Back
जालौन: महिला पर हमला और लूट, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
JSJitendra Soni
Mar 17, 2026 12:07:50
Jalaun, Uttar Pradesh
जालौन के कालपी क्षेत्र के हरिगंज मोहल्ले में एक महिला के साथ गंभीर मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। पीड़िता पायल पत्नी राजकुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया और कीमती सामान लूट ले गए।
जानकारी के मुताबिक, घटना 13 मार्च 2026 की देर रात करीब 1:30 बजे की है। पीड़िता के मुताबिक, ग्राम गुढ़ा खास निवासी नरेन्द्र, रामकिशन और रामसजीवन सहित चार अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडों, चाकू और अवैध असलहों से लैस होकर उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर महिला पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उनके कान के सोने के बाले, गले की माला, लगभग 500 ग्राम चांदी के बिछिया और करीब 70 हजार रुपये नकद लूट लिए। घटना के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाना कालपी पहुंचीं, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने न तो सही तरीके से बयान लिया और न ही तत्काल कार्रवाई की। केवल मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें वापस भेज दिया गया।
महिला का यह भी कहना है कि आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं, जिससे वह काफी भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस प्रकरण में क्या कदम उठाते हैं और पीड़िता को न्याय कब तक मिल पाता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 17, 2026 13:03:010
Report
ASAmit Singh
FollowMar 17, 2026 13:02:490
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 17, 2026 13:02:320
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 17, 2026 13:01:580
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 17, 2026 13:01:440
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 17, 2026 13:01:270
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 17, 2026 13:01:130
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 17, 2026 13:00:330
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 17, 2026 13:00:190
Report
712
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 17, 2026 12:54:21804
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 17, 2026 12:53:30763
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 17, 2026 12:53:14Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर
रोजा अफ्तार में जाने के नाम पर रईसजादों का उत्पात,
महंगी कारों में स्टंट करते नजर आए समुदाय विशेष के युवक,
सोशल मीडिया में जिले की अलग अलग जगहों के वीडियो वायरल,
यातायात नियमों को ताक में रखकर स्टंट बाजी कर रील बना रहे युवक,
दर्जनों की संख्या में कारों का काफिला लेकर किया स्टंट,
जबलपुर शहर से बरगी बांध और कटंगी जाने वाले हाइवे के बताए जा रहे वीडियो,
वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस कह रही कार्रवाई की बात
783
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 12:53:01Noida, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में चलती स्कूल वैन में धुआँ उठने से हड़कंप मच गया, स्कूल के छात्रों ने कूदकर जान बचाई है जिसका CCTV फुटेज सामने आया है भरथना इलाके का मामला
745
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 17, 2026 12:52:48747
Report