464001
MP में सड़कों से गौवंश हटाने के लिए अधिकारियों को मिले निर्देश
Vidisha, Madhya Pradesh:सड़कों और हाईवे पर गायों की उपस्थिति से होने वाले हादसों को देखते हुए, शासन के निर्देश पर एक कार्य योजना तैयार की गई है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सड़कों पर मौजूद गायों को नजदीकी गौशाला में भेजें। यह जिम्मेदारी शहर, तहसील, ग्राम और पंचायत स्तर पर दी गई है। कई गौशालाओं के बंद होने या गायों को न रखने की समस्या पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसी गौशालाओं को चिन्हित किया गया है और उनकी कमियों को दूर किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पखांजूर में मिशन रक्षक से युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर जी हाँ हाथों में डर और असुरक्षा का साया था, आज उन्हीं हाथों में मेहनत और उम्मीद की ताकत है... जिस पखांजूर इलाके की पहचान कभी माओवादी गतिविधियों से जुड़ी चुनौतियों के लिए होती थी, आज उसी पखांजूर के युवा वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देख रहे हैं। युवाओं के इन्हीं सपनों को नई उड़ान देने के लिए पखांजूर में ‘मिशन रक्षक’ की शुरुआत की गई है। पुलिस और सशस्त्र बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों को अब प्रशिक्षण के साथ-साथ जरूरी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। पखांजूर में ‘मिशन रक्षक’ कार्यक्रम के तहत युवक-युवतियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने किया। यहां क्षेत्र के 554 युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, जिनमें 354 युवक और 160 युवतियां शामिल हैं। वहीं 300 से ज्यादा युवक-युवतियां फिलहाल प्रशिक्षण ले रहे हैं। किसी की आंखों में वर्दी पहनने का सपना है, तो किसी की उम्मीद है कि नौकरी हासिल कर वह अपने परिवार का सहारा बनेगा। इन युवाओं के सपनों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं। प्रशिक्षण में युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, भर्ती प्रक्रिया और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विधायक विक्रम उसेंडी ने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को टी-शर्ट वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पखांजूर की तस्वीर बदल रही है...जहां कभी बंदूक और बारूद की चर्चा होती थी, वहां अब युवा भर्ती की दौड़ लगा रहे हैं, पसीना बहा रहे हैं और अपने भविष्य की तैयारी कर रहे हैं।‘मिशन रक्षक’ इन युवाओं के लिए सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बल्कि एक बेहतर भविष्य की उम्मीद बनकर सामने आया है। बाइट – विक्रम उसेंडी, विधायक अंतागढ़ बाइट – राकेश कुर्रे, एएसपी पखांजूर0
0
Report
बीएसपी ने ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया; मायावती के आदेशानुसार
Noida, Uttar Pradesh:बीएसपी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के आदेशनुसार श्री ईशान आनंद जी को बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ0
0
Report
अमृतसर में AAP सरपंच के पति की मौत, हत्या की गहन जांच की मांग
Amritsar, Punjab:अमृतसर में AAP सरपंच के पति की लाश मिली:औजला बोले- आशंका सही निकली, हत्या की जांच हो; पुलिस से गहन जांच की मांग अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के गांव महिमद मंदरावाला से दो दिन से लापता आम आदमी पार्टी की मौजूदा सरपंच के पति और पूर्व सैनिक कुलजीत सिंह संधू की लाश आज अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के अधीन आते रमदास से बरामद हुई है। कुलजीत सिंह 21 सितंबर की सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर घर से काम के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे थे। परिवार की ओर से उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिवार के मुताबिक, कुलजीत सिंह के लापता होने के बाद लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। वहीं, रमदास पहुंचे कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह औजला ने कहा कि परिवार ने कल शाम उनसे संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि जिस बात की आशंका थी, वह सही निकली। उनके मुताबिक बरामद शव सरदार कुलजीत सिंह, मौजूदा सरपंच के पति या पूर्व सैनिक का नहीं, बल्कि यह सरकार की कानून-व्यवस्था की नाकामी को भी उजागर करता है।। उन्होंने कहा कि 14 घंटे तक मोबाइल फोन ऑन रहने के बावजूद परिजनों को अलग-अलग जगहों पर उलझाया गया। उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए मामले की गहन जांच और परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। उन्होंने डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की भी मांग रखी। औजला ने कहा कि अगर गंभीरता से तलाशने की कोशिश की गई होती तो परिवार को यह दिन नहीं देखना पड़ता। उन्होंने परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात कही। वही, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि कुलजीत सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह डेरा बाबा नानक तक कैसे पहुंचे। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
सीपीआईएम महासचिव ने Form 6 बदलावों पर चुनाव आयोग की आपत्तियों की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी
Noida, Uttar Pradesh:CPI(M) General Secretary on report on Election Commissioners' objections to Form 6 changes0
0
Report
जशपुर के टीआई कोमल नेताम के वर्दी में रील्स पर विवाद
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर वर्दी पहनकर रील्स बनाने को लेकर फरसाबहार टीआई विवादों में, फरसाबहार टीआई कोमल नेताम का वर्दी में रील्स बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वर्दी में रील्स बनाने को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति, स्थानीय लोगों ने की टीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग।0
0
Report
रतलाम पिपलिया जोधा गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिस पर पथराव
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के पिपलिया जोधा गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान कुछ बदमाशों ने कार्यक्रम में बवाल मचायā. इस दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस टीम पर पथराव की गंभीर घटना सामने आई है. विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. इसके बाद आरोपियों की निशानदेाही पर पुलिस टीम जब उनके इलाके में दबिश देने पहुंची, तो बदमाशों ने पुलिस जवानों पर ही पथराव शुरू कर दिया. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में लिया है. पथराव में घायल पुलिस जवानों का इलाज भी करवाया गया. पुलिस पर हमला कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर मामला माना जा रहा है. खास बात यह है कि दो दिन पहले शिवगढ़ थाना क्षेत्र में भी एक युवक द्वारा पुलिस जवान को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।0
0
Report
Advertisement
यूपी में छात्रसंघ बहाली को लेकर प्रयागराज के होर्डिंग में तंज
Prayagraj, Uttar Pradesh:छात्रसंघ चुनाव को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में लगी होर्डिंग, यूपी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर होर्डिंग में पूछे गए सवाल, एनएसयूआई से जुड़े छात्रनेता आदर्श भदौरिया ने लगाया होर्डिंग, एनएसयूआई ने होर्डिंग के बहाने यूपी सरकार पर कसा गया है तंज, होर्डिंग में लिखा *"यूपी में छात्रसंघ पर ताला और दिल्ली में जीत पर माला,"* *यूपी में छात्रसंघ चुनाव कब बहाल होंगे...* जैसे स्लोगन होर्डिंग में लिखें हैं।0
0
Report
डूंगरपुर पंचायत राज में 234 वार्डों का आरक्षण तय, महिला प्रधान 7 पंचायतों में
Dungarpur, Rajasthan:पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी संपन्न, जिला परिषद के 37 और पंचायत समितियों के 234 वार्डों का आरक्षण तय, 14 में से 7 पंचायत समितियों में बनेगी महिला प्रधान डूंगरपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया ईडीपी सभागार में संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर देशल दान की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया के तहत जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों (वार्डों) के पदों का आरक्षण तय किया गया। आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया में सबसे पहले जिला परिषद के 37 वार्डो की लॉटरी निकाली गई। जिसमें 14 वार्ड एसटी ओपन और 13 वार्ड एसटी महिला के लिए आरक्षित किए गए। इसके साथ ही 4 वार्ड सामान्य ओपन और 5 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित रहे। वही 1 वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वही इसके बाद 14 पंचायत समितियों में प्रधान पद की लॉटरी निकाली गईं। जिसमें 7 पंचायत समितियों बिछीवाड़ा, पालदेवल, गामड़ी अहाड़ा, दोवड़ा, सागवाड़ा, गलियाकोट और पाड़वा में महिला प्रधान होंगी। वही डूंगरपुर, आसपुर, झोथरी, साबला, चिखली, भंडारी और सीमलवाड़ा पंचायत समितियों में प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षित हुए है।प्रधान पदों के आरक्षण के पश्चात जिले की 14 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले सभी 234 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी निकाली गई।लॉटरी प्रक्रिया के दौरान सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, आसपुर विधायक उमेश डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष Ashok Patel सहित भाजपा, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रमुख जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
दिल्ली: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड धरने की घोषणा; मस्जिद-मदरसे ढहाने के दावों पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा, "मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है। मस्जिदों पर दावे किए जा रहे हैं, मदरसों को खत्म किया जा रहा है। इन सभी चीज़ों को देखते हुए हमने धरने का ऐलान किया था, जिसकी अनुमति आखिर में खत्म कर दी गई। मैं यह कहना चाहता हूं कि हमारे देश में हर धर्म के लोग, हर जबान बोलने वाले लोग और हर संस्कृति के लोग साथ-साथ खुशहाल तरीके से रहते हैं। संविधान ने प्रोटेक्शन दिया है। लेकिन यह जो एक मानसिकता के लोग सत्ता में आ गए हैं, वह कभी समानता के नाम पर यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात करते हैं, कभी वंदे मातरम् की बात करके लोगों की देशभक्ति को चैलेंज करने की कोशिश करते हैं। तो यह जो तरीके हैं, यह सब गलत तरीके हैं और हमारा देश इस तरह से न तो तरक्की कर सकता है, न आगे बढ़ सकता है..."0
0
Report
Advertisement
बैंगलुरु में प्रियंक खर्गे ईसीआई-एसआईआर मुद्दे, पटिल का इस्तीफा, वंदे मातरम पर बीजेपी प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU PRIYANK KHARGE (KARNATAKA HOME MINISTER) ON ECI AND SIR ISSUE / YASHWANT RAYAPPA GOWDA PATIL'S RESIGNATION / VANDE MATARAM ISSUE / BJP PROTEST0
0
Report
छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू के 3 मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; एक जिला अस्पताल में इलाज
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू के 3 मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट,1 का इलाज जिला अस्पताल में वही 2 मरीज निजी अस्पताल से नागपुर और जबलपुर रेफर छिंदवाड़ा जिले में स्वाइन फ्लू के 3 पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है जिसमें से 1 मरीज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है वही 2 मरीजों को प्राइवेट अस्पताल से जबलपुर और नागपुर रेफर किया गया है.मामला दर्ज होते ही विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की और प्रभावित क्षेत्र का स्वास्थ्य सर्वे संपन्न कराया.जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर मनीष गठोरिया ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू का केवल 1 ही मरीज आया था, जो छिंदवाड़ा शहर का न होकर जिले के अन्य ब्लॉक का निवासी है. जब मरीज अस्पताल पहुँचा, तब तक उसकी बीमारी के 5 दिन पूरे हो चुके थे और स्थिति पूरी तरह स्थिर थी. इसके साथ स्वाइन फ्लू के प्रसार को रोकने और बचाव के लिए डॉ. मनीष गठोरिया ने नागरिकों को विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है. उन्होंने मरीजों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, मास्क का नियमित उपयोग करने और हाथों की स्वच्छता पर जोर दिया है. और जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. बाइट मनीष गठोरिया सीनियर डॉक्टर0
0
Report
बिरगांव में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, CM विष्णुदेव साय मौजूद
Begun, Rajasthan:रायपुर बिरगांव में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं भूमिपूजन और लोकार्पण.0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर के निजी अस्पताल में इलाज लापरवाही: युवक का पैर काटा, जांच कमिटी बनी
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में निजी अस्पताल के डॉक्टर डीके शर्मा पर एक युवक के इलाज में लापरवाही के आरोप लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि इलाज के कारण युवक का बायां पैर घुटने के ऊपर से काटना पड़ा। सिविल सर्जन ने पांच डॉक्टरों की जांच कमिटी गठित की है और कमेटी को सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। पीड़ित युवक दुर्गेश ज्योति बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर निवासी हैं, जो समस्तीपुर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। बाइक दुर्घटना में चोट आई थी और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती एक्स-रे में फ्रैक्चर नहीं बताया गया था, लेकिन इलाज शुरू हुआ और बाद में संक्रमण व त्वचा समस्या बढ़ते गए। परिजनों का आरोप है कि संक्रमित त्वचा को बिना सहमति हटाने का कदम उठाया गया, और समय पर उचित रेफर न करने से स्थिति और बिगड़ी। एंजियोग्राफी के बाद बताया गया कि पैर में संक्रमण इतना बढ़ गया कि उसका amputate (कटा जाना) किया गया। परिवार ने इलाज में देरी और रेफर करने में लापरवाही का भी आरोप लगाया है। आरोपी डॉक्टर ने लापरवाही के आरोप से इनकार किया और कहा कि मरीज की स्थिति शुरू से गंभीर थी। सिविल सर्जन ने जांच कमेटी बनाई है और रिपोर्ट सात दिनों में देने को कहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.0
0
Report
कैमूर- कुदरा-भभुआ मार्ग की जर्जर हालत से लोगों को हादसों का डर
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर- कुदरा-भभुआ मुख्य मार्ग जर्जर, गड्ढों के कारण हादसे जारी खराब सड़क से राहगीर परेशान, रोजाना ई-रिक्शा पलटने से कई लोग चोटिल, अधिकारियों की उदासीनता पर आक्रोश。 वियो - बिहार सरकार भले ही लाख दावा कर ले कि उनके राज्य में सड़के अच्छी हो गई हैं लेकिन धरातल पर स्थिति इसके उलटा है। कैमूर जिले के कुदरा से भभुआ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग कुदरा से सोनहन होते हुए भभुआ जाने वाली पथ बदहाली का आंसू रो रहा है । जहां कुदरा में पेट्रोल टंकी के पास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के मौसम में गढे में पानी भर जाता है जिससे गड्ढा पता नहीं चलता कितना गहरा है और गाड़ियां पलट जाती हैं। लोग चोटिल हो जा रहे हैं । कोई ऐसा दिन है जहां वहां गाड़ी ना पलटता हो। फिर भी अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंग रहा。 कुदरा-भभुआ मुख्य मार्ग पर डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा बेहद जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। कुदरा में भभुआ रोड पेट्रोल पंप के पास सड़क पर गहरे गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मार्ग से जिला मुख्यालय और अन्य दफ्तरों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही रोजाना होती है, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है。 स्थानीय निवासि राकेश कुमार का कहना है कि सड़क पर जलजमाव और गड्ढों की वजह से प्रतिदिन दो से तीन ई-रिक्शा और अन्य वाहन पलट रहे हैं। हादसों में कई लोगों के हाथ-पैर टूट रहे हैं और सिर में गंभीर चोटें आ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन या नगर पालिका द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों की मांग है कि सड़क के साथ दोनों तरफ नालियों का निर्माण भी कराया जाए ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। दूसरी ओर, इस मामले पर पथ निर्माण विभाग (भभुआ) के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि जर्जर सड़क की सूचना विभाग को मिल चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सड़क मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। संवेदक (ठेकेदार) को निर्देश दिए गए हैं और एग्रीमेंट की प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही कुदरा-भभुआ मार्ग का मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।0
0
Report
दानापुर ट्रेन में ठगी-धकेलने वाले आरोपी रोहित तिवारी गिरफ्तार; शव बरामद
Danapur, Bihar:खबर दानापुर से है, जहां चलती ट्रेन में यात्रियों को पुलिसकर्मी, आरपीएफ या STF का जवान बताकर डराने और पैसे ऐंठने वाले आरोपी को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव निवासी करीब 25 वर्षीय रोहित तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी यात्रियों से पैसे की मांग करता था और पैसा नहीं देने पर बकझक और मारपीट करने के बाद चलती ट्रेन से धकेल देता था। मामले में बड़ा खुलासा तब हुआ, जब इके शिकार घायल यात्री की निशानदेही पर आरा-जगजीवन हाल्ट के बीच एक शव बरामद किया गया। शव की पहचान नितिन कुमार के रूप में की गई थी। 19 सितंबर की घटना... और फिर शुरू हुई तलाश। रेल पुलिस के मुताबिक, दानापुर स्पेशल ट्रेन संख्या 07091 से सफर के दौरान शादी विडिओग्राफर नितिन कुमार और उसके दोस्त के साथ घटना हुई। इस मामले में बक्सर रेल थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रेल पुलिस उपाधिक्ष दानापुर कंचन राज के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, महज एक सप्ताे के अंदर बक्सर और बनारस के बीच मोहनसराय से रोहित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर आरा-जगजीवन हाल्ट के बीच एक शव बरामद किया गया।वादी मुकेश राय ने शव की पहचान नितिन कुमार के रूप में की। यानी जिस यात्री को चलती ट्रेन से धकेले जाने की बात सामने आई थी, अब इस मामले में शव बरामद होने से जांच और गंभीर हो गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के अपराध करने का तरीका भी बताया गया है। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी, आरपीएफ या STF का जवान बताकर ट्रेन में यात्रियों पर रौब जमाता था। इसके बाद यात्रियों से पैसे की मांग करता था। पैसे नहीं देने पर बकझक और मारपीट करता था और इसी तरह के एक आपराधिक कृत्य के दौरान चलती ट्रेन से यात्री को धकेलने का आरोप उस पर है। पुलिस के मुताबिक रोहित तिवारी पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। प्रेस विज्ञप्ति में शाहपुर थाना कांड संख्या 88/23, रेल थाना बक्सर कांड संख्या 161/24, रेल थाना दानापुर कांड संख्या 265/26 और रेल थाना बक्सर कांड संख्या 204/26 समेत मामलों का उल्लेख किया गया है। रेल पुलिस के अनुसार, दानापुर के पुराने मामले में भी उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे और वह पुलिस को चकमा देकर निकल गया था। गिरफ्तारी से पहले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को करीब सात किलोमीटर तक पीछा करना पड़ा, जिसके बाद वह पुलिस के हाथ आया—अगर यह जानकारी मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी/टीम से आधिकारिक रूप से पुष्टि हुई है, तो इसे बाइट में प्रमुखता से रखा जा सकता है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की और उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या रोहित तिवारी अकेले इस तरह की वारदात करता था या उसके साथ कोई और भी शामिल था।0
0
Report
Advertisement
