Back
उज्जैन: ओम साईं ओम अपार्टमेंट से लाखों की चोरी, एसपी आज खुलासा करेंगे
ASANIMESH SINGH
Jan 08, 2026 05:33:21
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन
ओम साईं ओम अपार्टमेंट में 50 लाख रुपए से अधिक राशि के आभूषण व नगद राशि चोरी,
चोरी हुई सामग्री में 500 ग्राम वजन के सोने चांदी व डायमण्ड के आभूषण, 500 ग्राम चांदी के सिक्के व 15 लाख रुपए नगद शामिल,
थाना नीलगंगा क्षेत्र का मामला,
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR,
फरयादी के फ्लैट के सामने ही रहता है आरोपी,
एसपी करेंगे आज मामले का खुलासा,
उज्जैन के थाना नीलगंगा क्षेत्र में लाखों रुपए नगदी व सोने चांदी और हीरे के आभूषणों का चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात मेडिकल फर्म संचालक के घर मे हुई है। घटना ओम साईं ओम अपार्टमेंट की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरयादी के संदेह पर पड़ोस में ही रहने वाले युवक को आरोपी बनाया है। हालां की मामले की जाँच की जा रही है । सम्भवतः खुद पुलिस अधीक्षक प्रेसवार्ता के द्वारा आज वारदात का खुलासा करेंगे।
दरअसल पूरी घटना इस प्रकार ही की थाना नीलगंगा क्षेत्र के ओम साईं ओम अपार्टमेंट के 102 नंबर फ्लैट में रहने वाले फरयादी मयूर कृष्णानी ने बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात का बताया और प्रकरण दर्ज कराया।
दर्ज FIR के अनुसार फरियादी थाने पर अपने पिता सुनील कुमार कृष्णानी के साथ पहुंचा और रिपोर्ट किया की । मै. उक्त पते पर रहता हूँ, तथा मेडिकल फर्म का संचालन करता हूँ। दिनांक 21.10.25 को मेरे घर मे दिपावली की पूजा के लिए हमने सोने चांदी व डायमंड के आभूषण जिसका वजन लगभग 500 ग्राम, चाँदी के सिक्के जिनका वजन 500 ग्राम और 15 लाख रुपए नगद लॉकर से निकालकर पूजन करने के बाद दो लकरों मे सुरक्षित रखा । दिनांक 31.12.2025 को जब आवश्यकता होने पर मैं केश व सोने का सामान निकालने गया तो देखा दोनो लोकर खाली थे। मैने यह बात अपने पिता सुनील कुमार कृष्णानी को बताई। मैनें अपने घर की सभी संभावित जगहों पर दिनांक 7-01-2026 तक तलाश किया नहीं मिलने पर रिपोर्ट को आया हूँ। मुझे संदेह है कि मेरे घर के सामने रहने वाले लविश टहलवानी पिता प्रेम टहलवानी हमारे सूने घर में घुसकर चोरी की है।
वहीं फरयादी के कथन पर पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी लविश टहलवानी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331 (3), व 305(A) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सम्भवतः आज खुलासा कर सकते है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 17, 2026 12:08:330
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 17, 2026 12:08:030
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 17, 2026 12:07:500
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 17, 2026 12:07:300
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 17, 2026 12:07:190
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 12:07:070
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 17, 2026 12:05:450
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 17, 2026 12:05:300
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 17, 2026 12:05:100
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 17, 2026 12:04:510
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowMar 17, 2026 12:04:340
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 17, 2026 12:04:160
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 17, 2026 12:04:010
Report
YKYOGESH KHARE
FollowMar 17, 2026 12:03:530
Report