Back
कथित करोड़पति भिक्षुक मांगीलाल: रोजाना 2 हजार रुपये आमदनी; भीख नहीं मांगते
ASANIMESH SINGH
Jan 22, 2026 12:36:27
Ujjain, Madhya Pradesh
मैं भिखारी नहीं हूं… – कथित करोड़पति भिक्षुक मांगीलाल का बड़ा खुलासा, रोजाना कमाई पर भी तोड़ी चुप्पी
इंदौर सराफा से उज्जैन सेवाधाम आश्रम पहुंचे मांगीलाल बोले – प्रेम से जो देता है वही लेता हूं, रोजाना करीब 2 हजार रुपये की होती थी आमदनी
उज्जैन। इंदौर के सराफा बाजार से उज्जैन के सेवाधाम आश्रम भेजे गए कथित करोड़पति भिक्षुक मांगीलाल ने खुद को भिक्षुक मानने से इनकार करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सेवाधाम आश्रम में बातचीत के दौरान मांगीलाल ने साफ कहा कि वह कभी भीख नहीं मांगते थे, बल्कि लोग प्रेम और स्नेह से जो दे देते थे, उसे स्वीकार कर लेते थे।
मांगीलाल ने यह भी बताया कि सराफा बाजार में रहने के दौरान उनकी रोजाना औसतन करीब 2 हजार रुपये की आमदनी हो जाती थी। उन्होंने कहा कि यह पैसा भीख के रूप में नहीं, बल्कि परिचित लोगों द्वारा मदद और सहयोग के तौर पर मिलता था। खासकर रात में चौपाटी लगाने वाले और छोटे व्यापारी उन्हें सम्मानपूर्वक कुछ न कुछ दे दिया करते थे।
उन्होंने करोड़ों की संपत्ति और सूदखोरी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब बढ़ा-चढ़ाकर फैलाई गई बातें हैं। मांगीलाल के अनुसार उनके पास केवल दो मकान हैं, जबकि तीसरा मकान रेड क्रॉस द्वारा सरकारी योजना के तहत बनाया गया है, जिसे बेचा भी नहीं जा सकता।
मांगीलाल ने इंदौर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों ने उन्हें बिना कारण जबरन उठाकर उज्जैन भेज दिया। इस दौरान उनका मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज भी उनसे अलग हो गए, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर से लाए जाने के बाद उन्हें रोजाना करीब 2 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है, जबकि सप्ताह में यह नुकसान 10 से 12 हजार रुपये तक पहुंच जाता है।
सेवाधाम आश्रम को लेकर मांगीलाल ने कहा कि यहां उनकी देखभाल अच्छी तरह की जा रही है और किसी तरह की असुविधा नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें गलत तरीके से भिक्षुक बताकर यहां भेजा गया।
मांगीलाल ने दो टूक कहा कि उनका असली नाम महाकाल है और गांव में आज भी उन्हें इसी नाम से जाना जाता है। ‘मांगीलाल’ नाम दोस्तों द्वारा दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके साथ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो।
बाइट - मांगीलाल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 12, 2026 06:07:490
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 12, 2026 06:07:360
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 12, 2026 06:07:230
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 12, 2026 06:07:110
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 12, 2026 06:06:130
Report
RMRam Mehta
FollowMar 12, 2026 06:05:570
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 12, 2026 06:05:43Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश भर में LPG गैस सिलेंडर की कमी की खबरों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं में शामिल हुए।
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 12, 2026 06:05:250
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowMar 12, 2026 06:05:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 06:04:53Noida, Uttar Pradesh:संसद में गैस सिलेंडर के पोस्टर लाकर विपक्ष के सांसदों ने प्रदर्शन किया
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 12, 2026 06:04:420
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 12, 2026 06:04:340
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 12, 2026 06:04:12Jaipur, Rajasthan:जयपुर- सरिस्का टाइगर रिजर्व से खुशखबरी,
बाघिन ST 17 ने दिया तीन शावकों को जन्म,
रेंज अकबपुर में कैमरा ट्रैप में क़ैद हुई तस्वीर
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 06:04:040
Report