484661
मध्यप्रदेश के राज्यपाल 23 अगस्त को उमरिया जिले का दौरा करेंगे
Umaria, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगन भाई पटेल 23 अगस्त को उमरिया जिले का दौरा करेंगे। वे इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और एक मंचीय आयोजन को संबोधित करेंगे। राज्यपाल उमरिया हवाई पट्टी पर सरकारी विमान से उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से ग्राम बिजौरो जाएंगे। वहां वे ग्राम डोंडका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां वे जनमन आवास योजना के लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण करेंगे और अन्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पत्थलगांव में भाजपा कार्यालय भूमिपूजन: संगठन के लिए नया चरण शुरू
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर - पत्थलगांव में भाजपा कार्यालय का हुआ भूमिपूजन जशपुर जिले के पत्थलगांव में भारतीय जनता पार्टी के बहुप्रतीक्षित कार्यालय के निर्माण को लेकर आज भूमिपूजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील गुप्ता और मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। आपको बता दें कि पत्थलगांव में भाजपा कार्यालय की लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसके लिए विधिवत आवदेन देकर कार्यालय की मांग की गई थी जिसपर भाजपा कार्यालय के लिए भूमि मिलने पर अब कार्यालय निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। भूमिपूजन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यालय निर्माण को संगठन की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यालय बनने के बाद यहां पार्टी की बैठकों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न आयोजनों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा।0
0
Report
भूपेश बघेल का दावा: रक्तदान के बदले लाभ, आयुर्वेद महाकुंभ में राजनीतिक वार!
Begun, Rajasthan:रायपुर आयुर्वेद सम्मलेन में रक्तदान महाकुंभ को लेकर भूपेश बघेल ने बोला हमला.. सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- रक्तदान स्वेच्छा से किया जाने वाला कार्य है लाभ का लालच देकर रक्तदान कराना अनैतिक भाजपा पर लगाया हर चीज के व्यावसायीकरण का आरोप कहा- लक्ष्य हासिल करने अधिकारी भी बिना सोचे-विचारे काम कर रहे “पुण्य कार्यों को तो छोड़ दीजिए मुख्यमंत्री जी” CM विष्णुदेव साय को टैग कर साधा निशाना0
0
Report
खरोह-करमाजितपुर मार्ग बदहाल, दो किमी का सफर तय करने में लग रहा एक घंटे से अधिक
Deoria, Uttar Pradesh:गौरी बाजार क्षेत्र में खरोह चौराहे से करमाजितपुर जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और टूटी नालियां राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। हालत यह है कि करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। करमाजितपुर के सगड़ा टोला को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की पुलिया भी टूट चुकी है, जिससे आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। चार दिन पूर्व गांव की जोखू साहनी की पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें खाट पर बैठाकर अस्पताल ले गए। पुलिया निर्माण के लिए सरकारी मदद का इंतजार करते-करते ग्रामीणों ने खुद पहल की। सीताराम सिंह, सोनू सिंह, रामहित साहनी, गजेंद्र सिंह, विंध्याचल साहनी, गोविंद साहनी और रामआशीष साहनी समेत ग्रामीण आपसी सहयोग से राशि जुटाकर टूटी पुलिया का निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग की बदहाली के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है। रविवार को गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के सामने भी ग्रामीणों ने सड़क की समस्या उठाई। विधायक ने जल्द मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: मायंक नायक EC बचाव, Form 6 पर आंतरिक असंतोष; राउत-शाह-सीईसी बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : MAYANK NAYAK (BJP MP) ON DEFENDING ELECTION COMMISSION AMID REPORTS OF INTERNAL DISSENT OVER FORM 6 CHANGES IN SIR / COUNTERING SHIV SENA (UBT) MP SANJAY RAUT'S REMARKS TARGETING HOME MINISTER AMIT SHAH AND CHIEF ELECTION COMMISSIONER / AKHILESH YADAV LAUNCHING PDA RATH YATRA FROM RAE BARELI / CONGRESS-SP RIFT OVER LEADERSHIP REMARKS BY IQRA HASAN AND IMRAN MASOOD0
0
Report
पखांजूर में मिशन रक्षक से युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर जी हाँ हाथों में डर और असुरक्षा का साया था, आज उन्हीं हाथों में मेहनत और उम्मीद की ताकत है... जिस पखांजूर इलाके की पहचान कभी माओवादी गतिविधियों से जुड़ी चुनौतियों के लिए होती थी, आज उसी पखांजूर के युवा वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देख रहे हैं। युवाओं के इन्हीं सपनों को नई उड़ान देने के लिए पखांजूर में ‘मिशन रक्षक’ की शुरुआत की गई है। पुलिस और सशस्त्र बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों को अब प्रशिक्षण के साथ-साथ जरूरी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। पखांजूर में ‘मिशन रक्षक’ कार्यक्रम के तहत युवक-युवतियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने किया। यहां क्षेत्र के 554 युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, जिनमें 354 युवक और 160 युवतियां शामिल हैं। वहीं 300 से ज्यादा युवक-युवतियां फिलहाल प्रशिक्षण ले रहे हैं। किसी की आंखों में वर्दी पहनने का सपना है, तो किसी की उम्मीद है कि नौकरी हासिल कर वह अपने परिवार का सहारा बनेगा। इन युवाओं के सपनों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं। प्रशिक्षण में युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, भर्ती प्रक्रिया और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विधायक विक्रम उसेंडी ने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को टी-शर्ट वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पखांजूर की तस्वीर बदल रही है...जहां कभी बंदूक और बारूद की चर्चा होती थी, वहां अब युवा भर्ती की दौड़ लगा रहे हैं, पसीना बहा रहे हैं और अपने भविष्य की तैयारी कर रहे हैं।‘मिशन रक्षक’ इन युवाओं के लिए सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बल्कि एक बेहतर भविष्य की उम्मीद बनकर सामने आया है। बाइट – विक्रम उसेंडी, विधायक अंतागढ़ बाइट – राकेश कुर्रे, एएसपी पखांजूर0
0
Report
बीएसपी ने ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया; मायावती के आदेशानुसार
Noida, Uttar Pradesh:बीएसपी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के आदेशनुसार श्री ईशान आनंद जी को बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ0
0
Report
Advertisement
अमृतसर में AAP सरपंच के पति की मौत, हत्या की गहन जांच की मांग
Amritsar, Punjab:अमृतसर में AAP सरपंच के पति की लाश मिली:औजला बोले- आशंका सही निकली, हत्या की जांच हो; पुलिस से गहन जांच की मांग अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के गांव महिमद मंदरावाला से दो दिन से लापता आम आदमी पार्टी की मौजूदा सरपंच के पति और पूर्व सैनिक कुलजीत सिंह संधू की लाश आज अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के अधीन आते रमदास से बरामद हुई है। कुलजीत सिंह 21 सितंबर की सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर घर से काम के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे थे। परिवार की ओर से उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिवार के मुताबिक, कुलजीत सिंह के लापता होने के बाद लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। वहीं, रमदास पहुंचे कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह औजला ने कहा कि परिवार ने कल शाम उनसे संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि जिस बात की आशंका थी, वह सही निकली। उनके मुताबिक बरामद शव सरदार कुलजीत सिंह, मौजूदा सरपंच के पति या पूर्व सैनिक का नहीं, बल्कि यह सरकार की कानून-व्यवस्था की नाकामी को भी उजागर करता है।। उन्होंने कहा कि 14 घंटे तक मोबाइल फोन ऑन रहने के बावजूद परिजनों को अलग-अलग जगहों पर उलझाया गया। उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए मामले की गहन जांच और परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। उन्होंने डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की भी मांग रखी। औजला ने कहा कि अगर गंभीरता से तलाशने की कोशिश की गई होती तो परिवार को यह दिन नहीं देखना पड़ता। उन्होंने परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात कही। वही, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि कुलजीत सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह डेरा बाबा नानक तक कैसे पहुंचे। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
सीपीआईएम महासचिव ने Form 6 बदलावों पर चुनाव आयोग की आपत्तियों की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी
Noida, Uttar Pradesh:CPI(M) General Secretary on report on Election Commissioners' objections to Form 6 changes0
0
Report
जशपुर के टीआई कोमल नेताम के वर्दी में रील्स पर विवाद
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर वर्दी पहनकर रील्स बनाने को लेकर फरसाबहार टीआई विवादों में, फरसाबहार टीआई कोमल नेताम का वर्दी में रील्स बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वर्दी में रील्स बनाने को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति, स्थानीय लोगों ने की टीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग।0
0
Report
Advertisement
रतलाम पिपलिया जोधा गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिस पर पथराव
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के पिपलिया जोधा गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान कुछ बदमाशों ने कार्यक्रम में बवाल मचायā. इस दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस टीम पर पथराव की गंभीर घटना सामने आई है. विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. इसके बाद आरोपियों की निशानदेाही पर पुलिस टीम जब उनके इलाके में दबिश देने पहुंची, तो बदमाशों ने पुलिस जवानों पर ही पथराव शुरू कर दिया. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में लिया है. पथराव में घायल पुलिस जवानों का इलाज भी करवाया गया. पुलिस पर हमला कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर मामला माना जा रहा है. खास बात यह है कि दो दिन पहले शिवगढ़ थाना क्षेत्र में भी एक युवक द्वारा पुलिस जवान को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।0
0
Report
यूपी में छात्रसंघ बहाली को लेकर प्रयागराज के होर्डिंग में तंज
Prayagraj, Uttar Pradesh:छात्रसंघ चुनाव को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में लगी होर्डिंग, यूपी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर होर्डिंग में पूछे गए सवाल, एनएसयूआई से जुड़े छात्रनेता आदर्श भदौरिया ने लगाया होर्डिंग, एनएसयूआई ने होर्डिंग के बहाने यूपी सरकार पर कसा गया है तंज, होर्डिंग में लिखा *"यूपी में छात्रसंघ पर ताला और दिल्ली में जीत पर माला,"* *यूपी में छात्रसंघ चुनाव कब बहाल होंगे...* जैसे स्लोगन होर्डिंग में लिखें हैं।0
0
Report
डूंगरपुर पंचायत राज में 234 वार्डों का आरक्षण तय, महिला प्रधान 7 पंचायतों में
Dungarpur, Rajasthan:पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी संपन्न, जिला परिषद के 37 और पंचायत समितियों के 234 वार्डों का आरक्षण तय, 14 में से 7 पंचायत समितियों में बनेगी महिला प्रधान डूंगरपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया ईडीपी सभागार में संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर देशल दान की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया के तहत जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों (वार्डों) के पदों का आरक्षण तय किया गया। आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया में सबसे पहले जिला परिषद के 37 वार्डो की लॉटरी निकाली गई। जिसमें 14 वार्ड एसटी ओपन और 13 वार्ड एसटी महिला के लिए आरक्षित किए गए। इसके साथ ही 4 वार्ड सामान्य ओपन और 5 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित रहे। वही 1 वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वही इसके बाद 14 पंचायत समितियों में प्रधान पद की लॉटरी निकाली गईं। जिसमें 7 पंचायत समितियों बिछीवाड़ा, पालदेवल, गामड़ी अहाड़ा, दोवड़ा, सागवाड़ा, गलियाकोट और पाड़वा में महिला प्रधान होंगी। वही डूंगरपुर, आसपुर, झोथरी, साबला, चिखली, भंडारी और सीमलवाड़ा पंचायत समितियों में प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षित हुए है।प्रधान पदों के आरक्षण के पश्चात जिले की 14 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले सभी 234 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी निकाली गई।लॉटरी प्रक्रिया के दौरान सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, आसपुर विधायक उमेश डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष Ashok Patel सहित भाजपा, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रमुख जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड धरने की घोषणा; मस्जिद-मदरसे ढहाने के दावों पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा, "मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है। मस्जिदों पर दावे किए जा रहे हैं, मदरसों को खत्म किया जा रहा है। इन सभी चीज़ों को देखते हुए हमने धरने का ऐलान किया था, जिसकी अनुमति आखिर में खत्म कर दी गई। मैं यह कहना चाहता हूं कि हमारे देश में हर धर्म के लोग, हर जबान बोलने वाले लोग और हर संस्कृति के लोग साथ-साथ खुशहाल तरीके से रहते हैं। संविधान ने प्रोटेक्शन दिया है। लेकिन यह जो एक मानसिकता के लोग सत्ता में आ गए हैं, वह कभी समानता के नाम पर यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात करते हैं, कभी वंदे मातरम् की बात करके लोगों की देशभक्ति को चैलेंज करने की कोशिश करते हैं। तो यह जो तरीके हैं, यह सब गलत तरीके हैं और हमारा देश इस तरह से न तो तरक्की कर सकता है, न आगे बढ़ सकता है..."0
0
Report
बैंगलुरु में प्रियंक खर्गे ईसीआई-एसआईआर मुद्दे, पटिल का इस्तीफा, वंदे मातरम पर बीजेपी प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU PRIYANK KHARGE (KARNATAKA HOME MINISTER) ON ECI AND SIR ISSUE / YASHWANT RAYAPPA GOWDA PATIL'S RESIGNATION / VANDE MATARAM ISSUE / BJP PROTEST0
0
Report
छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू के 3 मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; एक जिला अस्पताल में इलाज
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू के 3 मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट,1 का इलाज जिला अस्पताल में वही 2 मरीज निजी अस्पताल से नागपुर और जबलपुर रेफर छिंदवाड़ा जिले में स्वाइन फ्लू के 3 पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है जिसमें से 1 मरीज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है वही 2 मरीजों को प्राइवेट अस्पताल से जबलपुर और नागपुर रेफर किया गया है.मामला दर्ज होते ही विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की और प्रभावित क्षेत्र का स्वास्थ्य सर्वे संपन्न कराया.जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर मनीष गठोरिया ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू का केवल 1 ही मरीज आया था, जो छिंदवाड़ा शहर का न होकर जिले के अन्य ब्लॉक का निवासी है. जब मरीज अस्पताल पहुँचा, तब तक उसकी बीमारी के 5 दिन पूरे हो चुके थे और स्थिति पूरी तरह स्थिर थी. इसके साथ स्वाइन फ्लू के प्रसार को रोकने और बचाव के लिए डॉ. मनीष गठोरिया ने नागरिकों को विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है. उन्होंने मरीजों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, मास्क का नियमित उपयोग करने और हाथों की स्वच्छता पर जोर दिया है. और जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. बाइट मनीष गठोरिया सीनियर डॉक्टर0
0
Report
Advertisement
