Back
उज्जैन के महाकाल मंदिर पास लड्डू प्रसाद यूनिट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी
ASANIMESH SINGH
Feb 17, 2026 11:14:42
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र के सामने निर्माणाधीन ‘लड्डू प्रसाद यूनिट’ में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मौके पर काम कर रहे मजदूर बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के ऊंचाई पर कार्य करते देखे गए, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है और यहा विडिओ तेजी से वायरल हो रहा है...
यह निर्माण कार्य उज्जैन विकास प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित बताया जा रहा है। सिंहस्थ की तैयारियों के बीच शहर में निर्माण गतिविधियाँ तेज हैं, लेकिन इसी दौरान लापरवाही के चलते तीन मजदूरों की जान जा चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या विभाग ने पूर्व घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया?
मौके पर सुरक्षा जाल, सेफ्टी हार्नेस और अनिवार्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का अभाव नजर आया। जब इस संबंध में UDA के सीईओ संदीप सोनी से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वहीं सब-इंजीनियर राम पाटीदार ने कहा कि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हैं, लेकिन मजदूर स्वयं उनका उपयोग नहीं करते।
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करना ठेकेदार और संबंधित विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। यदि मजदूर उपकरण नहीं पहनते, तो निगरानी और अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करना प्रशासन की जवाबदेही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धार्मिक नगरी में, वह भी महाकाल मंदिर परिसर के निकट, इस तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?
फिलहाल, निर्माण कार्य जारी है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवालों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
बाइट -इंजीनियर राम पाटीदार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 17, 2026 13:06:350
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 17, 2026 13:06:220
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 13:05:430
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 17, 2026 13:05:280
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 17, 2026 13:05:140
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 17, 2026 13:05:040
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 13:04:530
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 13:04:380
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 13:03:440
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 17, 2026 13:03:320
Report
CSCharan Singh
FollowFeb 17, 2026 13:03:200
Report