484661
Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
उमरिया में एसईसीएल के परियोजना प्रबंधक जीएम कॉम्प्लेक्स को कुर्क करने का न्यायालय ने दिया आदेश
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले में 34 साल पुराने मामले में जिला न्यायालय ने कोल इंडिया की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है। यह मामला 1991 में कोल इंडिया की एसईसीएल परियोजना से जुड़ा है जिसमें ठेका कंपनी तिरुपति बिल्डकॉन को निर्माण की तय राशि का भुगतान नहीं किया गया था। कंपनी ने न्यायालय की शरण ली थी। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी ठेका कंपनी के पक्ष में फैसला दिया और अपील को खारिज कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्जी स्वतंत्रता संग्राम प्रमाणपत्र से MBBS दाखिले के आरोप में गैंग गिरफ्तार
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र बनाकर एमबीबीएस में दाखिला कराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी को बहराइच से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वीओ1–मामला ज्ञानपुर थाने से जुड़ा है, जहां फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र के जरिए एमबीबीएस में दाखिला और सरकारी नौकरियों में चयन कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ था। विवेचना के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम सामने आए। इसी क्रम में भदोही पुलिस की स्वाट और सर्विलांस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सूचना के आधार पर बहराइच के नnda इंस्टीट्यूट गेस्टहाउस से दिनेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया,पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के जरिए फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र तैयार कराने और उसके आधार पर एमबीबीएस समेत सरकारी नौकरियों में चयन कराने की बात बताई है, इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है,फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ ज्ञानपुर थाने में संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
तिरंगा यात्रा में सांसद की अपील: कार से उतर जाओ, टूट जाएगी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:स्लग – तिरंगा यात्रा में सांसद की अपील—“बेटा कार से उतर जाओ, टूट जाएगी” तिरंगा यात्रा में सांसद की कार पर चढ़े समर्थक, हाथ जोड़कर बोले- “कार टूट जाएगी” भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, THAR पर चढ़े समर्थकों से हाथ जोड़कर बोले- “मेरे पास पैसे नहीं हैं बेटा” कानपुर देहात में भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में निकली इस यात्रा में 2 हजार से ज्यादा लोग और 150 से अधिक वाहन शामिल हुए। तिरंगे से सजे वाहनों और देशभक्ति गीतों के बीच सांसद खुली THAR में सवार होकर यात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। लेकिन रनियां पहुंचते ही एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया。 कानपुर नगर के भौती से सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई तिरंगा यात्रा दोपहर करीब एक बजे रनियां पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और वाहन शामिल थे। जगह-जगह सांसद देवेंद्र सिंह भोले का फूल-माला से स्वागत किया गया。 रनیاں पहुंचने पर कुछ युवक सांसद की THAR के बोनट पर चढ़कर फूल-माला पहनाने की होड़ में जुट गए। समर्थकों को कार पर चढ़ा देख सांसद ने हाथ जोड़कर उनसे नीचे उतरने की अपील की। सांसद ने कहा— “अरे बेटा लोग कार से उतर जाओ, टूट जाएगी। ऐ बेटा, मेरी कार टूट जाएगी। टूट गई तो कार कहां से लाऊंगा? मेरे पास पैसे नहीं हैं बेटा। हाथ जोड़ रहा हूं, कार से उतर जाओ बेटा.” सांसद की इस अपील का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद समर्थक कार से नीचे उतर गए。 रनियां में नेशनल हाईवे पर क्रेन की मदद से सांसद का माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत के बाद काफिले में वाहनों की संख्या और बढ़ गई, जिससे कानपुर-इटावा हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई。 इसके बाद सांसद ने खुद माइक संभालकर समर्थकों से गाड़ियां एक तरफ करने और दूसरे वाहनों के लिए रास्ता छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाईवे से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालकों को भी रास्ता मिलना चाहिए。 देवेंद्र सिंह भोले लगातार तीसरी बार अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं。0
0
Report
कालपी के रामगंज में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नगरपालिका पर सवाल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कालपी में तीन घंटे की लगातार बारिश ने कई इलाकों को बनाया टापू, 3 घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर की जलनिकासी की व्यवस्था की खोली पोल, कालपी के रामगंज इलाके में बाढ़ जैसे हालात के वीडियो आए सामने, कई मोहल्लों में भारी जलभराव होने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सड़कें पानी से लबालब होने के चलते इलाके में बाढ़ जैसे हालात आए नजर, बाढ़ जैसे हालात के वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका पर गंभीर सवाल, स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की, जालौन के कालपी नगर पालिका क्षेत्र के रामगंज इलाके का मामला。0
0
Report
Advertisement
बरगी डैम के 9 गेट खुलने से नर्मदा उफान, जबलपुर में जनजीवन प्रभावित
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऊपरी इलाकों और पहाड़ों में जारी मूसलाधार बारिश के चलते जबलपुर स्थित बरगी डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बांध के 9 गेट खोल दिए हैं। बांध से पानी छोड़े जाने के से नर्मदा नदी उफान पर है। सबसे ज्यादा असर नरसिंहपुर जिले में देखने को मिल रहा है, जहां प्रसिद्ध बरमान घाट पर नर्मदा नदी अपने पूरे रौद्र रूप में बह रही है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों को घाटों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। PTC0
0
Report
सूरजपुर में हाथी ने किसान पर हमला, एक की मौत, दूसरा बचा
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर जिले में हाथी का आतंक जारी,, हाथी ने बाइक सवार किसान पर किया हमला,, एक किसान की मौत,, दूसरे ने भाग कर बचाई जान,, खेती के लिए खाद लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे दोनों किसान,, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सिंघरा जंगल की घटना,, मौके पर पहुंचे वन अमला की टीम पर भड़के ग्रामीण,, वन विभाग के रेंजर और कर्मचारियों को घटना स्थल से भगाया,,0
0
Report
सुनील शेट्टी परिवार समेत हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक, आध्यात्मिक शांति की अनुभूति
Amritsar, Punjab:ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਸੁਨੀਲ ਸ਼ੇੱਟੀ, ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਟੇਕਿਆ ਮੱਥਾ ਅਦਾਕਾਰ ਸੁਨੀਲ ਸ਼ੇੱਟੀ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ。 ਕਿਹਾ—ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਆ ਕੇ ਦਿਲ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਰੂਹਾਨੀ ਸਕੂਨ。 ਬੋਲੇ—ਅੰਦਰ ਪੈਰ ਰੱਖਦਿਆਂ ਹੀ ਅੰਦਰੋਂ ਇੱਕ ਅਜਿਹੀ ਖਿੱਚ ਮਹਿਸੂਸ ਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਭਾਵੁਕ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹਾਂ。 ਵਿਆਹ ਦੀ ਸਾਲਗਿਰਹ ਮੌਕੇ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲैਣ ਪਹੁੰਚੇ, ਕਿਹਾ—ਮਨ ਉਦਾਸ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਸਾਰੀਆਂ ਚਿੰਤਾਵਾਂ ਦੂਰ ਹੋ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ。 ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰ ਸੁਨੀਲ ਸ਼ੇੱਟੀ ਅੱਜ ਆਪਣੇ परਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਗਹਿਰੇ ਜੁੜਾਅ ਬਾਰੇ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਸੁਨੀਲ ਸ਼ੇੱਟੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦਿਲ ਨੂੰ ਬੇਹੱਦ ਰੂਹਾਨੀ ਸਕੂਨ ਮਿਲਦਾ ਹੈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੰਦਰ ਪੈਰ ਰੱਖਦੇ ਹਨ, ਇੱਕ ਵੱਖਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਆਨੰਦ ਮਹਿਸੂਸ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਉਹ ਕਈ ਵਾਰ ਭਾਵੁਕ ਵੀ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦੀ ਕਿ ਅੰਦਰੋਂ ਇਹਨੀ ਖਿੱਚ ਕਿਉਂ ਮਹਿਸੂਸ ਹੁੰਦੀ ਹੈ。 ਸੁਨੀਲ ਸ਼ੇੱਟੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਵਿਆਹ ਦੀ ਸਾਲਗਿਰਹ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦਾ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਮਨ ਉਦਾਸ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਚਿੰਤਾਵਾਂ ਘੇਰ ਲੈਂਦੀਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਉਹ ਇੱਥੇ ਆ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਆ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਹਿਸੂਸ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਰੀਆਂ ਚਿੰਤਾਵਾਂ ਦੂਰ ਹੋ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੱਖਰੀ ਦੁਨੀਆ ਵਿੱਚ ਆ ਗਏ ਹਨ。0
0
Report
Advertisement
UCC अफवाह से भोपाल में निकाह रजिस्ट्रेशन बढ़कर 200-300 हो गया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश में UCC बिल विधानसभा में पारित हो गया है जल्द ही मध्य प्रदेश में UCC लागू हो जाएगा उससे पहले UCC को लेकर मध्य प्रदेश के मुस्लिम समाज में अफवाह फैली गई, की कजिन से शादी नहीं कर सकेंगे। इस अफवाह के फैलने के बाद से मुस्लिम समाज में चिंता बढ़ा गई है और इसी आशंका के चलते कुछ परिवारों ने कुछ समय बाद होने वाली शादियों को भी जल्द कराने की कवायद शुरू कर दी है वक्फ बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक भोपाल में इन दिनों काजियात के बाहर निकाह के लिए आवेदन करने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है. पहले जहां रोजाना करीब 30 से 40 आवेदन आते थे, वहीं UCC को लेकर अफवाह फैलने के बाद यह संख्या बढ़कर 200 से 300 तक पहुंच गई है भोपाल में इन दिनों काजियात के बाहर निकाह के लिए आवेदन करने वालों की संख्या अचानक इजाफा हुआ है पहले जहां रोजाना करीब 30 से 40 आवेदन आते थे, वहीं UCC को लेकर अफवाह फैलने के बाद यह संख्या बढ़ने की बात सामने आ रही है. दरअसल मुस्लिम समाज के कुछ परिवारों में रिश्तेदारों के बीच निकाह की परंपरा रही है, इसी बीच सोशल मीडिया पर यह संदेश तेजी से फैलने लगा कि मध्य प्रदेश में UCC लागू होने के बाद कजिन मैरिज यानी चचेरे-ममेरे रिश्तेदारों के बीच होने वाली शादी प्रतिबंधित हो जाएगी इस अफवाह का असर उन परिवारों पर भी पड़ा है, जिनके बेटे-बेटियों की शादी कुछ महीने बाद तय थी, कई परिवारों को शादी की तारीख, मैरिज हॉल और कैटरिंग तक की तैयारियां पूरी होने के बावजूद यह डर सताने लगा कि अगर UCC लागू हो गया तो उनके बच्चों की शादी नहीं हो पाएगी, इसी आशंका में कुछ परिवार तय तारीख से पहले ही निकाह कराने के लिए काजियों और काजियात में रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंच रहे हैं। अब्दुल मुगनी यूडीसी निकाह रजिस्टेशन सेक्शन ने बताया कि अफवाह फैलने के बाद से रजिस्ट्रेशन की संख्या में इजाफा हुआ है शादी हॉल बुकिंग मैनेजर और टेंट डेकोरेशन वालो का कहना है आने वाले दिनों के लिए बुकिंग ज्यादा हुई है और ज्यादातर बुकिंग मुस्लिम समाज के लोगों ने करवाई है। बाइट राहुल कुमार, कप्तान शादी हॉल के बुकिंग मैनेजर बाइट अब्दुल रहीम, टेंट डेकोरेशन वक्फ बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल का कहना है UCC की धारा 4(4) को अधूरा पढ़कर भ्रम फैलाया जा रहा है,सनवर पटेल ने भी इसे गलतफहमी बताते हुए लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है और कहा है UCC लागू होने के बाद भी जिन धर्मों में पहले से परंपरा है कजिन से शादी की वहां परंपरा UCC लागू होने के बाद भी जारी रहेगी. जिन लोगों की दुकानदारी बंद हो गई है वहां लोग इस तरह का भ्रम फैला रहे हैं। हालांकि काजियात और उलेमा लगातार लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं कि कानून के वास्तविक स्वरूप को जाने बिना किसी नतीजे पर न पहुंचें। बाइट सैयद मुफ्ती अली क़दर हुसैनी नायब शहर क़ाज़ी कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा बीजेपी ही भ्रम फैलाने का काम कर रही है। वही आज,UCC को लेकर मुस्लिम महिलाओ ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन बड़ी संख्या मे मुस्लिम महिलाएं पहुंची थी कलेक्टर ऑफिस भोपाल कलेक्टर के एब्सेंट मे एसडीएम को दिया ज्ञापन UCC को बताया काला क़ानून महिलाओ ने कहा कहा की ucc क़ानून को सरकार को वापस लेना चाहिए 35 जिलो मे एक साथ सौपा गया ज्ञापन आरिफ मसूद ने कहा की पहले चरण मे ज्ञापन दिया है अब सभी कम्युनिटी के साथ मिलकर टेबल कॉन्फ्रेंस करेंगे और आर्टिकल 29 आर्टिकल 25 के बारे में बताएंगे बाइट-आरिफ मसूद, कांग्रेस विधायक बाइट-मुस्लिम महिलाएं0
0
Report
गरियाबंद जंगल में नर कंकाल मिला, 50 वर्षीय लापता व्यक्ति मौत का कारण अज्ञात
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग...गरियाबंद के जंगल में मिला नर कंकाल, 7 अगस्त से लापता था 50 वर्षीय व्यक्ति; मौत का कारण अज्ञात....छुरा विकासखंड के ग्राम पलेमा के जंगल में एक व्यक्ति का नर कंकाल बरामद हुआ है.....मृतक की पहचान भक्तु राम जगत, उम्र करीब 50 वर्ष, के रूप में बताई जा रही है,फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है.....छुरा थाना पुलिस को सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची......पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है....0
0
Report
खंडवा यातायात पुलिस ने 42 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से नष्ट किये
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा यातायात पुलिस ने आज 42 मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया। इन कार्रवाइयों में शो बाजी करने वाले कुछ युवा यह कानफोड़ू साइलेंसर बुलेट जैसी गाड़ियों में लगाकर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते थे बल्कि पटाखे जैसी आवाज निकाल कर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हुए आम लोगों की दिनचर्या में भी दखल देते थे। पुलिस ने साइलेंसर के साथ तेज आवाज करने वाले प्रेशर हॉर्न का भी यही हाल किया। खंडवा पुलिस ने बस स्टैंड चौराहे पर आम लोगों के सामने रोड रोलर चलाकर इन्हें चपटा कर दिया और साफ संदेश दिया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई। बुलेट बाइक में लगाए गए इन मॉडिफाइड साइलेंसरों से निकलने वाली तेज आवाज से आम लोगों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी होती थी। साथ ही, तेज आवाज और लापरवाही से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ता है। इसी के चलते यातायात पुलिस ने जब्त किए गए 42 साइलेंसर और 20 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न को सड़क पर रखवाया और रोड रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि दोबारा इस तरह के साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ साइलेंसर जब्त कर नष्ट किया जाएगा। ट्रैफिक थाने के इंचार्ज देवेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि इन सभी मामलों में 1 - 1 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया था। अब इन्हें नष्ट किया गया है ताकि दोबारा इनका इस्तेमाल न हो सके।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के सरकंडा में 5.8 फीट लंबा अहिराज साँप पकड़ा गया, रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ दिया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र स्थित राजकिशोर नगर की चतुर्वेदी कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5.8 फीट लंबा अहिराज साँप दिखाई दिया। अचानक घर में साँप नजर आने से परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक काफी मशक्कत के बाद साँप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान घर के आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई थी। टीम ने साँपो को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे कोनी क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया। राहत की बात रही कि घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई। बारिश के मौसम में रिहायशी इलाकों में साँप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में घर में साँप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश करने के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम की मदद लेनी चाहिए...0
0
Report
हिमाचल में मिड-डे मील खीर से बच्चे बीमार, पानी की सफाई के कदम कड़े
Shimla, Himachal Pradesh:कुल्लू के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील में परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खीर खाने के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद कई बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पतलीकूहल पहुंचाया गया। इस मामले में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि 47 बच्चों में से 44 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन बच्चों का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी लापरवाही सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में पीने के पानी की सफाई में कमी की संभावना जताई गई है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में पहले से ही RO की सुविधा उपलब्ध है। सभी स्कूलों को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है और पानी को उबालकर ही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
प्रयागराज में भारी जलजमाव पर प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के रिहायशी इलाकों में भारी जल जमाव के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, डीएम मनीष वर्मा और नगर आयुक्त ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बारिश का पानी निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने के दिए निर्देश, जार्ज टाउन, टैगोर टाउन और अल्लापुर के सैकड़ों घरों में भरा है बारिश का पानी। संगम नगरी प्रयागराज में बारिश के बाद कई इलाकों में भारी जलजमाव के चलते हालात खराब हो गए हैं। शहर के सबसे पॉश जार्ज टाउन, अल्लापुर और टैगोर टाउन इलाके से भारी जलजमाव के चलते स्थिति भयावह हो गई है। यहां के सैकड़ों घरों में बारिश का पानी जा चुका है, सड़कों पर तीसरे दिन भी बारिश का पानी जमा हुआ है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। जी मीडिया ने जब जलजमाव से प्रभावित इलाकों की ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई तो प्रशासनिक अमला भी हरक़त में आया। डीएम मनीष वर्मा और नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने जल जमाव वाले इलाकों का दौरा किया और बारिश का पानी निकाले जाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि जिन इलाकों में बारिश के बाद भारी जलजमाव हुआ है, वहां का दौरा करके स्थिति का आंकलन किया गया है। पम्पिंग सेट के जरिए बारिश के पानी को निकाला जा रहा है। डीएम ने कहा कि ड्रेनेज चोक होने के चलते बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति बनने की बात सामने आ रही है। इसका पता लगाया जा रहा है, जल्द ही इसे दुरुस्त करा लिया जाएगा। ताकि लोगो को जल जमाव से निजात दिलाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
आगरा के होटल-रेस्टोरेंट पर निगम की कड़ी छापेमारी, तंदूर जलाने पर जुर्माना
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में होटल-रेस्टोरेंट पर नगर निगम की लगातार छापेमारी टीटीजेड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा कोयले की भट्टी और तंदूर जलाने पर हो रही कार्रवाई फतेहाबाद रोड के होटल-रेस्टोरेंट और कैफे में हुई जांच उड़ता पंजाब रेस्टोरेंट पर 8 हजार रुपये का जुर्माना बीकानेरवाला पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया पिरामिड रेस्टोरेंट पर 15 हजार रुपये का जुर्माना जिमबोरा क्लब और मैकडॉनल्ड्स पर भी कार्रवाई टू सेंट बार कैफे पर 10 हजार रुपये का जुर्माना रोमियो लाइन कैफे में तंदूर मिलने पर 20 हजार का जुर्माना नगर निगम टास्क फोर्स ने कई प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण कोयले के प्रतिबंधित तंदूर बंद होने तक कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी0
0
Report
अमेठी के भनौली में 29 पुराने तांबा गोले: पुरातत्व विभाग ने जांच की
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जिले के भनौली गांव में खुदाई में मिले 29 गोलों की हुई जांच। पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण। सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने गोलों की जांच की। जांच में सभी गोले तांबे से निर्मित पाए गए। पुरातत्व विभाग के अनुसार करीब 90 साल पुराने हैं सभी गोले। पुराने समय में तोपों में डालकर फायर किए जाते थे ये गोले। एक गोले का वजन करीब 9 से 10 किलोग्राम बताया गया। गोलों की बाहरी सतह पर हरे रंग की पेटिना की परत मिली। सभी 29 गोले पुलिस की निगरानी में सुरक्षित रखे गए हैं। आगे खुदाई होगी या नहीं, शासन और पुरातत्व विभाग के निर्देश के बाद होगा फैसला। बाइट -डॉ. मनोज कुमार यादव (सहायक पुरातत्व अधिकारी)0
0
Report
फतेहपुर में NHM कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में Nएचएम कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को अनुपस्थित कर दिया जाता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितता और समय पर वेतन न मिलने समेत कई समस्याओं को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और मांगों के जल्द निस्तारण की मांग की। कर्मचारियों का प्रदर्शन फतेहपुर के सीएमओ कार्यालय में हुआ।0
0
Report
Advertisement
