Back
चास नगर निगम: 17 मार्च को उपमहापौर चुनाव, 18 महिला पार्षद निर्णायक
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 09, 2026 15:31:19
Bokaro Steel City, Jharkhand
Bokaro,
Mrityunjai Mishra -----
बोकारो में 18 महिला पार्षद चास उपमहापौर के भाग्य का फैसला करेंगी। कुल 35 वार्ड पार्षद हैं चास नगर निगम में जिनमें 18 महिला पार्षद हैं जो उपमहापौर के भाग्य का फैसला 17 मार्च को करेंगी। चास नगर निगम में महापौर भोलू पासवान ने जीत दर्ज किया है। ऐसे में क्या उपमहापौर महिला पार्षद बनेगी ये 17 मार्च को वोटिंग के बाद फैसला होना है। 17 मार्च को ही शपथ दिलाया जाएगा जिसमें महापौर के साथ पार्षद का शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसके बाद उपमहापौर का चुनाव होना है। हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन की भी नजर इसमें रहेगी। चास एसडीएम ने इसपर कहा कि प्रशासन की नजर इसपर बनी हुई है। वही फुसरो नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए भी अधिकतर पार्षद महिला है जो उपाध्यक्ष का चयन करेगी।
बताते चले कि 17 मार्च को चास नगर निगम में शपथ ग्रहण व उपमहापौर का अप्रत्यक्ष निर्वाचन।
प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा महापौर व वार्ड पार्षदों को दिलाई जाएगी शपथ, शपथ ग्रहण के बाद निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार होगा उपमहापौर पद का निर्वाचन।
चास नगर निगम की निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढांडा ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी।
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत चास नगर निगम के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं उपमहापौर पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन आगामी 17 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में चास नगर निगम की निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढांडा ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शपथ ग्रहण एवं निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 17 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से चास नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान सर्वप्रथम नव निर्वाचित महापौर को शपथ दिलाई जाएगी, जिसके पश्चात सभी वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। चास नगर निगम में शपथ ग्रहण प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा कराया जाएगा। शपथ ग्रहण का समय पूर्वाह्न 11:15 बजे निर्धारित किया गया है।
-- उपमहापौर पद के लिए होगा अप्रत्यक्ष निर्वाचन --
निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ ने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत चास नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षदों द्वारा उपमहापौर पद के लिए मतदान किया जाएगा। मतदान के दौरान पार्षदों को बैलेट पत्र पर प्रत्याशी के नाम के सामने क्रास का चिन्ह लगाना होगा।
मतदान से पूर्व वार्ड पार्षदों को वैध एवं अवैध मतों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
-- निर्वाचन की निर्धारित समय-सारिणी ---
उपमहापौर पद के निर्वाचन की प्रक्रिया निम्न समय-सारिणी के अनुसार संपन्न होगी :—
नाम निर्देशन पत्र दाखिल – पूर्वाह्न 11:30 बजे से 11:45 बजे तक
नामांकन पत्रों की संवीक्षा – 11:45 बजे से 12:00 बजे तक
वैध अभ्यर्थियों की सूची तैयार – 12:00 बजे से 12:15 बजे तक
अभ्यर्थिता से नाम वापसी – 12:15 बजे से 12:30 बजे तक
मतपत्र की तैयारी – 12:30 बजे से 12:45 बजे तक
मतदान – 12:45 बजे से 01:15 बजे तक
मतगणना – 01:15 बजे से 01:45 बजे तक
परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण – 01:45 बजे से 02:00 बजे तक
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पश्चात उपमहापौर का शपथ ग्रहण अपराह्न 2:10 बजे कराया जाएगा। वहीं, चास नगर निगम में नव निर्वाचित उपमहापौर को महापौर द्वारा शपथ दिलाई जाएगी。
उधर, फुसरो नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह एवं उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी फुसरो नगर परिषद में शपथ ग्रहण उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा कराया जाएगा। शपथ ग्रहण दिनांक 17.03.2026 को पूर्वाह्न 11:15 बजे निर्धारित किया गया है।
बाइट -- प्रांजल ढांडा, एसडीएम चास, बोकारो
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PTPawan Tiwari
FollowMar 09, 2026 16:46:340
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 09, 2026 16:46:150
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 09, 2026 16:45:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 09, 2026 16:45:260
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 09, 2026 16:32:170
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 09, 2026 16:31:530
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 09, 2026 16:31:160
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 09, 2026 16:20:200
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 09, 2026 16:19:590
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 09, 2026 16:18:590
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 09, 2026 16:18:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 09, 2026 16:18:290
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 09, 2026 16:17:340
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 09, 2026 16:15:180
Report