपर्क में, 60% आवेदन वहीं से आए ईमेल आईडी जारी करने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने का दावा केंद्र सरकार पर हमला देश को तोड़ने का काम हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना SC-ST एक्ट में बदलाव को लेकर सरकार पर सनातनों से धोखा का आरोप 85% जनरल और ओबीसी वर्ग की भावनाओं की अनदेखी का आरोप बीजेपी को बताया छद्म सनातनी हिंदू-मुस्लिम राजनीति का आरोप रुचि तिवारी मामले पर दुख जताया, कहा— देश उसके साथ खड़ा है सरकार पर बांटो और राज करो की नीति अपनाने का आरोप विदेशी अपस्टाइन फाइल्स मुद्दे पर मीडिया ब्लैकआउट का आरोप अपनी बिरादरी के सफेदपोशों को लगाई फटकार, चुप्पी पर उठाए सवाल कहा— अगर इस्तीफा नहीं दे सकते तो कम से कम आवाज तो उठाओ बाइट निलबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Feb 15, 2026 16:30:23
Rohtak, Haryana:रोहतक जिले के महम विधानसभा से रोहिंग्या मुस्लिमों को सहर से बाहर निकलने के लिए तीन गाव के लोगो ने मीटिंग कर वीडियो जारी किया और इनको निकलने के लिए लोगो से आवाहन किया रोहतक जिले के महम शहर के अशोक नगर में रोहंगिया मुसलमानों के खिलाफ तीन गांवों की पंचायत हुई पंचायत की अगवाई अजीत अहलावत ने की अध्यक्षता विकास श्योराण ने की पंचायत में रोहंगिया के लेबर प्रधान को बुलाया गया था पंचायत में यह फैसला लिया कि रोहंगिया मुस्लिमों को दस दिनों में यह जगह छोड़नी होगी अगर दस दिनों में ये लोग जगह नहीं छोड़ते हैं तो पंचायत अपने स्तर पर करवाई करेगी पंचायत में अशोक नगर इमलीगढ़ कृष्ण गढ़ के तमाम मौजूद लोग शामिल थे महम शहर में जितने भी रोहंगिया हैं उन सब को निकाला जाएगा ये लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरा है और इनकी गतिविधियों संदिग्ध होती हैं ये लोग सारे गैर कानूनी कार्य करते हैं आस पास के लोगों के लिए हमेशा खतरा बने रहते हैं और इस लिए इनको निकाला जाना जरूरी है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top