Back
उज्जैन पुलिस ने खतरनाक स्टंट वीडियो के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई
ASANIMESH SINGH
Oct 07, 2025 08:01:10
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक खतरनाक स्टंट वीडियो के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो में युवक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार (क्रमांक MP 13 BA 2550) से इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पास रात करीब 8:30 बजे जानलेवा स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे।
वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि दो युवक तेज गति से चलती कार के दोनों ओर पायदान पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। यह हरकत न केवल उनकी जान के लिए खतरा थी, बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा कर रही थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने तत्काल मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी ट्रैफिक विक्रम सिंह परिहार और सुबेदार इन्द्रपाल सिंह की संयुक्त टीम ने वीडियो का विश्लेषण कर वाहन मालिक और युवकों की पहचान की।
जांच में सामने आया कि स्टंट करने वाले युवकों के नाम हर्षवर्धन राठौर (वाहन चालक), पृथ्वीराज सिंह (दाहिनी ओर पायदान पर खड़ा) और रिषिराज सिंह (बाईं ओर पायदान पर खड़ा) हैं। तीनों को वाहन सहित थाना यातायात उज्जैन बुलाया गया। पूछताछ में पाया गया कि वाहन में अनाधिकृत हूटर लगा था और नंबर प्लेट भी नियमानुसार नहीं थी।
थाना यातायात उज्जैन द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत खतरनाक ड्राइविंग, हूटर लगाने, चलती कार के बाहर खड़े होकर स्टंट करने और गलत नंबर प्लेट लगाने जैसे उल्लंघनों पर ₹5000 का चालान काटा गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowOct 07, 2025 10:37:430
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 07, 2025 10:37:290
Report
AMAjay Mishra
FollowOct 07, 2025 10:37:030
Report
DIDamodar Inaniya
FollowOct 07, 2025 10:36:44Nagaur, Rajasthan:महेंद्र चौधरी पूर्व विधायक नावा
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowOct 07, 2025 10:36:100
Report
SPSatya Prakash
FollowOct 07, 2025 10:35:430
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 07, 2025 10:35:330
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 07, 2025 10:34:330
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 07, 2025 10:34:230
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 07, 2025 10:34:110
Report
MKMukesh Kumar
FollowOct 07, 2025 10:33:420
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 07, 2025 10:33:240
Report