Back
सिंहस्थ 2028 के लिए मंदिर व्यवस्थाओं पर निरीक्षण, उज्जैन के अधिकारी निर्देशित
ASANIMESH SINGH
Jan 07, 2026 12:43:20
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व 2028 की व्यवस्थाओं को लेकर सिंहस्थ मेला अधिकारी सह संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर जिले के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिरों के पुनरुद्धार एवं श्रद्धालुओं की सुविधा विस्तार के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
निरीक्षण की शुरुआत चिंतामण गणेश मंदिर से की गई। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, दर्शन व्यवस्था और धर्मशाला के लिए स्थान चिन्हांकन कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।
शनि मंदिर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मंदिर के सामने खुला क्षेत्र रखा जाए, जिससे शिखर दूर से श्रद्धालुओं को दिखाई दे। साथ ही एडमिन ब्लॉक को मंदिर के साइड में रखने, श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया विकसित करने, पहुंच मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर से अधिक रखने, छांव की पर्याप्त व्यवस्था और पर्याप्त वाहन पार्किंग को कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए।
भूखी माता मंदिर के निरीक्षण के दौरान यज्ञशाला, भंडारे और बलि के लिए व्यवस्थित स्थान, पार्किंग और शौचालय सुविधा विकसित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भूखी माता मंदिर के पहुंच मार्ग को थोड़ा आगे से विकसित करने की योजना तैयार करने को कहा गया।
इसके पश्चात हरसिद्धि माता मंदिर का निरीक्षण कर सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DGDeepak Goyal
FollowJan 08, 2026 15:21:270
Report
VSVishnu Sharma
FollowJan 08, 2026 15:20:430
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 08, 2026 15:20:240
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 08, 2026 15:16:430
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 08, 2026 15:16:350
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 08, 2026 15:16:180
Report
HBHemang Barua
FollowJan 08, 2026 15:15:420
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 08, 2026 15:15:220
Report
0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowJan 08, 2026 15:07:340
Report
IKIsateyak Khan
FollowJan 08, 2026 15:07:130
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 08, 2026 15:06:260
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 08, 2026 15:05:490
Report