Back
उज्जैन लूट केस: दोस्त मास्टरमाइंड, तीन घंटे में पुलिस ने 5 लाख बरामद
ASANIMESH SINGH
Mar 09, 2026 14:16:59
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन में सायरखेडी क्षेत्र में हुई 8 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का चिमनगंज थाना पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि फरियादी का दोस्त ही लूट का मास्टरमाइंड निकला। चिमनगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 मार्च को नागेश्वरधाम कॉलोनी निवासी अनुराग आंजना ने चिमनगंज थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त अनिरुद्ध सेन के साथ तराना से 8 लाख रुपये लेकर उज्जैन लौट रहा था। शाम करीब 7 बजे सायरखेडी स्थित झमाझम कैफे के पास बिना नंबर की नीले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट कर एक्टिवा की डिक्की में रखे 8 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान फरियादी के साथ मौजूद उसका दोस्त अनिरुद्ध सेन बार-बार बयान बदलता नजर आया। पुलिस ने जब उससे सख्ती और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उसने पूरी साजिश कबूल कर ली।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अनिरुद्ध को पहले से जानकारी थी कि अनुराग 8 लाख रुपये लेने तराना जा रहा है। उसने यह जानकारी अपने दोस्त रोहित बनोलिया को दे दी और उसकी लोकेशन भी शेयर की। इसके बाद रोहित ने अपने साथी आलोक लोट और यश सोलंकी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी और चेहरा ढककर सुनसान रास्ते पर घेराबंदी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामले में रोहित बनोलिया निवासी तिरुपति धाम कॉलोनी, अनिरुद्ध सेन निवासी गुदरी चौराहा, आलोक लोट उर्फ बुद्धा निवासी भेरूगढ़ और यश सोलंकी निवासी बहादुरगंज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 8 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं, जबकि शेष राशि की बरामदगी के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।
इस पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक गजेंद्र पचोरिया, उपनिरीक्षक जयदीप राठौर, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश भाट सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 09, 2026 15:32:240
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 09, 2026 15:32:050
Report
ASAmit Singh
FollowMar 09, 2026 15:31:470
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 09, 2026 15:31:190
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 09, 2026 15:30:470
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 09, 2026 15:30:240
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 09, 2026 15:19:310
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 09, 2026 15:19:230
Report
ADAnup Das
FollowMar 09, 2026 15:18:470
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 09, 2026 15:18:28Raebareli, Uttar Pradesh:आगली खबर रायबरेली से है...यहां जगतपुर थाने के भीतर भीड़ ने हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश की. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही तो फिर भीड़ उसमें दखलअंदाजी क्यों कर रही
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 09, 2026 15:18:090
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 09, 2026 15:17:510
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowMar 09, 2026 15:17:350
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 09, 2026 15:16:45Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक बार फिर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ...जिससे इलाके में हड़कंप मच गया फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कर रही है
0
Report